बागबाहरा(जीतयादव)। नवाडीह कसेकेरा में पानी टंकी के नीचे जुआ खेल रहे सात लोगों को कोमाखान पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से 2,200 रुपए नगद, 52 पत्ती ताश और चार मोबाइल जब्त किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत 20,200 रुपए बताई गई है।
कसेकेरा में 2,200 रुपए नकद, 4 मोबाइल और 52 पत्ती ताश समेत 20,200 रुपए की संपत्ति जब्त।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि नवाडीह कसेकेरा की पानी टंकी के नीचे कुछ लोग ताश के पत्तों से रुपए-पैसे की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ फड़ पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दौलतराम साहू (51), डिगेश्वर साहू (30), ललित साहू (27), धनेश राम यादव (42), रूपेश साहू (26), संतोष साहू (32) और हरेष यादव (45) को पकड़ा। सभी आरोपी नवाडीह कसेकेरा के रहने वाले बताए गए हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2,200 रुपए नकद और 52 पत्ती ताश के साथ चार मोबाइल फोन जब्त किए। मोबाइल की कीमत करीब 18 हजार रुपए बताई गई है। इस तरह पुलिस ने कुल 20,200 रुपए की संपत्ति जब्त की।
मामले में थाना कोमाखान में अपराध क्रमांक 120/2026, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अलग से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है।


