Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
बसना। खेलों से आपसी भाईचारा और सामुदायिक भावना को बढ़ावा मिलता है। इसी उद्देश्य के साथ खेल संघ जगदीशपुर-नरसिंगपुर द्वारा नुआखाई पर्व के अवसर पर अंतरराज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सुलोनी, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ की टीम ने न्यू फ्रेंड्स क्लब को पेनाल्टी शूटआउट में हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। नुआखाई पर्व पर आयोजित प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़-ओडिशा की 16 टीमों ने जगदीशपुर में हिस्सा लिया, विजेता को 21 हजार और उपविजेता को 15 हजार रुपये। प्रतियोगिता में विजेता टीम को स्वर्गीय ए.डी. सिंह की स्मृति में ट्रॉफी और 21 हजार रुपये की नकद…
सरायपाली। ओडिशा के बरगढ़ से कोल्ड ड्रिंक की पेटियां लेकर बिलासपुर जा रहे ट्रक को बीच सड़क पर रोककर लूटपाट करने के मामले में सरसींवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों सहित एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा है। आरोपियों ने 18 सितंबर 2026 को सरायपाली-सरसींवा मार्ग पर ट्रक को रोककर पत्थरों से शीशा तोड़ दिया था। इसके बाद ड्राइवर के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर मोबाइल फोन, गैस चूल्हा और कोल्ड ड्रिंक की पेटियां लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 7 आरोपियों और एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा, 4 मोटरसाइकिल…
बसना। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अरेकेल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिक्षक प्रेमचन्द साव के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी चित्रकला प्रतिभा का प्रदर्शन किया। देश की उपलब्धियों और भविष्य के संकल्पों पर आधारित अरेकेल में चित्रों में विद्यार्थियों ने भरे रंग, अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह। प्रतियोगिता में देश की विगत 25 वर्षों की उपलब्धियों और आगामी 25 वर्षों के संकल्पों को विषय बनाया गया। विद्यार्थियों ने सेवा, स्वच्छ भारत, डिजिटल इंडिया, सेना का शौर्य, नया कश्मीर,…
बसना। राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत के तत्वावधान में नगर निगम ऑडिटोरियम, रायगढ़ में स्वर्गीय हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला बंसुला के प्रधान पाठक प्रवीर कुमार बेहेरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य, नवाचार एवं विद्यार्थियों के विकास के लिए किए गए प्रयासों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। शासकीय प्राथमिक शाला बंसुला के प्रधान पाठक को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य, नवाचार और विद्यार्थियों के विकास में योगदान के…
बसना। बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरडीह में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस नेता मोक्ष कुमार प्रधान शामिल हुए। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। ग्राम बरडीह में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, सांस्कृतिक आयोजन में कलाकारों का बढ़ाया उत्साह। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर ग्रामवासियों और आयोजन समिति की ओर से ओड़िशा के आपेरा नाटक का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मोक्ष कुमार प्रधान ने फीता काटकर नाटक का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कलाकारों से मुलाकात…
बसना। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक बसना ने शिक्षकों की विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बसना को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संगठन ने राष्ट्रीय जनगणना 2026 के कार्य में संलग्न शिक्षकों को अर्जित अवकाश प्रदान करने की मांग प्रमुखता से रखी। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक बसना ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी से की आवश्यक कार्रवाई की मांग। शिक्षक संगठन का कहना है कि विकासखंड बसना के अंतर्गत कई शिक्षकों ने जनगणना 2026 का कार्य निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूरा किया है। शिक्षकों ने अपनी नियमित शैक्षणिक जिम्मेदारियों के साथ जनगणना जैसे अतिरिक्त दायित्व का भी निर्वहन किया। ऐसे…
नुआपड़ा (ओडिशा)। पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ से पर्यावरण जागरूकता यात्रा पर ओडिशा पहुंचे योगेश कुमार बढ़ाई ने राहुल भोई के साथ नुआपड़ा विधायक जय राजू ढोलकिया से मुलाकात की। इस दौरान सीड बॉल अभियान, पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। योगेश कुमार बढ़ाई मोहगाँव निवासी हैं और पीएम श्री सेजेस बसना में पदस्थ हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने तथा अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। छत्तीसगढ़ से ओडिशा नुआपड़ा पहुंचे पर्यावरण जागरूकता यात्री ने वृक्षारोपण और…
बसना। राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत के तत्वावधान में स्वर्गीय श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन रायगढ़ ऑडिटोरियम हॉल में गरिमामय वातावरण में किया गया। समारोह में प्रदेश के विभिन्न जिलों से शिक्षक शामिल हुए, जिन्होंने अपने शैक्षणिक अनुभव, नवाचार और विद्यालयीन गतिविधियों से जुड़े विचार साझा किए। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को मंच प्रदान करना और सकारात्मक शैक्षणिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना रहा। नवाचार एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए मिला सम्मान, शिक्षक ने साझा किए अपने शैक्षणिक अनुभव। इस अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी के प्रधान…
महासमुंद। राजधानी रायपुर से लगे आरंग थाना क्षेत्र में शिक्षक शिवकुमार चंद्राकर की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए उसके साथी शिक्षक चंद्रप्रकाश वर्मा को गिरफ्तार किया है। ग्राम बनचरौदा के पास मिले शिक्षक के रक्तरंजित शव की जांच में पुलिस के अनुसार हत्या की वजह रेत सप्लाई, रियल एस्टेट और बुलियन ट्रेडिंग से जुड़े करीब 30 लाख रुपये की उधारी तथा तीन महीने से ब्याज नहीं मिलने का विवाद सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। सफेद स्कूटी और VSK ऐप की तकनीकी…
बसना। शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में शासन के निर्देशानुसार चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कल्पनाशक्ति और कला के प्रति रुचि को बढ़ावा देना रहा। इस दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कलात्मक प्रतिभा और कल्पनाशीलता का प्रदर्शन किया। शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में संकुल स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के लिए दी गई शुभकामनाएं। प्रतियोगिता में कु. मीनाक्षी पटेल ने प्रथम तथा विकास पटेल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दोनों विद्यार्थियों ने सुंदर चित्रांकन और अपनी रचनात्मक सोच के माध्यम से उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। उनकी…