Author: Ashok Nishad

बसना(जीतयादव)। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के अंतर्गत 22 से 26 जून 2026 तक आयोजित रायपुर से सोमनाथ (गुजरात) की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस यात्रा में महासमुंद जिले से 20 विशिष्टजनों का चयन किया गया था, जिनमें बसना के साहित्यकार रोहित शर्मा, प्रेमचन्द साव और डिजेंद्र कुर्रे भी शामिल रहे। बसना के तीन साहित्यकारों सहित महासमुंद के 20 प्रतिनिधियों ने सोमनाथ यात्रा में किया सहभागिता। महासमुंद कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के चयनित साहित्यकारों, कलाकारों, समाजसेवियों एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने यात्रा में भाग लिया। पूरे छत्तीसगढ़ से…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)। महासमुंद जिले के बागबाहरा में देसी शराब दुकान के पास स्थित चखना सेंटर में हुए जानलेवा चाकूबाजी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे अंतिम आरोपी शिवा मांझी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इसके साथ ही इस मामले के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी पूरी हो गई है। चाकूबाजी हमले के मामले में सभी आरोपी पहुंचे जेल, घटना के ढाई महीने बाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता। पुलिस के अनुसार, 6 अप्रैल 2026 को बागबाहरा स्थित देसी शराब दुकान के पास संचालित चखना सेंटर में संचालक मोनेस…

Read More

सरायपाली(जीतयादव)। महासमुंद पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा (भुवनेश्वर) से उत्तर प्रदेश (कानपुर) ले जाए जा रहे 51 किलोग्राम गांजा को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गांजा के साथ कार और मोबाइल भी जब्त किया है। पुलिस की कार्रवाई में 25.50 लाख रुपये का गांजा, कार और मोबाइल बरामद, एक आरोपी फरार। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स के निर्देश पर जिले में लगातार मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया…

Read More

बसना(जीतयादव)। बसना पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2.27 करोड़ रुपये मूल्य के 454.890 किलोग्राम गांजा मामले के मुख्य सरगना बलराम सैनी उर्फ बल्लू को सिकंदराबाद (तेलंगाना) से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ओडिशा से हरियाणा तक फैले गांजा तस्करी नेटवर्क का संचालन कर रहा था। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अंतरराज्यीय गांजा नेटवर्क का मुख्य सरगना दबोचा गया । पुलिस ने बताया कि 30 मार्च 2026 को पलसापाली नाका पर नाकाबंदी के दौरान एक बोलेरो पिकअप वाहन से 454.890 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया था। इस कार्रवाई में वाहन चालक…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)।मदद के नाम पर झांसा देकर बाइक लेकर फरार होने का मामला बागबाहरा थाना क्षेत्र में सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। बागबाहरा में मदद मांगकर भरोसा जीता, दो मिनट में मोटरसाइकिल लेकर फरार हुआ अज्ञात आरोपी। पुलिस के अनुसार, पिलवापाली निवासी छबि लाल पटेल पिथौरा स्थित कान्हा राइस मिल में हमाली का काम करते हैं। 17 जून की दोपहर वे काम के सिलसिले में पिथौरा आए थे। इसी दौरान ओवरब्रिज के पास एक अज्ञात युवक ने उनसे संपर्क कर बताया कि उसकी बागबाहरा…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)। खल्लारी थाना क्षेत्र में युवती की हत्या कर शव को रेत में दफनाने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक 17 वर्षीय नाबालिग को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी और युवती के बीच प्रेम संबंध थे तथा शादी को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस का दावा— युवती की हत्या के बाद शव को नाले की रेत में दफनाया, वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर नाबालिग हिरासत में। पुलिस के मुताबिक, भारती टंडन (18) अपने जन्मदिन की रात घर…

Read More

बसना। प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे में कथित अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने राज्य सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गलत सर्वे के कारण कई पात्र परिवारों को योजना से वंचित कर दिया गया है, जबकि कुछ अपात्र लोगों के नाम सूची में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है और जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कांग्रेस नेता मोक्ष कुमार प्रधान बोले— प्रधानमंत्री आवास योजना में गलत सर्वे से गरीब परिवार योजना से…

Read More

सरायपाली(जीतयादव)। शिक्षा सत्र 2026-27 के शुभारंभ पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुडूमचुवाँ में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के तैलचित्र पर पूजा-अर्चना के साथ हुई। कक्षा पहली से 12वीं तक के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, मिष्ठान खिलाकर एवं निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें तथा अभ्यास पुस्तिकाएं वितरित कर आत्मीय स्वागत किया गया। डुडूमचुवाँ स्कूल में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत, निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें व अभ्यास पुस्तिकाएं वितरित की गईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत सदस्य नीलाम्बर दिवान उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने,…

Read More

पिथौरा(जीतयादव)। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महासमुंद पुलिस ने थाना पिथौरा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से महुआ शराब और शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पिथौरा के कौडिया जंगल के आंवला नाला क्षेत्र में छापेमारी, 10 लीटर महुआ शराब और शराब बनाने के उपकरण जब्त। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कौडिया जंगल से लगे आंवला नाला के पास एक व्यक्ति अपने खेत में अवैध…

Read More

पिरदा(जीतयादव)। शासकीय हाई स्कूल बरनाईदादर में शिक्षा सत्र 2026-27 के अंतर्गत संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया गया तथा पात्र छात्राओं को साइकिल वितरित कर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया। बरनाईदादर में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत, छात्राओं को वितरित की गई साइकिलें। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति श्रीमती जगमोती भोई रहीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में जनपद सदस्य एवं भाजपा महिला मोर्चा मंडल पिरदा अध्यक्ष श्रीमती विमला बेहरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष पिरदा श्री अभिमन्यु…

Read More