पिथौरा(जीतयादव)। शिक्षा सत्र 2026-27 के शुभारंभ पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय खुटेरी में शाला प्रवेश उत्सव उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर और शैक्षणिक सामग्री प्रदान कर आत्मीय स्वागत किया गया।
खुटेरी में रतनी निषाद बनीं शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक वंदन कर किया गया स्वागत।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत खुटेरी की सरपंच श्रीमती सुशीला माँझी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं महेश ध्रुव खुटेरी शाला प्रबंधन समिति के सभापति के रूप में शामिल हुए। विशिष्ट अतिथियों में गेसराम पटेल, घनश्याम धाँधी, कृष्णा ध्रुव, सुकलाल बरिहा, उमाशंकर सिन्हा, चैनसिंह श्याम, प्रीतम बरिहा, दशरथ साहू एवं पंच मंजू ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पालक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विद्यालय की शाला प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से श्रीमती रतनी निषाद (रेणुका) को अध्यक्ष तथा प्रीतम बरिहा को उपाध्यक्ष चुना। नवनियुक्त पदाधिकारियों का उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पालकों ने स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।
प्रवेश उत्सव के दौरान कक्षा पहली एवं छठवीं के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक वंदन कर स्वागत किया गया। बच्चों को अभ्यास पुस्तिकाओं के साथ पेन, टाई और बेल्ट भी वितरित किए गए। पूर्व सरपंच सुकलाल बरिहा द्वारा विद्यार्थियों को पेन तथा महेश ध्रुव द्वारा कक्षा पहली के बच्चों को टाई-बेल्ट प्रदान किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए श्रीमती सुशीला माँझी, घनश्याम धाँधी, दशरथ साहू, महेश ध्रुव, श्रीमती रतनी निषाद एवं प्रभारी प्रधानपाठक पालेश्वर पटेल ने बच्चों को नए शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएं देते हुए नियमित अध्ययन और अनुशासन का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन डोलामणी साहू ने किया। आयोजन को सफल बनाने में पालेश्वर पटेल, अभिनन्दन नाग, नरसिंग पटेल, कुमुदिनी बरिहा, अनिता बरिहा, भूपेंद्र सिंह ठाकुर, प्रभाकिरण ध्रुव, लक्ष्मीलाल ठाकुर एवं लेखराम ध्रुव का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन जलेबी, चॉकलेट, मिठाई एवं सामूहिक भोजन के साथ हुआ।


