Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
पिथौरा(जीतयादव)। पिथौरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत सुखीपाली (शांतिनगर) में वन्यजीव क्रूरता का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 5 वर्षीय मादा नीलगाय की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या की गई मादा नीलगाय, 6 आरोपी फरार। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 7 बजे ग्रामीण तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गए थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि आवारा कुत्तों का झुंड एक नीलगाय को दौड़ा रहा है। जान बचाकर भाग रही नीलगाय थककर निढाल हो गई, तभी शांतिनगर निवासी ईश्वर कुम्हार और टंकधर रात्रे ने…
बसना(जीतयादव)। बसना क्षेत्र में पुलिस, स्थानीय ग्रामीणों और सजग नागरिकों की संयुक्त कार्रवाई में मवेशी तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम कंचनपुर में घेराबंदी कर 28 मवेशियों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया, वहीं 8 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। सांकरा थाना क्षेत्र में ग्रामीणों की मदद से कार्रवाई, ओडिशा ले जा रहे थे मवेशी। जानकारी के अनुसार, 3 मई 2026 को प्रार्थी कमलेश डडसेना को सूचना मिली कि कुछ लोग ग्राम पिरदा की ओर से मवेशियों को क्रूरतापूर्वक हांकते हुए जंगल मार्ग से ओडिशा ले जा रहे हैं।…
सरायपाली(जीतयादव)। सरायपाली क्षेत्र के ग्राम बाराडोली (बालसमुंद) में आगामी 7 मई से श्री हरिनाम अष्टप्रहरी नामयज्ञ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन चिंगरीडीपा कीर्तन मंडली के तत्वाधान में आयोजित किया जाएगा, जिसमें आसपास के कई गांवों और राज्यों की कीर्तन मंडलियां भाग लेंगी। बाराडोली में 1984 से चली आ रही परंपरा, ओडिशा-छत्तीसगढ़ की कीर्तन मंडलियां होंगी शामिल। आयोजन समिति के सदस्य सुंदर लाल डडसेना ने बताया कि यह परंपरा वर्ष 1984 से निरंतर चली आ रही है (प्राकृतिक आपदा को छोड़कर)। कार्यक्रम का शुभारंभ 7 मई को दोपहर 3:30 बजे कलश यात्रा और नामोच्चारण के साथ…
बसना (जीत यादव)। हरि कीर्तन के माध्यम से बसना विधानसभा क्षेत्र में जनसेवा और धार्मिक आस्था का अनोखा संगम देखने को मिला, जहां जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने भीषण गर्मी के बावजूद लगातार पांच गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता निभाई। पथरला, बरगांव, मोहका, बिरसिंग़पाली में हरि कीर्तन कार्यक्रमों में शामिल होकर की पूजा-अर्चना। जानकारी के अनुसार, पथरला, बसना, बरगांव, मोहका और बिरसिंग़पाली में आयोजित हरि कीर्तन कार्यक्रमों में शामिल होकर मोक्ष कुमार प्रधान ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भक्ति समाज को जोड़ने…
बसना(जीतयादव)। बसना विकासखंड के ग्राम बाराडोली में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोक कला पंडवानी की गूंज से पूरा माहौल भक्तिमय और रोमांचित हो उठा। कार्यक्रम में गुरु-शिष्य परंपरा की अनूठी झलक देखने को मिली, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बाराडोली में निर्मल साहू के मार्गदर्शन में गुरु-शिष्य परंपरा की झलक, आसपास के गांवों से उमड़ी भीड़। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम बाराडोली निवासी ओमप्रकाश जगत के निवास पर आयोजित सत्यनारायण कथा पूजा के अवसर पर किया गया। इस मौके पर रायपुर जिले के तिल्दा निवासी पंडवानी गायिका कुमारी दुर्गा साहू अपनी मंडली के साथ पहुंचीं। उनका आत्मीय…
बसना(जीतयादव)। जिले में आम जनता को जागरूक और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से महासमुंद पुलिस द्वारा “नवा बिहान” जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस टीम हाट-बाजार, स्कूल, कॉलेज, बस स्टैंड, बैंक और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को सीधे जानकारी दे रही है। भंवरपुर और छुईपाली में “नवा बिहान” कार्यक्रम, 1000 से ज्यादा लोग हुए शामिल, साइबर फ्रॉड से बचाव पर जोर। अभियान के दौरान भंवरपुर और छुईपाली जैसे बाजार क्षेत्रों में विशेष “नवा बिहान” कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां 1000 से अधिक लोगों ने भाग लेकर लाभ उठाया। पुलिस ने लोगों को साइबर…
रायपुर(जीतयादव)। देशभर में मोबाइल यूजर्स के साथ ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जिसमें RTO APK फाइल के जरिए लोगों के बैंक खातों से पैसे काटे जा रहे हैं। साइबर ठग अब “आपकी बाइक का चालान कट गया है” जैसे मैसेज भेजकर लोगों को डराते हैं और उसके साथ एक APK फाइल डाउनलोड करने का लिंक भेजते हैं। फर्जी RTO challan apk ऐप से बैंक डिटेल और OTP हो रहा चोरी, लोगों को सतर्क रहने की सलाह। जानकारी के अनुसार, जैसे ही यूजर इस APK फाइल को अपने मोबाइल में इंस्टॉल करता है, यह उसकी निजी जानकारी, बैंक…
बसना(जीतयादव)। सरायपाली क्षेत्र के बलौदा थाना अंतर्गत स्थित शिशुपाल पर्वत से बारीकपाली के एक युवक और एक नाबालिग युवती द्वारा कूदकर आत्महत्या करने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। बारीकपाली के डिलेश्वर साव और कोमल के शव मिले, परिजनों को पहले ही दी थी सूचना। मिली जानकारी के अनुसार दोनों सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम बारीकपाली के निवासी बताए जा रहे हैं। युवक की पहचान डिलेश्वर साव के रूप में हुई है, जबकि नाबालिग युवती का नाम कोमल बताया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों 2 अप्रैल को दोपहर करीब 3 से…
रायपुर(जीतयादव)। देश में आपदा प्रबंधन को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए MOBILE PHONE पर इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का सफल परीक्षण किया गया है। यह सिस्टम किसी भी आपात स्थिति में लोगों तक तुरंत चेतावनी पहुंचाने में सक्षम है, जिससे जान-माल के नुकसान को कम करने में मदद मिलेगी। C-DOT का SACHET प्लेटफॉर्म बना आधार, MOBILE साइलेंट मोड भी करेगा ओवरराइड। यह अत्याधुनिक अलर्ट सिस्टम C-DOT द्वारा विकसित SACHET प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इसकी खासियत यह है कि यह बिना इंटरनेट या किसी मोबाइल ऐप के भी सीधे सभी मोबाइल डिवाइस पर अलर्ट भेज सकता…
बसना(जीतयादव)। बसना क्षेत्र के ग्राम खेमड़ा में अष्टप्रहरी हरिनाम यज्ञ का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। 30 अप्रैल से 1 मई 2026 तक चले इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु शामिल हुए। मेधावी छात्रों और वरिष्ठजनों का सम्मान, भजन-कीर्तन से गूंजा खेमड़ा। आयोजन की शुरुआत 30 अप्रैल को कलश स्थापना और हरिनाम उच्चारण के साथ हुई, वहीं 1 मई को पूर्णाहुति और महाप्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ। पूरे कार्यक्रम के दौरान अखंड हरिनाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन और धार्मिक बैठकी का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना…