Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
महासमुंद(जीतयादव)।बागबाहरा पुलिस ने सट्टा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो सट्टा खईवालों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, सट्टा पट्टी और नगदी सहित हजारों रुपये की संपत्ति जब्त की है। सट्टा कारोबारियों को बस स्टैंड क्षेत्र में ग्राहक बनकर पुलिस ने की घेराबंदी, मोबाइल व नकदी जब्त। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक महासमुंद के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना बागबाहरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बस स्टैंड क्षेत्र में एक व्यक्ति सट्टा खिलाने का काम…
बसना(जीतयादव)।अवैध महुआ शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए महासमुंद पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना सांकरा और थाना सरायपाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब के ठिकानों पर कार्रवाई की। अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान 2500 किलो महुआ लहान नष्ट किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना सांकरा क्षेत्र के ग्राम सावित्रीपुर के जंगल खार में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रेड कार्रवाई की। मौके पर तीन आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से करीब 260 लीटर कच्ची महुआ शराब…
पिथौरा(जीतयादव)।पिथौरा पुलिस ने अवैध रूप से डीजल की खरीदी-बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 150 लीटर अवैध डीजल, डीजल नापने का सामान और एक वाहन सहित कुल 6 लाख 15 हजार 900 रुपये की संपत्ति जब्त की है। 150 लीटर डीजल व आयशर वाहन सहित 6.15 लाख की संपत्ति जब्त। पुलिस के अनुसार 8 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मेमरा में एक किराना दुकान में अवैध रूप से डीजल का भंडारण कर बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर…
महासमुंद(जीतयादव)।महासमुंद पुलिस ने गांजा तस्करी के एक बड़े मामले में 10 महीने से फरार चल रहे अंतरराज्यीय आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को ओडिशा के सुनाबेड़ा से पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। 190 किलो गांजा तस्करी मामले में महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई। पुलिस के अनुसार मामला 22 जुलाई 2025 का है। उस दौरान आरोपी कार (OR07Z0093) में करीब 190 किलोग्राम गांजा लेकर जा रहा था। थाना खल्लारी क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसने एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर…
बसना(जीतयादव)।चौकी भंवरपुर थाना बसना पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 9 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से नकदी सहित कुल 1 लाख 36 हजार 300 रुपये की संपत्ति जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बनडबरी में नीम पेड़ के नीचे चल रहा था जुआ, 1.36 लाख की संपत्ति जब्त। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 7 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बनडबरी से संतपाली जाने वाले कच्चे मार्ग पर नीम के पेड़ के…
बसना(जीतयादव)।भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस पिरदा मंडल में बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा आतिशबाजी और मिठाई वितरण कर खुशियां मनाई गईं।कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के महान नेताओं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तेलचित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को याद करते हुए विकसित भारत के निर्माण हेतु एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ध्वजारोहण, आतिशबाजी और पुष्पांजलि के साथ कार्यकर्ताओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प। कार्यकर्ताओं ने भाजपा…
बसना(जीतयादव)।असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ओर से मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाकर कांग्रेस के सक्रिय नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान 8 तारीख को छत्तीसगढ़ लौटे। उदारबंद विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस प्रत्याशी अजीत सिंह के समर्थन में उनकी सक्रिय भूमिका की राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है। मोक्ष कुमार प्रधान ने छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना की, असम में कांग्रेस की जीत का जताया भरोसा। वापसी के दौरान मोक्ष कुमार प्रधान ने मां कामाख्या मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने बसना सहित पूरे छत्तीसगढ़ की…
बसना(जीतयादव)।सिरको क्षेत्र के किसानों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। प्राथमिक शाख सहकारी सोसायटी मर्यादित सिरको (पंजीयन क्रमांक 963) के संचालन का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। लंबे समय से क्षेत्र के किसान अलग सहकारी शाखा की मांग कर रहे थे, क्योंकि पहले उन्हें अपने कार्यों के लिए सलडीह स्थित उप सहकारी संस्था पर निर्भर रहना पड़ता था। नई सोसायटी के शुरू होने से अब किसानों को स्थानीय स्तर पर ही विभिन्न सहकारी सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। प्राथमिक शाख सहकारी सोसायटी मर्यादित सिरको (पंजीयन क्रमांक 963) के संचालन का शुभारंभ , स्थानीय स्तर पर मिलेंगी…
सरायपाली(जीतयादव)।शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बोंदा के प्रधान पाठक भोजराज पटेल के सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में उनके निवास ग्राम कुटेला में स्नेह मिलन एवं अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, शिक्षक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने भोजराज पटेल के शिक्षा क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। प्रधान पाठक भोजराज पटेल के 41 वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने किया सम्मान। भोजराज पटेल ने शिक्षा विभाग में 41 वर्ष 11 माह 3…
बसना(जीत यादव)।प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत जिले के पिथौरा विकासखंड के ग्राम पंचायत सानटेमरी में सड़क विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। सांसद रूपकुमारी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली। कार्यक्रम के दौरान 44 नई सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इन सड़कों की कुल लंबाई 96.495 किलोमीटर होगी और इसके निर्माण पर लगभग 77 करोड़ 47 लाख 99 हजार रुपये की लागत आएगी। इस योजना से क्षेत्र के कई गांवों को बेहतर सड़क सुविधा मिलने की उम्मीद है। सांसद रूपकुमारी चौधरी ने किया शुभारंभ, 96 किमी सड़क निर्माण…