Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: भंवरपुर में 48 घंटे में सुलझी परदेशी यादव की मौत की गुत्थी, दो आरोपी गिरफ्तार।

    13/09/2026

    बसना: गढ़पटनी में शिक्षक के जन्मदिन पर बच्चों को स्वल्पाहार और नेवता भोज, विद्यालय में दिखा उत्साह।

    13/09/2026

    बसना: शिक्षक दिवस पर गूंजा संदेश – शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण भी जरूरी।

    08/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 13
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: भंवरपुर में 48 घंटे में सुलझी परदेशी यादव की मौत की गुत्थी, दो आरोपी गिरफ्तार।
    बसना

    बसना: भंवरपुर में 48 घंटे में सुलझी परदेशी यादव की मौत की गुत्थी, दो आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad13/09/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    भंवरपुर हत्या मामला
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना। भंवरपुर चौकी पुलिस ने परदेशी यादव की मौत के मामले की गुत्थी 48 घंटे के भीतर सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर खून लगे कपड़े और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

    भंवरपुर पुलिस ने फोरेंसिक जांच और पूछताछ से खोला मौत का राज, आरोपियों की निशानदेही पर खून लगे कपड़े और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद।

    मामला 10 सितंबर 2026 का है। चौकी भंवरपुर में अस्पताल मेमो मिलने पर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बड़ेसाजापाली से एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल से अस्पताल लाया गया था, जिसकी मौत हो चुकी है। मृतक की पहचान परदेशी यादव के रूप में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शरीर की जांच की। शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद शव का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सक ने मौत के संबंध में हत्या की आशंका जताई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। वैज्ञानिक तरीके से घटनास्थल की जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए। इसके साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की गई। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना से कुछ समय पहले परदेशी यादव समेत तीन लोग शराब का सेवन कर रहे थे।

    पुलिस के अनुसार, इसी दौरान परदेशी यादव द्वारा आरोपी मनोहर कोसरिया की पत्नी के साथ छेड़छाड़ किए जाने की बात सामने आई। इस बात से नाराज होकर मनोहर ने परदेशी के साथ हाथ-मुक्के और लात से मारपीट की। मारपीट में गंभीर चोट लगने के कारण परदेशी जमीन पर गिर गया। इसके बाद भी आरोपी ने उसके साथ मारपीट की, जिससे वह अचेत हो गया।

    इसके बाद मनोहर कोसरिया और भानूप्रताप लहरे उसे मोटरसाइकिल के बीच में बैठाकर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना के संबंध में दोनों आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने परदेशी यादव के साथ मारपीट करना स्वीकार किया।

    पूछताछ में यह भी सामने आया कि मारपीट के दौरान आरोपियों के कपड़ों पर खून लग गया था। पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए दोनों ने खून लगे कपड़ों को भंवरपुर स्थित शासकीय अस्पताल के सामने एक गड्ढे में छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर गवाहों की मौजूदगी में मौके से दोनों के खून लगे कपड़े बरामद कर जब्त किए। इसके अलावा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया।

    भंवरपुर पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों और आरोपियों के बयान के आधार पर अपराध क्रमांक 492/2026 दर्ज करते हुए धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों में भानूप्रताप लहरे पिता बुद्धेश्वर लहरे, उम्र 37 वर्ष, निवासी कुदरीपारा बांकी मोंगरा, जिला कोरबा और मनोहर कोसरिया पिता स्व. देवेन्द्र कोसरिया, उम्र 37 वर्ष, निवासी बड़े साजापाली, चौकी भंवरपुर, थाना बसना, जिला महासमुंद शामिल हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: गढ़पटनी में शिक्षक के जन्मदिन पर बच्चों को स्वल्पाहार और नेवता भोज, विद्यालय में दिखा उत्साह।

    13/09/2026

    बसना: शिक्षक दिवस पर गूंजा संदेश – शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण भी जरूरी।

    08/09/2026

    बसना: गढ़पटनी में नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान में बच्चों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प।

    08/09/2026

    बसना: सांकरा बाजार के पास खड़ी बाइक चोरी, अज्ञात चोर की तलाश में जुटी पुलिस।

    07/09/2026

    बसना: बरिहापाली मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार जलपुर निवासी दो लोगों की मौत।

    07/09/2026

    बसना: पीएम श्री सेजेस बसना में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस।

    06/09/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: गढ़पटनी में शिक्षक के जन्मदिन पर बच्चों को स्वल्पाहार और नेवता भोज, विद्यालय में दिखा उत्साह।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: शिक्षक दिवस पर गूंजा संदेश – शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण भी जरूरी।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: गढ़पटनी में नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान में बच्चों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: भंवरपुर में 48 घंटे में सुलझी परदेशी यादव की मौत की गुत्थी, दो आरोपी गिरफ्तार।

    13/09/2026

    महासमुंद: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पटेवा थाना में सृष्टि ध्रुव ने पुलिस जवानों को बांधी राखी।

    28/08/2026

    बसना: गढ़पटनी में शिक्षक के जन्मदिन पर बच्चों को स्वल्पाहार और नेवता भोज, विद्यालय में दिखा उत्साह।

    13/09/2026

    बसना: शिक्षक दिवस पर गूंजा संदेश – शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण भी जरूरी।

    08/09/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.