बसना। शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में शिक्षक लगन नाग का जन्मदिन बच्चों और विद्यालय परिवार के बीच हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास अवसर को यादगार बनाने के लिए शिक्षक लगन नाग ने स्कूल के सभी बच्चों के लिए स्वल्पाहार एवं नेवता भोज का आयोजन किया। बच्चों ने उत्साह के साथ भोज में हिस्सा लिया और अपने शिक्षक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
गढ़पटनी में शिक्षक लगन नाग ने बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन, विद्यार्थियों ने उपहार देकर दी शुभकामनाएं।
कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों और विद्यालय परिवार की मौजूदगी में केक काटकर हुई। अपने शिक्षक के जन्मदिन को खास बनाने के लिए बच्चों ने भी अपनेपन का परिचय दिया। बच्चों ने शिक्षक लगन नाग को पेन, गुलदस्ता सहित विभिन्न उपहार भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी। बच्चों के उत्साह और स्नेह से विद्यालय का माहौल खुशी और उमंग से भर गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान पाठक सरविन्द सिदार ने शिक्षक लगन नाग को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, सुखी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि लगन नाग विद्यालय और बच्चों के प्रति सदैव समर्पित रहते हैं। शैक्षणिक गतिविधियों में उनका सहयोग विद्यालय के लिए महत्वपूर्ण है।
विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती खीरवंती भोई ने भी शिक्षक लगन नाग को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके सुखी एवं सफल जीवन की कामना की। इस दौरान सभी बच्चों ने एक साथ जन्मदिन की शुभकामनाएं देकर अपने शिक्षक के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया।
गढ़पटनी में बच्चों के साथ जन्मदिन बना यादगार
कार्यक्रम के अंत में शिक्षक लगन नाग ने विद्यालय परिवार, प्रधान पाठक, शिक्षिका और सभी बच्चों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाना उनके लिए बेहद खुशी और यादगार अनुभव रहा। उन्होंने बच्चों और विद्यालय परिवार गढ़पटनी की ओर से मिले स्नेह और शुभकामनाओं के लिए सभी का धन्यवाद किया।


