Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
महासमुंद(जीतयादव)। तुमगांव क्षेत्र के जंगल में एक अज्ञात युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। तुमगांव जंगल में फांसी पर मिला युवक का शव, पहचान के लिए पुलिस कर रही जांच। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह कुछ ग्रामीण जंगल की ओर गए थे, तभी उन्होंने एक पेड़ से लटका हुआ युवक का शव देखा। दृश्य देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची…
बसना(जीतयादव)। ग्राम पंचायत अरेकेल में सामाजिक कार्यक्रम के नाम पर जमीन कब्जा और तालाब से अवैध मुरुम खनन का मामला सामने आया है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश और चिंता का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा बिना किसी वैध अनुमति के सार्वजनिक भूमि का उपयोग कर कब्जा किया जा रहा है। अरेकेल में सामाजिक कार्यक्रम की आड़ में गतिविधियों का आरोप, ग्रामीणों ने जांच की उठाई मांग। ग्रामीणों के अनुसार, संबंधित जमीन पर “सामाजिक कार्यक्रम” की आड़ में गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, जबकि इसके लिए प्रशासन से कोई स्वीकृति नहीं ली गई है। इससे…
पिरदा(जीतयादव)। देवलगढ़ में लंबे समय से लंबित सड़क निर्माण की मांग पूरी होने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत शीतला माता मंदिर से देवलगढ़ तक सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ किया गया। शीतला माता मंदिर से देवलगढ़ तक बनेगी सड़क, ग्रामीणों में खुशी की लहर। कार्यक्रम की शुरुआत शीतला माता मंदिर में विधि-विधान से पूजा कर की गई, जिसके बाद सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। ग्रामीणों ने इस सड़क को क्षेत्र के विकास के…
महासमुंद। ऑनलाइन सट्टा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिटी कोतवाली महासमुंद पुलिस ने “PowerX” नामक ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में गिरोह के सरगना सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में एक महासमुंद और पांच रायपुर निवासी हैं, जबकि अन्य संदिग्ध भी जांच के घेरे में हैं। ऑनलाइन सट्टा घोड़ारी से ऑपरेट हो रहा था नेटवर्क, महासमुंद-रायपुर के आरोपी हैं शामिल। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि घोड़ारी (महासमुंद) स्थित बाबा फैमिली ढाबा में दीपेश गोस्वामी ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है। मौके पर…
पिथौरा(जीतयादव)।भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में पिथौरा में छात्रावास संपर्क अभियान के तहत पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में युवाओं को जागरूक करते हुए उनके सर्वांगीण विकास पर जोर दिया गया। आदिवासी बालक छात्रावास में भाजयुमो नेताओं ने छात्रों को जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच का दिया संदेश। कार्यक्रम में मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री युवा मोर्चा कमलेश डडसेना और मंडल अध्यक्ष प्रियांशु दीक्षित ने छात्रावास के युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने, समाज और देश के प्रति जिम्मेदारी समझने तथा सकारात्मक सोच…
सरायपाली(जीतयादव)। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सरायपाली पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया है।अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ महासमुंद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।आरोपी के कब्जे से 4.432 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 2 लाख 60 हजार रुपये आंकी गई है। एंटी नारकोटिक टीम की कार्रवाई, ड्रग पैडल से बाइक और मोबाइल समेत लाखों की संपत्ति जप्त। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सरायपाली के बस्ती क्षेत्र का निवासी दुर्गाप्रसाद वैष्णव लाल रंग की मोटरसाइकिल (OR 17 C 1146) से गांजा लेकर सागरपाली-भंवरपुर की ओर…
महासमुंद(जीतयादव)।सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लभराखुर्द गांव में गुरुवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक कुएं से बोरी में भरा युवक का शव बरामद हुआ। शव करीब 20 से 25 दिन पुराना बताया जा रहा है और सिर व कंधे पर मिले गहरे चोट के निशान हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। 20-25 दिन पुराना शव, प्लानिंग के तहत ठिकाने लगाने के मिले सबूत। जानकारी के अनुसार, लभराखुर्द गांव में यश पोल्ट्री फॉर्म के पास एक ग्रामीण बकरी चराने गया…
सरायपाली(जीतयादव)।थाना सिंघोड़ा पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 312 किलो से अधिक गांजा जब्त किया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 1 करोड़ 56 लाख 34 हजार 500 रुपये आंकी गई है, वहीं कुल जप्त संपत्ति का मूल्य 1 करोड़ 71 लाख 42 हजार 500 रुपये बताया गया है। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ महासमुंद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी है। कर्नाटक-मध्यप्रदेश के दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से तीन सप्लायर भी दबोचे। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से एक ट्रक में मादक पदार्थ…
बसना(जीतयादव)।छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए महतारी वंदन योजना की 26वीं किस्त जारी कर दी है। इस किस्त के तहत राज्य की लाखों महिलाओं के बैंक खातों में सीधे राशि ट्रांसफर की गई है, जिससे प्रदेश भर में लाभार्थी महिलाओं में खुशी का माहौल है। महतारी वंदन योजना की 26वीं किस्त 68.48 लाख महिलाओं के खातों में 641 करोड़ से अधिक राशि ट्रांसफर। सरकार द्वारा जारी जानकारी के अनुसार इस बार 68.48 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में कुल 641 करोड़ 62 लाख रुपये से ज्यादा…
पिरदा(जीतयादव)।भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार तथा जिलाध्यक्ष महासमुंद के मार्गदर्शन में भाजपा मंडल पिरदा द्वारा “गांव चलो बस्ती चलो” अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा का पिरदा मंडल में घर-घर जनसंवाद कर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से कराया अवगत। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, घर-घर शौचालय निर्माण, निःशुल्क राशन वितरण, सूर्य घर योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन मजदूर योजना और बिहान योजना सहित…