बसना। भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा के शुभ अवसर पर बसना विधानसभा के सक्रिय कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि यह पर्व आस्था, सेवा, प्रेम और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।
भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा को बताया आस्था, सेवा और सामाजिक समरसता का महापर्व।
मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की रथ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में एकता, भाईचारे और मानवता का संदेश देने वाला महापर्व है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की कृपा से बसना विधानसभा, महासमुंद जिले और पूरे छत्तीसगढ़ में सुख, शांति, समृद्धि और विकास का नया दौर प्रारंभ हो।
उन्होंने विश्वास जताया कि भगवान के आशीर्वाद से किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों और आम नागरिकों के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और खुशहाली आएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि रथ यात्रा हमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा, न्याय और समान अवसर पहुंचाने की प्रेरणा देती है।
मोक्ष कुमार प्रधान ने सभी श्रद्धालुओं से रथ यात्रा के दौरान अनुशासन, सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को बनाए रखने की अपील की। उन्होंने सभी से भगवान श्री जगन्नाथ का आशीर्वाद लेकर परिवार, समाज और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय भविष्य के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया।


