Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महासमुंद: दुकान से ₹5 हजार चोरी की जांच में खुला मां के जेवर चोरी का राज, 3 आरोपी गिरफ्तार।

    29/09/2026

    महासमुंद: बिना नंबर की बाइक ने खोला चोरी का राज, तुमगांव पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा।

    29/09/2026

    गरियाबंद: महाराष्ट्र-तेलंगाना सीमा पर वन्यजीव तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 6 संदिग्ध गिरफ्तार।

    29/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 29
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»सरायपाली»सरायपाली: अवलाचक्का में किराना दुकान में शराब बेचने पर 2 साल की सजा, 50 हजार जुर्माना।
    सरायपाली

    सरायपाली: अवलाचक्का में किराना दुकान में शराब बेचने पर 2 साल की सजा, 50 हजार जुर्माना।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad15/08/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    अवलाचक्का शराब बिक्री मामला
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    सरायपाली(जीतयादव)। अवलाचक्का में किराना दुकान की आड़ में अंग्रेजी शराब बेचने के मामले में अदालत ने सख्त फैसला सुनाया है। पुलिस की जांच और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी रतिराम सिदार को दोषी ठहराते हुए दो साल के कारावास और 50 हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है।

    विषय सूची

    Toggle
    • अवलाचक्का में 167 पाव अंग्रेजी शराब हुई थी जब्त, पुलिस के साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने आरोपी को ठहराया दोषी।
    • ई-साक्ष्य से मजबूत हुआ मामला
    अवलाचक्का में 167 पाव अंग्रेजी शराब हुई थी जब्त, पुलिस के साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने आरोपी को ठहराया दोषी।

    मामला 12 अप्रैल 2026 का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अवलाचक्का गांव में रतिराम सिदार अपनी किराना दुकान से अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना के बाद थाना सरायपाली पुलिस की टीम ने गवाहों की मौजूदगी में दुकान पर छापामार कार्रवाई की।

    जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 167 पाव अंग्रेजी शराब अवलाचक्का में बरामद की। शराब जब्त करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। जब्त शराब का नियमानुसार आबकारी परीक्षण कराया गया और पुलिस ने निर्धारित समय में न्यायालय में चालान पेश किया।

    मामले की सुनवाई जेएमएफसी वैभव घृतलहरे के न्यायालय में हुई। पुलिस द्वारा पेश किए गए साक्ष्यों और प्रभावी न्यायालयीन पैरवी के आधार पर आरोपी को दोषी माना गया। न्यायालय ने रतिराम सिदार को दो वर्ष की सजा के साथ 50 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया।

    ई-साक्ष्य से मजबूत हुआ मामला

    पुलिस के अनुसार, नए कानून के तहत ई-साक्ष्य और तकनीकी साक्ष्यों के उपयोग से ऐसे मामलों में जांच और अभियोजन को मजबूती मिल रही है। पहले कई मामलों में गवाहों के मुकर जाने से अभियोजन पक्ष कमजोर पड़ जाता था, लेकिन अब तकनीकी साक्ष्यों के जरिए घटनाओं से जुड़े प्रमाण को बेहतर तरीके से न्यायालय के सामने रखा जा रहा है।

    इस मामले में भी पुलिस द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों और समय पर चालान पेश करने से दोषसिद्धि में मदद मिली। मामले की विवेचना सहायक उप निरीक्षक नरेन्द्र मार्कण्डेय ने की।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    सरायपाली: 178 करोड़ रुपए के जल विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, घर-घर पहुंचेगा शुद्ध पेयजल।

    24/09/2026

    सरायपाली: सड़क पर चलती ट्रक रोककर ड्राइवर से मारपीट, कोल्ड ड्रिंक की पेटियां और मोबाइल लूटने वाले गिरोह का खुलासा।

    23/09/2026

    सरायपाली: मुधा प्राथमिक शाला में नेवता भोज के साथ मनाया अनुष्का का तीसरा जन्मदिन।

    23/08/2026

    सरायपाली: 78 हजार की नकबजनी का खुलासा, पड़ोसी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार।

    23/08/2026

    सरायपाली: नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में आरोपी को 20 साल की सजा।

    22/08/2026

    सरायपाली: खपरीडीह में सरायपाली पुलिस की छापेमारी, 11.280 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार।

    14/08/2026
    टॉप पोस्ट
    सरायपाली

    सरायपाली: 178 करोड़ रुपए के जल विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, घर-घर पहुंचेगा शुद्ध पेयजल।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: सड़क पर चलती ट्रक रोककर ड्राइवर से मारपीट, कोल्ड ड्रिंक की पेटियां और मोबाइल लूटने वाले गिरोह का खुलासा।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: मुधा प्राथमिक शाला में नेवता भोज के साथ मनाया अनुष्का का तीसरा जन्मदिन।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    रायपुर: शिक्षक प्रेमचन्द साव राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित, नवाचारी शिक्षण के लिए मिली पहचान।

    28/09/2026

    महासमुंद: दुकान से ₹5 हजार चोरी की जांच में खुला मां के जेवर चोरी का राज, 3 आरोपी गिरफ्तार।

    29/09/2026

    महासमुंद: बिना नंबर की बाइक ने खोला चोरी का राज, तुमगांव पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा।

    29/09/2026

    गरियाबंद: महाराष्ट्र-तेलंगाना सीमा पर वन्यजीव तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 6 संदिग्ध गिरफ्तार।

    29/09/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.