Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
सरायपाली(जीतयादव)।अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सरायपाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ग्राम अवलाचक्का में दबिश देकर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा। अवलाचक्का में दबिश देकर 167 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, आरोपी जेल भेजा गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 12 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम अवलाचक्का कोंदा दुकान के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री के लिए रखकर ग्राहक का इंतजार…
बसना(जीतयादव)। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी भंवरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम कलमीदादर में दबिश देकर 50 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कलमीदादर में दबिश देकर घर से बरामद की गई अवैध शराब, भंवरपुर पुलिस की कार्रवाई। पुलिस अधीक्षक महासमुंद के निर्देश पर जिलेभर में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कलमीदादर निवासी कुमार सिदार अपने घर में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम…
पिथौरा(जीतयादव)। थाना पिथौरा अंतर्गत कोचर्रा में गाली-गलौज और मारपीट के बाद चाकू से प्राणघातक हमला करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो विधि से संघर्षरत बालकों को बाल न्यायालय में प्रस्तुत कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है। कोचर्रा में मोबाइल विवाद में बढ़ा मामला, चाकू से हमला कर युवक को किया घायल। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 4 दिसंबर 2025 को मोबाइल ले जाने की बात को लेकर प्रीतम ध्रुव के साथ रामकुमार यादव और उसके पुत्र द्वारा विवाद किया गया। इस दौरान गाली-गलौज करते हुए…
बसना(जीतयादव)। बसना विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस के सक्रिय नेता मोक्ष कुमार प्रधान का नाम तेजी से चर्चा में है। गांव-गांव तक उनकी सक्रियता और आम जनता के सुख-दुःख में सहभागिता ने उन्हें लोगों के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद चेहरा बना दिया है। कांग्रेस के उभरता युवा नेतृत्व हर सामाजिक और जनसरोकार के मुद्दों में सक्रिय भागीदारी से बढ़ा जनविश्वास। क्षेत्र में आयोजित धार्मिक, सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में कांग्रेस के उभरता युवा नेतृत्व मोक्ष कुमार प्रधान की निरंतर उपस्थिति देखी जा रही है। चाहे हरि संकीर्तन महायज्ञ हो, विवाह समारोह हो या किसी…
बसना(जीतयादव)। नगर में प्रशासनिक उदासीनता को लेकर लोगों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। बसना में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगभग तीन वर्ष पूर्व बनकर तैयार हो चुकी है, लेकिन आज तक उसका अनावरण नहीं किया गया है। इस कारण नगरवासियों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है और लोग इसे प्रशासन की लापरवाही मान रहे हैं। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती से पहले अनावरण की मांग तेज, लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी। स्थानीय नागरिकों के अनुसार, प्रतिमा के पास ही महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूप कुमारी चौधरी का निवास स्थित है। उनका इस मार्ग से नियमित…
रायपुर(जीतयादव)। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पद्मश्री जागेश्वर यादव के जीवन पर आधारित पुस्तक “बिरहोर जननायक” का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने पुस्तक के लेखक डॉ. लोकेश पटेल को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा— सेवा, समर्पण और संघर्ष की प्रेरक गाथा है “बिरहोर जननायक”। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पद्मश्री जागेश्वर यादव का जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने बताया कि उनका पूरा जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित रहा है और उनके कार्य विशेष रूप से जनसेवा से जुड़े लोगों के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने कहा कि…
बसना(जीतयादव)। पीएम श्री सेजेस बसना में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। विद्यालय के प्राचार्य कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए पालकों और छात्र-छात्राओं से समय पर आवेदन करने की अपील की गई है। पीएम श्री सेजेस बसना में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन की सुविधा, 05 मई अंतिम तिथि है। लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर के निर्देशानुसार प्रवेश प्रक्रिया 10 अप्रैल 2026 से शुरू की गई है। इच्छुक विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल भी इसी दिन से चालू कर दिया गया है। विद्यालय प्रशासन के अनुसार, केवल…
महासमुंद। विकसित भारत 2047 के विज़न को लेकर समाज में जागरूकता और विचार-विमर्श लगातार बढ़ रहा है। इसी कड़ी में ऋचा चंद्राकर ‘तत्वाकांक्षी’ (महासमुंद) ने एक विचारपूर्ण लेख के माध्यम से विकसित भारत की अवधारणा को स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि भारत को अमेरिका, यूरोप या जापान जैसा नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति, परंपरा और मूल्यों के अनुरूप विकसित बनाना होगा। युवाओं की भूमिका अहम, आत्मनिर्भरता और एकता से ही बनेगा विकसित भारत। लेख में बताया गया है कि किसी भी देश के विकास का आकलन उसकी आर्थिक स्थिति, खुशहाली और अंतरराष्ट्रीय मंच पर उसकी स्थिति से किया जाता है।…
बसना(जीतयादव)।भगतदेवरी में जल जीवन मिशन के तहत बनाई गई पानी टंकी की स्थिति बेहद खराब हो गई है। पाइपलाइन में कई जगह छेद होने के कारण पानी लगातार बर्बाद हो रहा है, जिससे ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। भगतदेवरी में पाइपलाइन में जगह-जगह छेद, ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, पाइपलाइन लीकेज की वजह से घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है। हालात यह हैं कि लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दूर-दराज के स्थानों से पानी लाना पड़ रहा है। जबकि जल जीवन मिशन का मुख्य…
बसना(जीतयादव)। थाना बसना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गढ़फुलझर में पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब 10 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब जप्त की गई है। गढ़फुलझर में अवैध महुआ शराब के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा था आरोपी, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गढ़फुलझर में सुरंगी नाला के पास एक व्यक्ति अवैध महुआ शराब बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने…