बसना। विश्व हिंदू परिषद खंड जमदरहा के अंतर्गत ग्राम लोहडीपुर में विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस एवं जन्मोत्सव कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं ग्रामीणजनों ने सहभागिता निभाई।
लोहडीपुर में संस्कृति, संस्कार और सामाजिक एकता को मजबूत करने पर दिया गया जोर।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम एवं भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन और पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस दौरान मुख्य वक्ता गणेश राम साहू सहित प्रखंड सह मंत्री डिजेन्द्र कुर्रे, खंड अध्यक्ष सालिक राम टंडन एवं अन्य पदाधिकारियों ने विश्व हिंदू परिषद की स्थापना, उद्देश्य और सामाजिक भूमिका पर विचार रखे।
वक्ताओं ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद हिंदू समाज को संगठित करने, सनातन संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण तथा समाज में सेवा और जागरूकता की भावना को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने वर्तमान समय में युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति, संस्कार और गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
कार्यक्रम में स्थापना दिवस के साथ जन्मोत्सव भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। उपस्थित लोगों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
इस अवसर पर गिरधारी नायक, धोबालाल पटेल, सुखीराम बसंत, राजू दास मानिकपुरी, मोहित नायक, परशुराम पटेल, झनक राम कश्यप, लछीराम सिदार, विजय निषाद, नेहरू लाल चौहान, शशिधर नायक सहित मातृ शक्ति से पंपा सिदार, भानुमति यादव, गायत्री नायक, सुलोचना बरिहा और सुरुजमोती समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों का आभार व्यक्त किया गया। आयोजन ने सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना और संगठनात्मक भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।


