बसना(जीत यादव)। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (S.I.R.) के तहत मतदाता सूची को सटीक और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से बसना भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री नरेन्द्र यादव ने गुरुवार को नगर के वार्ड क्रमांक 2, 14 और 15 में घर-घर जाकर नागरिकों से संपर्क किया। इस दौरान भाजपा मंडल की टीम भी सक्रिय रूप से उनके साथ मौजूद रही, जिसने अभियान में सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान किया।जनसंपर्क के दौरान श्री यादव ने मतदाताओं (S.I.R.) को फॉर्म भरने की अनिवार्यता और प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि किसका नाम जोड़ा जाना चाहिए, किस प्रकार के सुधार किए जा सकते हैं तथा दस्तावेज़ कैसे और कहाँ जमा करने चाहिए।

उन्होंने कहा कि—
“जब मतदाता सूची सटीक रहेगी, तभी लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत होगी। मेरा प्रयास है कि बसना नगर का कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।”

अभियान(S.I.R.) के तहत उन्होंने प्रत्येक घर में जाकर परिवारों से जानकारी ली, फॉर्म भरने की स्थिति जानी और समय पर जमा करने के लिए प्रेरित किया। नगरवासियों ने उनके प्रयासों की सराहना की और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
अभियान में मुख्य रूप से महामंत्री सरोज पटेल, कोषाध्यक्ष अमृत चौधरी, पार्षद महेंद्र सिंह अरोरा, डेनियल पिटर तथा छाया पार्षद राकेश भारती उपस्थित थे।




