Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
बसना(जीतयादव)। राष्ट्रीय राजमार्ग NH-53 पर सांकरा स्थित जोंक नदी बलदीडीह क्रॉसिंग के पास रविवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बागबाहरा थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक दयासागर भोई की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों, ग्रामीणों और पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। NH-53 सांकरा के बलदीडीह क्रॉसिंग के पास ट्रेलर से टकराई बाइक, जांच में जुटी पुलिस। जानकारी के अनुसार ग्राम गोडमर्रा निवासी दयासागर भोई (40 वर्ष) बागबाहरा थाना में प्रधान आरक्षक के पद पर कार्यरत थे। वे अवकाश पर अपने गृह ग्राम गोडमर्रा आए हुए थे। रविवार को निजी कार्य से पिथौरा…
महासमुंद(जीतयादव)। महासमुंद पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में दोस्तों ने ही अपने साथी की चलती कार में पीट-पीटकर हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव को महानदी किनारे एक टापू में दफना दिया। पुलिस ने गुमशुदगी की जांच के दौरान पूरे मामले का पर्दाफाश किया। युवक की हत्या कर शव को महानदी किनारे दफनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार भुनेश्वर यादव निवासी इंदिरा कॉलोनी, मंदिर हसौद (रायपुर) 22 मई 2026 की रात से लापता थे। काफी खोजबीन के बाद उनकी पत्नी ने 28 मई…
बसना(जीतयादव)। थाना सांकरा पुलिस ने Online सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित सट्टा गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने स्थानीय स्तर पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे दो आरोपियों सहित गिरोह के मुख्य संचालक को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सट्टा नेटवर्क के तार नागपुर (महाराष्ट्र) से जुड़े पाए गए हैं। सांकरा क्षेत्र में Online सट्टा गिरोह का खुलासा। नागपुर से संचालित नेटवर्क के 3 आरोपी गिरफ्तार। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम भगतदेवरी में नरेश निषाद की दुकान से आईपीएल क्रिकेट मैचों के दौरान रुपये-पैसों का ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा…
पिथौरा(जीतयादव)। थाना पिथौरा पुलिस ने घरेलू Gas सिलेंडर चोरी के मामले का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया इंडेन कंपनी का गैस सिलेंडर भी बरामद किया है। सीसीटीवी और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी को दबोचा, चोरी का Gas सिलेंडर बरामद। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सियाराम साहू निवासी कर्मचारी कॉलोनी, लहरौद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 28 मई की रात उनके घर के पोर्च में रखे तीन घरेलू Gas सिलेंडरों को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। शिकायत…
बसना(जीतयादव)। जिले में धान खरीदी में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धान उपार्जन केंद्र बम्हनी के तत्कालीन प्रभारी गंगाधर जगत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर किसानों के हक का 3,742 क्विंटल गबन करने का आरोप है। मामले में करीब 1.16 करोड़ रुपये के आर्थिक घोटाले का खुलासा हुआ है। 1.16 करोड़ के धान घोटाले में बम्हनी केंद्र प्रभारी गिरफ्तार, किसानों के 3742 क्विंटल धान गबन का आरोप। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक पिरदा के शाखा प्रबंधक उस्त कुमार प्रधान ने थाना बसना में लिखित…
बसना(जीतयादव)। बसना थाना अंतर्गत गधाभाठा में इन दिनों किसानों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है। गांव के खेतों में लगे ट्यूबवेल और बोरवेल को निशाना बनाकर चोर लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। अंधेरी रात का फायदा उठाकर चोर बोर पाइप तोड़ रहे हैं और उसमें लगे कॉपर केबल, समर्सिबल पंप व अन्य सामान चोरी कर ले जा रहे हैं। गधाभाठा गांव में लगातार हो रही बोर मोटर और केबल चोरी की घटनाओं से किसान परेशान। ग्रामीणों के मुताबिक रात 12 बजे के बाद सक्रिय होने वाला चोरों का गिरोह खेतों में पहुंचकर बोर पाइप…
महासमुंद(जीतयादव)। LPG गैस गबन मामले में फरार चल रहे ठाकुर पेट्रोकेमिकल्स के मालिक संतोष सिंह ठाकुर और उनके बेटे सार्थक सिंह ठाकुर को पुलिस ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इस बहुचर्चित LPG गबन कांड में कई बड़े खुलासे हुए हैं। पुलिस जांच में खाद्य विभाग के अधिकारी और कई अन्य लोगों की मिलीभगत सामने आई है। LPG गबन कांड जांच में खाद्य विभाग के अधिकारी समेत कई लोगों की मिलीभगत उजागर। पुलिस के मुताबिक, इस पूरे मामले का मुख्य षड्यंत्रकारी तत्कालीन खाद्य अधिकारी अजय यादव था, जबकि पंकज चंद्राकर LPG…
महासमुंद(जीतयादव)। छत्तीसगढ़ रोजगार एवं प्रशिक्षण संचालनालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए CG ITI Admission प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राज्य के शासकीय और निजी आईटीआई संस्थानों में प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून 2026 रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है। ITI एडमिशन में 15 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन का मौका, तकनीकी शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थियों को केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। इसके लिए आधिकारिक पोर्टल CG ITI Admission Portal पर जाकर आवेदन प्रक्रिया…
बसना(जीतयादव)। खरीफ सीजन शुरू होने से पहले ही किसानों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। खेतों की तैयारी के बीच Diesel और खाद की कमी से किसान परेशान हैं। इस मुद्दे को लेकर बसना के कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने सरकार पर निशाना साधा है। खरीफ सीजन से पहले Diesel और खाद की किल्लत से बढ़ी किसानों की परेशानी। उन्होंने कहा कि खेती का समय नजदीक है, लेकिन किसानों को ट्रैक्टर चलाने के लिए पर्याप्त Diesel नहीं मिल पा रहा है। वहीं खाद की किल्लत ने भी किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई…
रायगढ़। थाना प्रभारी रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पूंजीपथरा पुलिस ने ग्राम गेरवानी केसर जंगल क्षेत्र में अवैध महुआ शराब रेड की कार्रवाई की गई । पुलिस को सूचना मिली थी कि जंगल इलाके में अवैध महुआ शराब रखकर बिक्री की जा रही है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। गेरवानी केसर जंगल में पूंजीपथरा पुलिस की दबिश, दो आरोपियों से 22 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद। पहली कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी साहिल यादव (20 वर्ष), निवासी गेरवानी डीपापारा, थाना पूंजीपथरा को पकड़ा। उसके कब्जे से दो प्लास्टिक डिब्बों में भरी कुल 10 लीटर महुआ…