Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: महतारी वंदन की किस्त के साथ महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर पर भी चर्चा हो : मोक्ष कुमार प्रधान।

    10/08/2026

    बसना: अरेकेल स्कूल में ‘पर्यावरण प्रहरी’ अभियान, बच्चों ने सीखा स्वच्छता और कचरा प्रबंधन का पाठ।

    10/08/2026

    महासमुंद: शीतली नाला चोरी का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार; पूरा सामान बरामद।

    10/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 10
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»रायगढ़»रायगढ़: पुलिस ने 230 फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार, अपराधियों में मचा हड़कंप।
    रायगढ़

    रायगढ़: पुलिस ने 230 फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार, अपराधियों में मचा हड़कंप।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad28/05/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    रायगढ़। जिले में फरार आरोपियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 230 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। इनमें 76 स्थायी वारंटी और 154 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं।

    विशेष अभियान के दौरान 76 स्थायी और 154 गिरफ्तारी वारंट तामील, कई फरार आरोपी और निगरानी बदमाश गिरफ्तार।

    जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिलेभर में 20 मई से 25 मई तक विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों, निगरानी बदमाशों और गंभीर अपराधों में शामिल वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना था।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए कई आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेशी से बच रहे थे, जिसके चलते उनके खिलाफ गिरफ्तारी और स्थायी वारंट जारी किए गए थे। अभियान के दौरान जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगातार दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

    स्थायी वारंट तामिली में थाना घरघोड़ा पहले स्थान पर रहा, जहां पुलिस ने 17 स्थायी वारंट तामील किए। वहीं थाना चक्रधरनगर ने 9 और थाना लैलूंगा ने 7 स्थायी वारंट तामील कर क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।

    गिरफ्तारी वारंट तामिली में थाना धरमजयगढ़ ने सबसे अधिक 28 वारंट तामील कर पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद थाना चक्रधरनगर ने 27 और थाना छाल ने 22 गिरफ्तारी वारंट तामील किए।

    अभियान के दौरान कई महत्वपूर्ण फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। थाना घरघोड़ा पुलिस ने लंबे समय से फरार आरोपी चिंता उर्फ चिंतामणि राठिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा। इसी थाना क्षेत्र में निगरानी बदमाश मोहसिन खान उर्फ गुरु पठान को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।

    वहीं थाना चक्रधरनगर पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। थाना भूपदेवपुर पुलिस ने दुष्कर्म प्रकरण के फरार आरोपी को पकड़ा, जबकि थाना लैलूंगा पुलिस ने चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    रायगढ़: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार।

    13/07/2026

    रायगढ़: एनएच-53 पर युवक से लूटपाट का खुलासा, नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार।

    13/07/2026

    रायगढ़: धरमजयगढ़ में काट-पत्ती जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 5 जुआरी गिरफ्तार।

    13/07/2026

    रायगढ़: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार।

    22/06/2026

    रायगढ़: जली हुई महिला की लाश का 72 घंटे में खुलासा, प्रेमी निकला हत्यारा।

    22/06/2026

    रायगढ़: नाबालिग बालिका के फोटो-वीडियो Instagram पर शेयर करने वाला बाल अपचारी पकड़ा गया।

    22/06/2026
    टॉप पोस्ट
    रायगढ़

    रायगढ़: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    रायगढ़

    रायगढ़: एनएच-53 पर युवक से लूटपाट का खुलासा, नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    रायगढ़

    रायगढ़: धरमजयगढ़ में काट-पत्ती जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 5 जुआरी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: बंसुला डीपा में आज से सजेगा दो दिवसीय श्री जगन्नाथ झूलन रथयात्रा एवं सावन झूला महोत्सव।

    08/08/2026

    बसना: महतारी वंदन की किस्त के साथ महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर पर भी चर्चा हो : मोक्ष कुमार प्रधान।

    10/08/2026

    बसना: अरेकेल स्कूल में ‘पर्यावरण प्रहरी’ अभियान, बच्चों ने सीखा स्वच्छता और कचरा प्रबंधन का पाठ।

    10/08/2026

    महासमुंद: शीतली नाला चोरी का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार; पूरा सामान बरामद।

    10/08/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.