Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सरायपाली: विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक में शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर।

    25/06/2026

    सरायपाली: शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बानीगिरोला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव।

    25/06/2026

    महासमुंद: शिवालिक स्टील प्लांट कर्मचारी की मौत के बाद परिजनों का प्रदर्शन, मुआवजा की मांग।

    25/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 25
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»महासमुंद»महासमुंद: शिवालिक स्टील प्लांट कर्मचारी की मौत के बाद परिजनों का प्रदर्शन, मुआवजा की मांग।
    महासमुंद

    महासमुंद: शिवालिक स्टील प्लांट कर्मचारी की मौत के बाद परिजनों का प्रदर्शन, मुआवजा की मांग।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad25/06/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    शिवालिक स्टील प्लांट
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    महासमुंद। बेलसोंडा स्थित शिवालिक इंजीनियरिंग इंडस्ट्री लिमिटेड (शिवालिक स्टील प्लांट) के कर्मचारी रमेश कुमार जांगड़े (50) की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आक्रोशित परिजन मृतक का शव लेकर प्लांट के मुख्य गेट पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने उचित मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को नौकरी तथा दुर्घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

    मुआवजा, आश्रित को नौकरी और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर शिवालिक स्टील प्लांट के गेट पर शव रखकर धरने पर बैठे परिजन।

    जानकारी के अनुसार, ग्राम नांदगांव निवासी रमेश कुमार जांगड़े प्लांट की स्थापना के समय से ही वहां कार्यरत थे। परिजनों का आरोप है कि 22 मार्च 2026 की रात ड्यूटी के दौरान गर्म मेटल के कण उनकी आंखों में चले गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उनका इलाज रायपुर के निजी अस्पताल में कराया गया, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

    करीब तीन माह तक इलाज चलने के बाद 22 जून 2026 को उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि कार्यस्थल पर दुर्घटना होने के बावजूद कंपनी प्रबंधन ने न तो समय पर पूरी जानकारी दी और न ही अब उचित सहायता प्रदान कर रहा है।

    मृतक अपने पीछे पत्नी भानमती जांगड़े, तीन बेटियों और एक बेटे को छोड़ गए हैं। परिवार का कहना है कि रमेश जांगड़े ही घर के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे, इसलिए उनकी मौत से परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है।

    घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा परिजनों और कंपनी प्रबंधन के बीच चर्चा शुरू कराई। फिलहाल परिजन अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और समाधान होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    महासमुंद: खल्लारी में युवती का शव मिलने से सनसनी, हत्या और दुष्कर्म की आशंका।

    25/06/2026

    महासमुंद: बलौदा-बेलमुंडी Diamond ब्लॉक में मिले हीरे, छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगा नया आयाम।

    23/06/2026

    महासमुंद: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, 1.26 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 25.23 करोड़ रुपये।

    22/06/2026

    महासमुंद: 24 घंटे में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का खुलासा, गांव का ही युवक निकला आरोपी।

    18/06/2026

    महासमुंद: महिला और बच्चों की आड़ में हो रही थी गांजा तस्करी, 2 आरोपी गिरफ्तार।

    18/06/2026

    महासमुंद: शराब तस्करी की कोशिश नाकाम, मोटरसाइकिल समेत 18 लीटर शराब जब्त।

    17/06/2026
    टॉप पोस्ट
    महासमुंद

    महासमुंद: खल्लारी में युवती का शव मिलने से सनसनी, हत्या और दुष्कर्म की आशंका।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: बलौदा-बेलमुंडी Diamond ब्लॉक में मिले हीरे, छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगा नया आयाम।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, 1.26 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 25.23 करोड़ रुपये।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    सरायपाली: विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक में शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर।

    25/06/2026

    सरायपाली: शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बानीगिरोला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव।

    25/06/2026

    महासमुंद: शिवालिक स्टील प्लांट कर्मचारी की मौत के बाद परिजनों का प्रदर्शन, मुआवजा की मांग।

    25/06/2026

    महासमुंद: खल्लारी में युवती का शव मिलने से सनसनी, हत्या और दुष्कर्म की आशंका।

    25/06/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    June 2026
    MTWTFSS
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930 
    « May    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.