Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
रायगढ़। बहुचर्चित हुंकराडीपा ट्रेलर लूटकांड में पिछले 10 माह से फरार चल रहे आरोपी अजय गोस्वामी (32 वर्ष) निवासी कुसमुंडा, जिला कोरबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिले में फरार आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” अभियान के तहत तमनार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ट्रेलर लूटकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार अजय गोस्वामी, 1.56 करोड़ की संपत्ति पहले ही हो चुकी है बरामद। पुलिस के अनुसार अजय गोस्वामी अपने परिजनों और अन्य साथियों के साथ मिलकर ट्रेलर लूट की वारदात में शामिल था। आरोपियों ने पांच ट्रेलर वाहनों को लूटकर…
सरायपाली(जीतयादव)। सरायपाली क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सरसीवा रोड केदुढार के पास स्थित कुटिडेरा के समीप लगभग सुबह 9:05 बजे हुआ, जहां एक अज्ञात डंपर ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर युवक के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ऐसे मामलों में भारी वाहनों द्वारा बाइक सवारों को कुचलने की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय बनी हुई हैं। कुटिडेरा के पास सुबह 9:05 बजे हुआ सड़क हादसा, वाहन चालक फरार; पुलिस जांच…
सरायपाली(जीतयादव)। D.El.Ed परीक्षा की निष्पक्षता और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरायपाली स्थित परीक्षा केंद्र का उड़नदस्ता टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा व्यवस्था, सुरक्षा और विद्यार्थियों के लिए किए गए इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया गया। 100 में से 99 परीक्षार्थी रहे उपस्थित, D.El.Ed परीक्षा केंद्र में शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से हुई परीक्षा। निरीक्षण सुबह लगभग 10:50 बजे किया गया। उड़नदस्ता दल में विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल, बीआरसी देवानंद नायक एवं सविता साहू शामिल रहे। टीम ने परीक्षा केंद्र पहुंचकर बैठक व्यवस्था, परीक्षा…
बसना(जीतयादव)। जिले में अवैध महुआ शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बसना पुलिस और भंवरपुर चौकी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है। एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर ग्राम भंवरचुआ, गढ़फूलझर, खैरझुड़ी और तोषगांव सहित विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई। कार्रवाई…
बसना(जीतयादव)।भगतदेवरी में 30 मई 2026 को आए भीषण आंधी-तूफान और बारिश से हुए नुकसान के बाद ग्रामीणों ने कलेक्टर महासमुंद को ज्ञापन सौंपकर प्रभावित परिवारों के लिए राहत एवं आर्थिक सहायता की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि प्राकृतिक आपदा के कारण गांव में कई कच्चे और पुराने मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे लोगों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। भगतदेवरी में मकान क्षतिग्रस्त, पेड़ उखड़े और घरेलू सामान नष्ट; सर्वे कर मुआवजा देने की उठी मांग। ग्रामीणों के अनुसार तेज हवा और बारिश के चलते कई मकानों की छतें उड़ गईं, दीवारें गिर गईं तथा…
बसना(जीतयादव)। भंवरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम झारउडेला (अजगरखार) में मंगलवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोंगरे भोई (30 वर्ष), निवासी झारउडेला के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बोरवेल के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला युवक का शव, सिर पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका। जानकारी के अनुसार, मोंगरे भोई सोमवार शाम किसी व्यक्ति का फोन आने के बाद घर से निकला था। उसने परिजनों को ग्राम चनाट जाने की…
बसना(जीतयादव)।विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, बसना शाखा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर तंबाकू, धूम्रपान एवं अन्य नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी प्राप्त की तथा नशामुक्त जीवन अपनाने का संकल्प लिया। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को तंबाकू, धूम्रपान और अन्य नशे से दूर रहने की दिलाई गई शपथ। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज से जुड़े सदस्यों ने तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों और इसके सामाजिक व पारिवारिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही लोगों को…
रायपुर(जीतयादव)। साइबर अपराधी अब लोगों को ठगने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। हाल के महीनों में APK फाइल के जरिए होने वाली ऑनलाइन ठगी के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। साइबर विशेषज्ञों और बैंकिंग संस्थानों ने लोगों को अनजान APK फाइल डाउनलोड या इंस्टॉल न करने की चेतावनी दी है। APK फाइल व्हाट्सएप और SMS के जरिए भेजे जा रहे फर्जी ऐप, साइबर विभाग ने जारी की चेतावनी। APK (Android Package Kit) एंड्रॉयड मोबाइल में ऐप इंस्टॉल करने की फाइल होती है। ठग इसे बैंक KYC अपडेट, बिजली बिल, ट्रैफिक चालान, इनकम टैक्स नोटिस,…
बसना(जीतयादव)। ग्राम कंचनपुर में 2 जून से 3 जून 2026 तक भव्य अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक आयोजन को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की गई है। भक्ति और श्रद्धा का संगम: कंचनपुर में दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ। आयोजन के तहत विभिन्न जिलों और क्षेत्रों से आमंत्रित मानस परिवारों द्वारा रामचरितमानस का संगीतमय पाठ, भजन-कीर्तन एवं प्रवचन प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम में प्रसिद्ध मानस कलाकारों की प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं के लिए…
बसना। ग्राम चारभाटा में आयोजित भव्य अष्ट प्रहरी नाम संकीर्तन महायज्ञ में बसना विधानसभा के सक्रिय कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की तथा उपस्थित श्रद्धालुओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। चारभाटा के अष्ट प्रहरी नाम संकीर्तन महायज्ञ में सुख-समृद्धि की कामना, धार्मिक आयोजनों को बताया सामाजिक एकता का आधार। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। चारभाटा के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन समाज में…