Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
महासमुंद(जीतयादव)।अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में जब्त गांजे का बालाजी प्लांट में नष्टीकरण किया गया। 11 अप्रैल 2026 को जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में यह कार्रवाई शासन के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न हुई। बालाजी प्लांट में 5 करोड़ से अधिक कीमत के गांजे का नष्टीकरण किया गया, ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की बड़ी कार्रवाई। जानकारी के अनुसार, थाना कोमाखान में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के तीन अलग-अलग प्रकरणों में जब्त कुल 996.660 किलोग्राम (09 क्विंटल 96 किलो 660 ग्राम) गांजे को नष्ट किया गया। इस अवैध मादक…
बसना(जीतयादव)। विकासखंड बसना के संकुल केन्द्र जमदरहा अंतर्गत आने वाले 10 प्राथमिक विद्यालयों में 11 अप्रैल 2026 को ‘अंगना म शिक्षा’ कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस आयोजन में लोहड़ीपुर, सनबाहली, जमनीडीह, चेरुडीपा, भालूकोना, पुरुषोत्तमपुर, जमदरहा, गायत्रीपुर, ललितपुर और ललितपुर टुकड़ा के स्कूल शामिल रहे, जहां बच्चों और अभिभावकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। ‘अंगना म शिक्षा’ कार्यक्रम 10 प्राथमिक विद्यालयों में आयोजन, “स्मार्ट माता” का किया गया सम्मान। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माताओं को शिक्षा से जोड़ते हुए छोटे बच्चों की घर पर ही सीखने की प्रक्रिया को आसान बनाना है। आंगनबाड़ी और प्राथमिक स्तर के…
पिथौरा(जीतयादव)। पिथौरा क्रिकेट लीग के तत्वावधान में आयोजित पीसीएल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन 10 अप्रैल को शहीद भगत सिंह खेल मैदान, पिथौरा में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। 4 अप्रैल से शुरू हुए इस 10 दिवसीय टूर्नामेंट में जिले भर की टीमों ने भाग लिया और खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। 31 हजार के पुरस्कार के साथ ट्रॉफी जीती, क्रिकेट लीग में खिलाड़ियों में दिखा जबरदस्त उत्साह। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती हेमलता निषाद, कार्यक्रम की अध्यक्षता गौरव चंद्राकर (डायरेक्टर, संस्कार शिक्षण संस्थान, पिथौरा) तथा विशिष्ट अतिथि राजा बाबू उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों…
बसना(जीतयादव)।पिथौरा और बसना ब्लॉक में भुइयां सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। रिकॉर्ड में सिंचित जमीन को असिंचित दर्ज कर दिए जाने से किसानों को बैंक से मिलने वाला ऋण प्रभावित हो रहा है, जिससे खेती-किसानी पर संकट गहराने लगा है। भुइयां सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी से ऋण में आ रही दिक्कत, समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी। कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए शासन-प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह केवल तकनीकी त्रुटि नहीं, बल्कि किसानों के भविष्य के साथ अन्याय…
सरायपाली(जीतयादव)।अवैध महुआ शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ महासमुंद पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना बलौदा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 40 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हरीबनपुर-बलौदा मार्ग पर नाकाबंदी कर महुआ शराब व बाइक समेत 33 हजार की संपत्ति जब्त। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 9 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हरीबनपुर से बलौदा जाने वाले कच्चे मार्ग पर कुछ लोग वाहन से अवैध शराब परिवहन कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर…
महासमुंद(जीतयादव)। कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और पब्लिक फ्रेंडली पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महासमुंद पुलिस द्वारा संचालित “संवाद” शिकायत हेल्प डेस्क पोर्टल प्रभावी साबित हो रहा है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से मिल रही गुप्त सूचनाओं और शिकायतों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। “संवाद” हेल्प डेस्क से गुप्त सूचनाओं पर पुलिस की सख्ती, शराब, सट्टा व अवैध कारोबार पर शिकंजा। पुलिस के अनुसार “संवाद” पोर्टल पर प्राप्त सूचनाओं के आधार पर अब तक 31 मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है। इनमें 20 प्रकरण आबकारी एक्ट के तहत दर्ज कर करीब 657 लीटर अवैध शराब…
पिथौरा(जीतयादव)। नगर पंचायत पिथौरा द्वारा व्यापारियों की सुविधा के लिए गुमास्ता (व्यापार अनुज्ञापन) पंजीयन हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। नगर पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में व्यापारी पहुंचकर अपना पंजीयन करा रहे हैं। सांसद प्रतिनिधि की पहल पर लगा गुमास्ता पंजीयन शिविर, मौके पर ही हो रहा पंजीयन। यह शिविर सांसद प्रतिनिधि मनमीत छाबड़ा की पहल पर आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य व्यापारियों को एक ही स्थान पर सरल और त्वरित पंजीयन सुविधा उपलब्ध कराना है। शिविर में दस्तावेजों की जांच के बाद मौके पर ही गुमास्ता पंजीयन की प्रक्रिया पूरी की जा…
महासमुंद(जीतयादव)। तुमगांव क्षेत्र के जंगल में एक अज्ञात युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। तुमगांव जंगल में फांसी पर मिला युवक का शव, पहचान के लिए पुलिस कर रही जांच। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह कुछ ग्रामीण जंगल की ओर गए थे, तभी उन्होंने एक पेड़ से लटका हुआ युवक का शव देखा। दृश्य देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची…
बसना(जीतयादव)। ग्राम पंचायत अरेकेल में सामाजिक कार्यक्रम के नाम पर जमीन कब्जा और तालाब से अवैध मुरुम खनन का मामला सामने आया है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश और चिंता का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा बिना किसी वैध अनुमति के सार्वजनिक भूमि का उपयोग कर कब्जा किया जा रहा है। अरेकेल में सामाजिक कार्यक्रम की आड़ में गतिविधियों का आरोप, ग्रामीणों ने जांच की उठाई मांग। ग्रामीणों के अनुसार, संबंधित जमीन पर “सामाजिक कार्यक्रम” की आड़ में गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, जबकि इसके लिए प्रशासन से कोई स्वीकृति नहीं ली गई है। इससे…
पिरदा(जीतयादव)। देवलगढ़ में लंबे समय से लंबित सड़क निर्माण की मांग पूरी होने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत शीतला माता मंदिर से देवलगढ़ तक सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ किया गया। शीतला माता मंदिर से देवलगढ़ तक बनेगी सड़क, ग्रामीणों में खुशी की लहर। कार्यक्रम की शुरुआत शीतला माता मंदिर में विधि-विधान से पूजा कर की गई, जिसके बाद सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। ग्रामीणों ने इस सड़क को क्षेत्र के विकास के…