पिरदा(जीतयादव)। शासकीय माध्यमिक शाला साई सरायपाली में जन्मदिन को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए भाजपा मंडल पिरदा के महामंत्री श्री मनीराम निषाद एवं उपाध्यक्ष श्री तोष कुमार पटेल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विशेष न्योता भोज का आयोजन कराया। इस अवसर पर बच्चों ने उत्साहपूर्वक स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया और दोनों अतिथियों को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं।
शासकीय माध्यमिक शाला साई सरायपाली में विद्यार्थियों के साथ मनाया जन्मदिन, समाजसेवा का दिया संदेश।
विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के साथ खुशियां साझा करना और समाजसेवा का संदेश देना रहा। दोनों अतिथियों ने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसर को जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाना सबसे बड़ी खुशी है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और अच्छे संस्कार अपनाकर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
न्योता भोज के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ सहभागिता की। बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दे रहा था। विद्यालय परिवार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक आयोजन विद्यार्थियों में अपनापन और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।
साई सरायपाली में कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने श्री मनीराम निषाद एवं श्री तोष कुमार पटेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। साथ ही भविष्य में भी शिक्षा और समाजहित से जुड़े ऐसे प्रेरणादायी कार्यों में उनके निरंतर सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।


