Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महासमुंद: अवैध शराब बेचते 1 आरोपी गिरफ्तार, 7.9 लीटर शराब जब्त।

    18/04/2026

    महासमुंद: अवैध शराब परिवहन करते 1 आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल सहित शराब जब्त।

    18/04/2026

    पिथौरा: अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार सहित 48 लीटर शराब जब्त।

    18/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 18
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»महासमुंद»बसना क्षेत्र की सुरंगी नदी का इतिहास, आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य की महत्वपूर्ण धरोहर
    महासमुंद

    बसना क्षेत्र की सुरंगी नदी का इतिहास, आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य की महत्वपूर्ण धरोहर

    Ashok NishadBy Ashok Nishad30/11/2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Surangi nadi image 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीत यादव)। भारत की सभ्यता सदियों से नदियों के किनारे ही पनपी है। हर नदी केवल जलधारा नहीं, बल्कि संस्कृति, अर्थव्यवस्था, आस्था और जीवन का आधार रही है। उसी परंपरा में छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की बसना नगरी को भी एक अनुपम सौभाग्य प्राप्त है — यहाँ से सटी हुई सुरंगी नदी बहती है, जो इतिहास, धार्मिक मान्यताओं और प्राकृतिक सौंदर्य की धरोहर है।

    विषय सूची

    Toggle
    • सुरंगी नदी का इतिहास और महत्व
      • 1. अवैध रेत खनन
      • 2. अवैध कब्जे और निर्माण
      • 3. जलस्तर का गिरना
      • 4. साफ-सफाई और जनजागरूकता का अभाव नदी में गंदगी का बढ़ना, पूजा-सामग्री का बिना सोच-समझ के बहाना, वन्यजीवों , जंतुओं का घटता निवास—ये सब नदी को धीरे-धीरे “जीवित जलधारा” से सूखी पड़ती धरोहर बना रहे हैं।
    • समाधान भी हमारे हाथों में है~
      • 1. सुरंगी नदी घाट का निर्माण
        • 2. नदी किनारे वृक्षारोपण
      • 3. अवैध कब्जों को हटाना
      • 4. सामाजिक और जनभागीदारी कार्यक्रम
      • 5. रेत खनन पर सख्त निगरानी
        • सुरगी नदी बचेगी, तो बसना का भविष्य बचेगा~ यह नदी केवल पानी की धारा नहीं—बल्कि बसना क्षेत्र की आर्थिक, धार्मिक, सामाजिक और पर्यावरणीय रीढ़ है।यदि हम आज इसे नहीं बचाएंगे, तो आने वाली पीढ़ी हमें माफ नहीं करेगी हमारे बच्चे हमसे पूछेंगे— जब नदी खतरे में थी, तब आपने क्या किया?इसलिए आज ही, अभी से जिम्मेदारी लें— पानी बचाएँ,नदी बचाएँ,रेत बचाएँ ,वृक्ष बचाएँ बसना का क्षेत्र का सौभाग्य:~

    सुरंगी नदी का इतिहास और महत्व

    सुरगी नदी का उद्गम वर्तमान ग्राम सलडीही को माना जाता है। बरसात के दिनों में यह नदी अपने पूरे वेग से बहती है और आसपास की खेती, पेयजल तथा निस्तार कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।यह नदी कुडेकेल , बसुंला,दूधिपाली,सोनामुंदी, मनकी, अतरला, तोरेसिंघा ,बलोदा ,टीभूपाली से सीधे उड़ीसा के देवदरहा में जाकर ओंग नदी में मिल जाती है ।कभी यह नदी ऋषि-मुनियों का तपोस्थल रही है, जहाँ साधकों ने ध्यान और साधना की। इसका धार्मिक सम्मान क्षेत्रवासियों के हृदय में आज भी गहराई से बसा है।

    Surangi nadi image 2

    फुलझर अंचल के कुछ बुजुर्गों का कहना है की ग्राम लमकेनी जगत परिवार का एक देव इस नदी में जो बरसात भरी नदी में कभी कभार दिख जाता है । इस नदी फुलझर राज के ऐतिहासिक कथाओं में वर्णन है । इस फुलझर राज का देवलहा नदी भी कहते हैं।लगभग 1985 से 1988 के मध्य परसोकोल चौक के पास नदी में पुल बनने से आवागमन सरल हुआ और नदी के दोनों किनारों के गांव एवं मंदीर देवालय भी हैं पुल बनने के पश्चात इस क्षेत्र के गांवों के लोगों का संपर्क बेहतर हुआ।

    यह नदी ने वर्षों से बसना और सरायपाली एवं आसपास के गांवों को जल, रोजगार और उपजाऊ खेत देकर समृद्ध बनाया है।
    इस बात को‌ समाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार कल्याण महासंघ मीडीया प्रभारी दीपक जगत ने बसना विधायक डाॅ संपत अग्रवाल से चर्चा की जिसमें विधायक ने जल्दी एनीकेट निर्माण एवं सुरंगी के जिर्णोधार के लिए बात कही ।जिसने फुलझर अंचल को जीवन दिया आज वही सुरंगी नदी संकट में है~धीरे-धीरे लगातार उपेक्षा, अवैध गतिविधियों और जागरूकता के अभाव के कारण नदी का अस्तित्व खतरे में है

    1. अवैध रेत खनन

    अवैध रेत परिवहन ने नदी का स्वरूप बिगाड़ दिया है। लगातार रेत निकालने से नदी की गहराई, चौड़ाई और प्रवाह पर बुरा प्रभाव पड़ा है।

    2. अवैध कब्जे और निर्माण

    नदी किनारे सीमेंट और लोहे छड़ की अवैध संरचनाएँ, खेत बनाकर कब्जा—इन सबने नदी की चौड़ाई कम कर दी है। कटाव बढ़ने से पेड़-पौधे गिर रहे हैं और प्राकृतिक संतुलन बिगड़ रहा है।

    3. जलस्तर का गिरना

    बसना विधानसभा क्षेत्र में भूजल स्तर पहले ही काफी नीचे जा चुका है। नदी, तालाब, कुएँ जैसी प्राकृतिक जलस्रोत कम होने तथा अंधाधुंध ट्यूबवेल खुदाई से स्थिति और खराब होती जा रही है।

    4. साफ-सफाई और जनजागरूकता का अभाव
    नदी में गंदगी का बढ़ना, पूजा-सामग्री का बिना सोच-समझ के बहाना, वन्यजीवों , जंतुओं का घटता निवास—ये सब नदी को धीरे-धीरे “जीवित जलधारा” से सूखी पड़ती धरोहर बना रहे हैं।

    समाधान भी हमारे हाथों में है~

    अगर देश की प्रमुख नदियाँ—गंगा, नर्मदा, महानदी—घाटों और आरती परंपराओं से संरक्षित की जा सकती हैं, तो सुरगी नदी भी नया जीवन पा सकती है।

    1. सुरंगी नदी घाट का निर्माण

    यदि बसना में भी गंगा-नर्मदा की तरह सुरगी आरती, सुंदर घाट, प्रकाश सज्जा और पूजा स्थल बने—
    तो नदी का धार्मिक महत्व बढ़ेगा और लोग इसे अपना मानकर साफ-सफाई पर ध्यान देंगे।

    2. नदी किनारे वृक्षारोपण

    दोनों किनारों पर बड़े पैमाने पर पेड़ लगाकर कटाव रोका जा सकता है। इससे हरियाली भी बढ़ेगी और भूजल स्तर सुधार में मदद मिलेगी।

    3. अवैध कब्जों को हटाना

    प्रशासन को आवश्यक कदम उठाकर नदी की जमीन को मुक्त कराना होगा ताकि नदी अपने प्राकृतिक स्वरूप में बह सके।

    4. सामाजिक और जनभागीदारी कार्यक्रम

    स्कूल–कॉलजों में नदी संरक्षण जागरूकता नागरिक समूहों द्वारा नियमित सफाई अभियान व्यापारियों, किसानों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता नदी मित्र मंडल का गठन

    5. रेत खनन पर सख्त निगरानी

    रेत के अवैध उत्खनन को रोकना नदी संरक्षण का सबसे महत्वपूर्ण कदम है।

    सुरगी नदी बचेगी, तो बसना का भविष्य बचेगा~
    यह नदी केवल पानी की धारा नहीं—बल्कि बसना क्षेत्र की आर्थिक, धार्मिक, सामाजिक और पर्यावरणीय रीढ़ है।यदि हम आज इसे नहीं बचाएंगे, तो आने वाली पीढ़ी हमें माफ नहीं करेगी हमारे बच्चे हमसे पूछेंगे—
    जब नदी खतरे में थी, तब आपने क्या किया?इसलिए आज ही, अभी से जिम्मेदारी लें—
    पानी बचाएँ,नदी बचाएँ,रेत बचाएँ ,वृक्ष बचाएँ

    बसना का क्षेत्र का सौभाग्य:~

    सुरगी नदी के किनारे बसे गांव आज भी कृषि, पशुपालन और धार्मिक गतिविधियों से लाभान्वित होते हैं। नदी के पुनर्जीवन से यहाँ का जलस्तर सुधरेगा, किसानों की चिंताएँ कम होंगी और प्रकृति फिर से समृद्ध होगी।समय आ गया है: सुरगी नदी के लिए एकजुट हों बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, किसान, व्यापारी और प्रशासन—सभी को मिलकर इस नदी को संरक्षित करना ही होगा सुरगी नदी बचेगी,तो पर्यावरण बचेगा,कृषि बचेगी,भविष्य बचेगा,और बसना की पहचान भी बचेगी।आइए, सुरगी नदी को जीवनदान दें।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    महासमुंद: अवैध शराब बेचते 1 आरोपी गिरफ्तार, 7.9 लीटर शराब जब्त।

    18/04/2026

    महासमुंद: अवैध शराब परिवहन करते 1 आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल सहित शराब जब्त।

    18/04/2026

    महासमुंद: खल्लारी में अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई, 4 लीटर शराब जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार।

    15/04/2026

    महासमुंद: तुमगांव में महुआ शराब भट्टी पर छापा, 2 आरोपी गिरफ्तार।

    15/04/2026

    महासमुंद: 21.200 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 25.81 लाख की संपत्ति जप्त।

    15/04/2026

    महासमुंद: विकसित भारत 2047 आत्मनिर्भरता, एकता और युवाशक्ति से सशक्त राष्ट्र का संकल्प-ऋचा चंद्राकर।

    13/04/2026
    टॉप पोस्ट
    महासमुंद

    महासमुंद: अवैध शराब बेचते 1 आरोपी गिरफ्तार, 7.9 लीटर शराब जब्त।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: अवैध शराब परिवहन करते 1 आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल सहित शराब जब्त।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: खल्लारी में अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई, 4 लीटर शराब जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: भंवरपुर में IPL सट्टा सिंडिकेट का पर्दाफाश, 9 बड़े बुकी गिरफ्तार।

    17/04/2026

    महासमुंद: अवैध शराब बेचते 1 आरोपी गिरफ्तार, 7.9 लीटर शराब जब्त।

    18/04/2026

    महासमुंद: अवैध शराब परिवहन करते 1 आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल सहित शराब जब्त।

    18/04/2026

    पिथौरा: अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार सहित 48 लीटर शराब जब्त।

    18/04/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.