Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
रायगढ़। जिले में नशे के कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध महुआ शराब बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब जब्त की है। तमनार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी के घर से 10 लीटर हाथ भट्ठी अवैध महुआ शराब बरामद। जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में जिलेभर में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 25 मई 2026 को तमनार…
रायगढ़। जिले में फरार आरोपियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 230 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। इनमें 76 स्थायी वारंटी और 154 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं। विशेष अभियान के दौरान 76 स्थायी और 154 गिरफ्तारी वारंट तामील, कई फरार आरोपी और निगरानी बदमाश गिरफ्तार। जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिलेभर में 20 मई से 25 मई तक विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य लंबे समय से…
रायगढ़। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग बच्चों को नशे के लिए Solution बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में सोल्यूशन, बिक्री रकम और अन्य सामान जब्त किया है। रामभांठा संजय मैदान में बच्चों को नशे के लिए Solution बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, 19 नग सुपर मैक्स सोल्यूशन जब्त। जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान कोतवाली…
पिथौरा(जीतयादव)। छत्तीसगढ़ के चर्चित किशनपुर योगमाया हत्याकांड(ANM) में एक बार फिर नया मोड़ आ गया है। वर्ष 2018 में हुए इस बहुचर्चित चौहरे हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे दो दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है, जबकि बाकी आरोपियों की याचिकाओं पर सुनवाई जारी है। 2018 के चर्चित चौहरे हत्याकांड (ANM) में उम्रकैद पाए दो दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत। यह सनसनीखेज मामला महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र स्थित किशनपुर गांव का है, जहां 30-31 मई 2018 की दरमियानी रात उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ ANM योगमाया साहू, उनके पति चेतन साहू और…
पिथौरा(जीतयादव)। पिथौरा स्थित कंपोजिट मदिरा दुकान में शराब में पानी मिलाकर बेचने का बड़ा मामला सामने आया है। आबकारी विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान चार कर्मचारियों को मदिरा की बोतलों में पानी मिलाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। आबकारी विभाग की रेड में मैकडॉवेल शराब में पानी मिलाते चार कर्मचारी रंगे हाथ पकड़े गए। जानकारी के अनुसार, 25 मई 2026 को आबकारी विभाग की टीम आवश्यक निरीक्षण के लिए अचानक पिथौरा की अंग्रेजी शराब दुकान पहुंची थी। निरीक्षण के दौरान टीम ने देखा कि दुकान में कार्यरत कर्मचारी खुलेआम…
बसना(जीतयादव)। ओडिशा से मुंबई गांजा तस्करी की बड़ी खेप ले जाने की कोशिश को महासमुंद पुलिस ने नाकाम कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5.100 किलोग्राम गांजा, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल जब्त किए हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 3 लाख 45 हजार रुपये बताई गई है। बसना पुलिस की कार्रवाई में महाराष्ट्र का तस्कर गिरफ्तार, 5.100 किलो गांजा और बाइक जब्त। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और पुलिस लगातार अभियान चला रही है। पुलिस के अनुसार ओडिशा…
बसना(जीतयादव)।रानीसागर (नानकसागर) में 28 मई से 30 मई 2026 तक भव्य श्री सोलहप्रहरी हरि नाम यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक आयोजन को लेकर गांव में तैयारियां तेज हो गई हैं और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। रानीसागर में 28 से 30 मई तक चलेगा धार्मिक आयोजन, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कलाकार देंगे प्रस्तुति। आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासी रानीसागर द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम में आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं को भी आमंत्रित किया गया है। आयोजन स्थल पर हरिनाम संकीर्तन, पूजा-अर्चना और महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अनुसार 28 मई, गुरुवार को ज्येष्ठ…
बसना(जीतयादव)। छत्तीसगढ़ में लगातार सामने आ रही आपराधिक और विवादित घटनाओं को लेकर कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। मोबाइल चोरी, ऑनलाइन ठगी और अधिकारियों के साथ मारपीट जैसे मामलों को लेकर जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने प्रदेश सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा है। छत्तीसगढ़ में मोबाइल चोरी, ऑनलाइन ठगी और अधिकारियों से विवाद की घटनाओं पर जिला पंचायत सदस्य ने सरकार को घेरा। मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि राज्य में लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिनसे आम लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब सत्ता पक्ष…
बसना(जीतयादव)। नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय बसना में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार विद्यालय में विद्यार्थियों का प्रवेश 30 जून 2026 तक पूर्ण किया जाएगा। पीएम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय बसना में 30 जून तक पूरी होगी प्रवेश प्रक्रिया। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मिशन समन्वयकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने कहा है कि नए सत्र में नियमित और गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई समय पर शुरू करने के लिए प्रवेश…
बसना(जीतयादव)। नगर पंचायत बसना में शासकीय गली और नाली पर कथित अवैध कब्जे का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में विवाद गहराता जा रहा है। पदमपुर रोड स्थित शिवाय पेट्रोल पंप के पास निर्माणाधीन भवन को लेकर स्थानीय निवासी फिरोज खान ने नगर पंचायत प्रशासन से शिकायत कर जांच और कार्रवाई की मांग की है। अलग खसरा नंबर के दस्तावेज देकर शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण कराने का लगाया आरोप, जांच की मांग। शिकायतकर्ता का आरोप है कि भवन निर्माण के लिए अलग स्थान के खसरा नंबर के दस्तावेज प्रस्तुत कर अनुमति ली गई, जबकि अवैध निर्माण शासकीय भूमि…