Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
महासमुंद(जीतयादव)। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने मामूली विवाद के चलते युवक पर मुर्गा काटने वाले धारदार चापड़ा से जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार भी जब्त कर लिया है। मामूली विवाद में युवक पर हत्या के प्रयास का आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित टकेश्वर साहू पिता भेखलाल साहू उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 28 मौहारीभाठा, महासमुन्द ने थाना…
बसना(जीतयादव)।थाना सांकरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर में हुई चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा महज 48 घंटे के भीतर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गई पूरी रकम 2 लाख 30 हजार रुपये नगद बरामद कर ली है। घर से चोरी हुए 2.30 लाख रुपये नगद शत-प्रतिशत बरामद, मुखबिर और साइबर टीम की मदद से मिली कामयाबी। जानकारी के अनुसार 18 मई 2026 को प्रार्थी देवेंद्र जोशी ने थाना सांकरा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 16 मई की रात अज्ञात चोर उनके घर में रखी पेटी से 2 लाख 30…
रायपुर(जीतयादव)।आपातकालीन सेवाओं और स्मार्ट पुलिसिंग को नई मजबूती देने के लिए “नेक्स्ट जेन CG Dial-112” सेवा का विस्तार करते हुए 400 अत्याधुनिक डायल-112 वाहनों तथा मोबाइल फॉरेंसिक वैन को केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सोमवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस नई व्यवस्था के तहत अब प्रदेश के सभी 33 जिलों में 24×7 इमरजेंसी सहायता उपलब्ध होगी। “CG Dial-112” से मेडिकल, फायर और इमरजेंसी सहायता, स्मार्ट तकनीक से लैस होगी छत्तीसगढ़ की पुलिसिंग। CG Dial-112 सेवा को अत्याधुनिक तकनीकों से लैस किया गया है। इन वाहनों में स्मार्टफोन, जीपीएस सिस्टम, वायरलेस रेडियो,…
बसना(जीतयादव)। नगर पंचायत बसना के वार्ड क्रमांक 8 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में बड़ी संख्या में वार्डवासी शामिल हुए। शिविर में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनके निराकरण का भरोसा दिलाया। शिविर के दौरान पेंशन, आवास, राशन कार्ड, पेयजल, सड़क, नाली और साफ-सफाई से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। सुशासन तिहार शिविर में नगर पंचायत बसना के जनप्रतिनिधियों ने सुनी वार्डवासियों की समस्याएं। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डॉ. खुशबू अग्रवाल ने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पंचायत की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए…
रायगढ़(जीतयादव)। पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम सोडेकेला में तलवार लेकर पड़ोसी के घर में घुसकर वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी ने घर परिसर में खड़ी बोलेरो और बाइक पर तलवार से हमला कर नुकसान पहुंचाया था। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। बोलेरो और बाइक पर किया हमला, पुलिस ने तलवार समेत आरोपी को दबोचा। जानकारी के अनुसार, ग्राम सोडेकेला निवासी संतोष पटेल ने थाना पुसौर में शिकायत दर्ज कराई कि 16 मई 2026 की दोपहर करीब 3 बजे गांव का…
रायगढ़(जीतयादव)। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चिकटवानी मुडाडीपा में 70 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर सनसनीखेज मामले का खुलासा कर दिया। आरोपी ने अपनी मां की हत्या करने के साथ बीच-बचाव करने आई बेटी पर भी जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मां की हत्या के बाद बेटी पर भी किया हमला, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार। जानकारी के अनुसार, 17 मई को धरमजयगढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम चिकटवानी मुडाडीपा…
सरायपाली(जीतयादव)। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान सिंघोड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वोक्सवैगन कार से करोड़ों रुपये के सोने के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस ने कार में सवार तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जब्त सोने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला आयकर विभाग और राजस्व सूचना निदेशालय को भेज दिया है। वाहन चेकिंग के दौरान मिली बड़ी सफलता, करोड़ों रुपये के सोने के आभूषण बरामद। जानकारी के अनुसार, 17 मई 2026 को एनएच-353 रेहटीखोल नाका पर सिंघोड़ा थाना पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग…
बलौदाबाजार(जीतयादव)। बिलासपुर के सरकंडा मैदान में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता दक्षिण कोशल कप 2026 का खिताब बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस टीम ने अपने नाम कर लिया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में टीम ने बिलासपुर पुलिस को 5 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में राज्यभर की 48 टीमों ने हिस्सा लिया था। दक्षिण कोशल कप 2026 में विजेता टीम को मिला 1 लाख रुपये और ट्रॉफी। छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी कर्मचारी संघ के तत्वावधान में आयोजित दक्षिण कोशल कप 2026 टूर्नामेंट की शुरुआत 27 अप्रैल 2026 से हुई थी। प्रतियोगिता में 20 जिलों के विभिन्न शासकीय विभागों, प्राइवेट…
बलौदाबाजार(जीतयादव)। थाना गिधौरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुलैनी मोड़ के पास रविवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने आरोपी पिकअप वाहन को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। गिधौरी से भटगांव जा रहे युवक को पिकअप ने मारी टक्कर, पुलिस ने वाहन जब्त कर शुरू की जांच। जानकारी के अनुसार 18 मई 2026 को सुबह करीब 11:40 बजे जितेन शिकारी (35 वर्ष) निवासी शिवरीनारायण वार्ड क्रमांक 01 अपने वाहन से गिधौरी से भटगांव की ओर जा…
महासमुंद(जीतयादव)। तेन्दूकोना पुलिस ने सोलर प्लांट में सेंधमारी कर कॉपर वायर चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी का माल खरीदने वाले बर्तन व्यवसायी के खिलाफ भी कार्रवाई की है। मामले में पुलिस ने 16 किलोग्राम कॉपर वायर बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 16 हजार रुपये बताई जा रही है। चोरी का माल खरीदने वाले बर्तन व्यवसायी पर भी कार्रवाई, 16 किलो सोलर प्लांट का कॉपर वायर बरामद। जानकारी के अनुसार विपुल विद्युत प्राइवेट लिमिटेड, तेन्दूकोना के सोलर प्लांट से कॉपर केबल वायर चोरी होने…