पिरदा(जीतयादव)। शासकीय हाई स्कूल बरनाईदादर में शिक्षा सत्र 2026-27 के अंतर्गत संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया गया तथा पात्र छात्राओं को साइकिल वितरित कर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया।
बरनाईदादर में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत, छात्राओं को वितरित की गई साइकिलें।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति श्रीमती जगमोती भोई रहीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में जनपद सदस्य एवं भाजपा महिला मोर्चा मंडल पिरदा अध्यक्ष श्रीमती विमला बेहरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष पिरदा श्री अभिमन्यु प्रधान, भाजपा मंडल महामंत्री श्री सुभाष बंजारा, भाजपा मंडल महामंत्री श्री मनीराम निषाद, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्री तोषकुमार पटेल, पूर्व भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री बसंत साहू, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष श्री राजकुमार चौहान, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री श्री हेतराम राठौर, भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री श्री ज्ञानचंद प्रधान, भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती पंचबाई चौहान एवं भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती पदमा रातड़े उपस्थित रहीं।
अतिथियों ने विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा, अनुशासन और नियमित अध्ययन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है तथा शासन की योजनाएं विद्यार्थियों को बेहतर अवसर प्रदान कर रही हैं।
कार्यक्रम में बरनाईदादर स्कूल के प्राचार्य श्री एस.के. भोई, संकुल समन्वयक श्री शोभनाथ चौहान, ग्राम पंचायत बरनाईदादर के सरपंच श्री खिरोद प्रधान, ग्राम पंचायत भतकुंदा की सरपंच श्रीमती यशोदा भोई तथा शाला विकास समिति अध्यक्ष श्री तरुण प्रधान सहित संकुल अंतर्गत सभी विद्यालयों के शिक्षक, अभिभावक, वरिष्ठजन, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना और शिक्षा के प्रति जागरूकता के संदेश के साथ किया गया।


