Author: Ashok Nishad

सरायपाली(जीतयादव)। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सरायपाली अंचल की छात्रा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में केदुवां स्कूल की छात्रा ने तहसील स्तर पर हासिल की सफलता। वीणा साहू, जो शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केदुवां में कक्षा आठवीं की छात्रा हैं, ने तहसील स्तर पर आयोजित परीक्षा की प्रवीण्य सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। वीणा साहू, ग्राम बिजातीपाली निवासी दुर्गा प्रसाद साहू की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे सरायपाली क्षेत्र में खुशी का माहौल है।…

Read More

बसना(जीतयादव)। रायपुर में FLN (Foundational Literacy and Numeracy) आधारित नवीन पाठ्यपुस्तकों पर पांच दिवसीय सेवाकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महासमुंद जिले के DRG (डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स ग्रुप) के शिक्षकों ने भाग लिया। नई शिक्षा नीति के तहत प्राथमिक शिक्षा को अधिक प्रभावी और गतिविधि आधारित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। FLN नई शिक्षा नीति के तहत गतिविधि आधारित शिक्षण और नई पाठ्यपुस्तकों पर दिया गया विशेष प्रशिक्षण। यह प्रशिक्षण 27 से 31 मार्च 2026 तक SCERT के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ऋतुराज रघुवंशी और एफएलएन प्रभारी शबनम के निर्देशन में शिक्षकों को…

Read More

बसना(जीतयादव)।देश में लगातार बढ़ती महंगाई के बीच टोल टैक्स में 5 प्रतिशत की वृद्धि ने आम जनता की परेशानियां और बढ़ा दी हैं। इस फैसले को लेकर क्षेत्र में नाराजगी देखी जा रही है। कांग्रेस के सक्रिय नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने इस बढ़ोतरी का कड़ा विरोध करते हुए इसे जनविरोधी निर्णय बताया है। मोक्ष कुमार प्रधान ने बढ़ती महंगाई के बीच टोल बढ़ोतरी का विरोध किया है और सरकार से निर्णय वापस लेने की मांग है। मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि पहले से ही पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों से…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)।अवैध हीरा तस्करी के खिलाफ गरियाबंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 08 नग हीरा बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल समेत कुल 4 लाख 50 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। स्पेशल टीम और शोभा थाना की संयुक्त कार्रवाई, 4.50 लाख रुपये की हीरा जब्त। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 को वरिष्ठ अधिकारियों को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध रूप से हीरे का परिवहन…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)। जिले में अवैध शराब के खिलाफ महासमुंद पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में महासमुंद थाना की टीम ने अवैध शराब परिवहन करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। बेलसोण्डा रेलवे फाटक के पास पुलिस की कार्रवाई, अवैध शराब के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 2 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति घोड़ारी शराब दुकान से अधिक मात्रा में देशी मसाला शराब लेकर मोटरसाइकिल से जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बेलसोण्डा रेलवे फाटक के आगे एनएच-353…

Read More

पिथौरा(जीतयादव)। जिले में अवैध महुआ शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए महासमुंद पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और खल्लारी पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में महुआ पास नष्ट किया तथा एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 15 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर थाना तेंदुकोना अंतर्गत पुलिस चौकी बुंदेली क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान बुंदेली इलाके में अवैध शराब बनाने के लिए रखे गए…

Read More

सरायपाली(जीतयादव)।अवैध महुआ शराब के निर्माण और अवैध शराब के बिक्री पर रोक लगाने के लिए महासमुंद पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सरायपाली पुलिस की संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 37 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर भौरादादर मोड़ और ग्राम दर्राभाठा क्षेत्र में कार्रवाई की गई। इस दौरान थाना सरायपाली में दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं। पहले मामले में…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)।अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने अफीम पोस्त डोडा की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1432 किलोग्राम अफीम पोस्त डोडा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 2 करोड़ 14 लाख 80 हजार रुपये बताई जा रही है। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1432 किलोग्राम अफीम पोस्त डोडा सहित 2.25 करोड़ की संपत्ति जब्त। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के…

Read More

बसना(जीतयादव)। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) मंडल बसना द्वारा कमल सखी बूथ के अंतर्गत ग्राम खवासपाली में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने और अधिक से अधिक मातृशक्ति को संगठन से जोड़ने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाएं घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को बूथ स्तर तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की…

Read More

बसना(जीतयादव)। जनपद पंचायत कार्यालय बसना में महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के eKYC एवं CSC समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य योजना के लाभार्थियों का eKYC समय पर पूरा कराना और सभी पात्र महिलाओं तक योजना का लाभ सुनिश्चित करना रहा। CSC संचालकों और अधिकारियों को दिए गए निर्देश, महतारी वंदन योजना के पात्र महिलाओं का eKYC जल्द पूरा कराने पर जोर। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने की महत्वपूर्ण योजना है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता…

Read More