सरायपाली(जीत यादव)। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा (नवंबर 2025) के अंतर्गत शनिवार 29 नवंबर को आयोजित परीक्षा के दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल ने सरायपाली स्थित केंद्र क्रमांक 0604 — शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय — का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के समय 12वीं कक्षा का अंग्रेजी का प्रश्नपत्र चल रहा था। उनके साथ समग्र शिक्षा सरायपाली के विकासखंड स्त्रोत समन्वयक देवानंद नायक भी मौजूद रहे।
केंद्राध्यक्ष सी.एल. पुहूप, सहायक केंद्राध्यक्ष हायर सेकेंडरी आर.एस. पटेल, सहायक केंद्राध्यक्ष हाई स्कूल डी.सी. प्रधान, पर्यवेक्षक प्रफुल्ल कुमार ग्वाल, तथा लिपिक सहायक ग्रेड-3 कुलदीप सतपथी की निगरानी में परीक्षा सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण तरीके से संचालित हो रही थी।कुल 69 परीक्षार्थियों में से 66 उपस्थित और 03 अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित परीक्षार्थियों के रोल नंबर इस प्रकार हैं—
90604250012, 90604250017, एवं 90604250031।
बीईओ ने परीक्षा समिति से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और परीक्षार्थियों के लिए शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने की सराहना की।




