Author: Ashok Nishad

सरायपाली(जीतयादव)। जिले में अवैध महुआ शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 40 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई है। कार्रवाई के दौरान शराब परिवहन में प्रयुक्त बाइक भी पुलिस ने कब्जे में ली है। सरायपाली निवासी युवक के कब्जे से महुआ शराब और बाइक जब्त, आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना बलौदा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध महुआ शराब…

Read More

बसना(जीतयादव)। बसना क्षेत्र में उस समय आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं का दल पावन अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया और भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। बसना से कुल 29 श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल हुए हैं। बसना से अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए श्रद्धालु, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से मिला रामलला दर्शन का अवसर। कार्यक्रम में बसना भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

Read More

सरायपाली(जीतयादव)। अवैध गांजा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरायपाली पुलिस और एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) को बड़ी सफलता मिली है। ओडिशा बॉर्डर पर घेराबंदी कर पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लाखों रुपए का गांजा, बाइक और मोबाइल जब्त किया गया है। ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्कर गिरफ्तार, सरायपाली पुलिस और ANTF ने 9.690 किलो गांजा किया जब्त। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ओडिशा से बाइक में मादक पदार्थ लेकर सरायपाली की ओर आ रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने ग्राम बैतारी…

Read More

पिथौरा(जीतयादव)। विमलपुर-मेमरा मार्ग पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां बाइक और ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटी घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गोडबहाल से अंसुला जा रहा था परिवार, विमलपुर-मेमरा के पास आमने-सामने की टक्कर में पत्नी-बेटी घायल। मिली जानकारी के अनुसार गोडबहाल निवासी बोधराम डड़सेना अपनी पत्नी पूनी बाई डड़सेना और बेटी इंदु डड़सेना के साथ बाइक से अंसुला जा रहे थे। इसी दौरान विमलपुर-मेमरा के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से…

Read More

बसना(जीतयादव)। सिंगारपुर, लारीपुर और बड़े लोरम के जंगल क्षेत्र में तेंदूपत्ता तोड़ाई के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां अचानक भालू के हमले में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। वन क्षेत्र में इस तरह की घटना के बाद ग्रामीणों में भय व्याप्त है। तेंदूपत्ता तोड़ाई के दौरान सिंगारपुर निवासी युवक पर भालू का हमला, सांकरा से पिथौरा किया गया रेफर। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिंगारपुर निवासी विशेष कुमार प्रधान पिता देवस्याम प्रधान तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गए थे। इसी दौरान अचानक एक भालू ने उन पर हमला…

Read More

सरायपाली(जीतयादव)। बलौदा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली, जहां सामुदायिक सहभागिता से बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए ‘प्रयास’ अभ्यास परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन में महासमुंद, सारंगढ़, रायगढ़ और रायपुर जिले के बच्चों ने भाग लिया। बलौदा में शिक्षकों, पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से 421 बच्चों को प्रयास प्रतियोगी परीक्षा की दी गई विशेष तैयारी। इस अभ्यास परीक्षा में कुल 421 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जबकि आयोजन के दौरान पालक, शिक्षक और ग्रामीणों सहित करीब 1000 लोगों की उपस्थिति रही। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को ध्यान में रखते हुए यह परीक्षा आयोजित…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)। कोमाखान थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ फड़ पर रेड मारी है। इस कार्रवाई में 3 जुआरियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। कोमाखान में कुलिया गौठान के पास कार्रवाई, नगदी और वाहन समेत 1.17 लाख की संपत्ति जब्त। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम कुलिया गौठान के पास बाहरी लोग जुआ खेलने के लिए जुट रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान तीन व्यक्तियों को रुपए-पैसों का दांव लगाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों की…

Read More

बसना(जीतयादव)।मॉडर्न पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की उपलब्धियों को लेकर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उत्साह और गर्व के माहौल में सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। मॉडर्न पब्लिक स्कूल में सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण, अंजली नायक सहित मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान। समारोह में विद्यालय के निदेशक मनोज कुमार पटेल एवं प्राचार्य सुमंत कुमार आचार्य की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर विद्यालय ने इस वर्ष शानदार 86% परिणाम हासिल किया, जिसमें सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कार्यक्रम के दौरान मॉडर्न पब्लिक स्कूल में मेधावी…

Read More

बसना(जीतयादव)। महासमुंद पुलिस द्वारा अवैध महुआ शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और स्थानीय पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की जा रही है। रायपुर रोड से 10 लीटर महुआ शराब जब्त, आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज। इसी अभियान के तहत दिनांक 05 मई 2026 को थाना बसना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध महुआ शराब बिक्री के लिए रखा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने  रायपुर रोड, बसना में घेराबंदी कर कार्रवाई की। कार्रवाई…

Read More

पिथौरा(जीतयादव)।खरीफ सीजन 2026 से पहले किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ने के उद्देश्य से “विकसित कृषि संकल्प अभियान” की शुरुआत की गई। मंगलवार को किसान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिसके साथ 5 मई से 20 मई तक चलने वाले 12 दिवसीय अभियान का विधिवत शुभारंभ हुआ। “विकसित कृषि संकल्प अभियान” से किसानों को आधुनिक खेती और योजनाओं की मिलेगी जानकारी। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष ऊषा पुरुषोत्तम घृतलहरें, उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल, जनपद सदस्य हरप्रसाद पटेल, सांसद प्रतिनिधि मनमीत छाबड़ा, स्वप्निल तिवारी, एसडीएम बजरंग वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान…

Read More