Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
सरायपाली(जीतयादव)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुडूमचुवाँ में विद्यालय के सर्वांगीण विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार तथा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 20 सदस्यीय शाला प्रबंधन समिति (एसएमसी) का विधिवत गठन किया गया। संस्था के प्राचार्य संतोष कुमार साव के निर्देशन में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से समिति के पदाधिकारियों का चयन किया गया। डुडूमचुवाँ स्कूल में सर्वसम्मति से दसमोती राठिया अध्यक्ष और छत्रपाल निषाद उपाध्यक्ष निर्वाचित। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने दसमोती राठिया को समिति का अध्यक्ष तथा छत्रपाल निषाद को उपाध्यक्ष चुना। इसके साथ ही 20 सदस्यीय समिति के अन्य सदस्यों का भी चयन किया…
सरायपाली(जीतयादव)। स्वामी विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, केजुवां में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026 का आयोजन उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। अतिथियों ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर एवं निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें प्रदान कर उनका स्वागत किया। केजुवां में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक कर स्वागत, मेधावी छात्र-छात्राएं और शिक्षकों का हुआ सम्मान। केजुवां में कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और पूजा-अर्चना के साथ हुआ। विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल ने…
सरायपाली(जीतयादव)। बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में प्रस्तावित हीरा खनन परियोजना ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। एनएमडीसी-सीएमडीसी लिमिटेड (एनसीएल) के निदेशक मंडल ने परियोजना के अगले चरण के तहत बड़े व्यास (लार्ज डायमीटर) की ड्रिलिंग शुरू करने को मंजूरी दे दी है। इस निर्णय से क्षेत्र में हीरे के वास्तविक भंडार का वैज्ञानिक आकलन करने और भविष्य में व्यावसायिक हीरा खनन का मार्ग प्रशस्त होने की उम्मीद बढ़ गई है। लार्ज डायमीटर ड्रिलिंग को मंजूरी, वैज्ञानिक आकलन के बाद व्यावसायिक डायमंड खनन की दिशा में बढ़ेगा कदम। नई दिल्ली में आयोजित निदेशक मंडल की बैठक में परियोजना की…
महासमुंद(जीतयादव)। साइबर ठगी और ‘म्यूल बैंक खातों’ के जरिए करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेन-देन के मामले में महासमुंद की अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश आनंद बोरकर की अदालत ने सात आरोपियों को दोषी ठहराते हुए तीन-तीन वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है, जबकि एक आरोपी को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया गया। म्यूल बैंक खातों से करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन मामले में साइबर ठगी के सात दोषी करार। मामला भारत सरकार के गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल से मिली सूचना के बाद सामने आया था। पोर्टल के माध्यम से महासमुंद पुलिस…
महासमुंद(जीतयादव)। 28 जून, रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत पूरे छत्तीसगढ़ में जन्म से लेकर 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को दो बूंद पिलाई जाएगी। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना और प्रदेश को पोलियो मुक्त बनाए रखना है। स्वास्थ्य विभाग की अपील—5 वर्ष तक के हर बच्चे को बूथ पर ले जाकर जरूर पिलाएं पोलियो की दो बूंद। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों और निर्धारित बूथों पर स्वास्थ्य कर्मी, मितानिन एवं आंगनबाड़ी…
बसना(जीतयादव)। शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भस्करापाली में संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया तथा उन्हें निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकों का वितरण किया गया। भस्करापाली स्कूल में पाठ्य-पुस्तकों का वितरण, जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा, अनुशासन और नियमित अध्ययन का दिया संदेश। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सीमा लोकेश नायक (सभापति, महासमुंद एवं उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा महासमुंद) उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री…
बसना(जीतयादव)। संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल पिरदा ए में उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया। पिरदा में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत, अतिथियों ने शिक्षा, अनुशासन और नियमित अध्ययन का दिया संदेश। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि श्रीमती सीमा लोकेश नायक (सभापति, महासमुंद एवं उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा महासमुंद) तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री…
सरायपाली(जीतयादव)। सरायपाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 160.500 लीटर शराब जब्त की है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। केन्दुमुड़ी पुलिया, पतेरापाली और बाजारपारा में कार्रवाई, 160.500 लीटर शराब जब्त; तीन आरोपी गिरफ्तार। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पहली कार्रवाई ग्राम केन्दुमुड़ी पुलिया के पास की गई। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर ग्राम नूनपानी निवासी नितेश भारती (23) को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 130 लीटर अवैध महुआ…
बसना(जीतयादव)। बसना पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में महुआ एवं देसी प्लेन शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी और मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। महुआ और देसी प्लेन शराब जब्त, स्कूटी व मोटरसाइकिल सहित 44 हजार रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद। पहली कार्रवाई में पुलिस ने सुरगी नाला, परसकोल चौक बंसुला के पास घेराबंदी कर संतोषी ठाकुर (45 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक-11, बसना को गिरफ्तार…
बसना(जीतयादव)।सांकरा थाना पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम ढाबाखार के पास एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 13 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। 13 लीटर महुआ शराब जब्त होने पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को भेजा गया जेल। जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए महासमुंद पुलिस लगातार विशेष अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर यह सफलता…