Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
सरायपाली(जीतयादव)। हिंदू नव वर्ष के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सरायपाली के गुरूजी ध्यान केंद्र में भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर के विभिन्न स्थानों से स्वयंसेवकों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी के साथ हुई। स्वयंसेवकों ने भगवा ध्वज के साथ नगर भ्रमण करते हुए हिंदू नव वर्ष के महत्व का संदेश दिया। प्रभात फेरी, सभा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया हिंदू नव वर्ष। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता खीरसागर पटेल (जिला बौद्धिक प्रमुख) ने भारतीय संस्कृति, परंपरा और हिंदू नव वर्ष के ऐतिहासिक एवं…
महासमुंद(जीतयादव)।अवैध महुआ शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए महासमुंद पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पिथौरा, पटेवा, खल्लारी, सरायपाली और तेंदुकोना थाना क्षेत्रों में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश देकर अवैध महुआ शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। अवैध महुआ शराब, महुआ लाहन और शराब बनाने के उपकरण जब्त कई थाना क्षेत्रों में पुलिस की छापेमार कार्रवाई। पुलिस की टीम ने पिथौरा थाना क्षेत्र के जंघोरा और बरतुंगा, पटेवा के कोलपदर, खल्लारी के जोरातराई, सरायपाली के बारडोली तथा तेंदुकोना क्षेत्र के बुंदेली गांवों में छापेमारी की। इस दौरान…
महासमुंद(जीतयादव)। वाहन चेकिंग के दौरान पटेवा पुलिस ने एक कार से बड़ी मात्रा में नगदी रकम बरामद करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार के अंदर रखे बैग से 25 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।जानकारी के अनुसार, 19 मार्च 2026 को एनएच-53 रोड स्थित ग्राम जोगिडीपा में थाना के सामने वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पिथौरा की ओर से आ रही काले रंग की मारुति ग्रैंड विटारा कार (क्रमांक OD 15 AA 5080) को रोककर जांच की गई। पटेवा पुलिस ने कार से 25 लाख रुपये नकद, मोबाइल और…
सरायपाली(जीतयादव)।नेवता भोज का आयोजन प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत शासन के निर्देशानुसार बस्ती सरायपाली और महलपारा स्कूल में किया गया। बच्चों को पोषणयुक्त और स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता और सहयोग की भावना का सुंदर उदाहरण बनकर सामने आया। सरायपाली के बस्ती और महालपारा स्कूल में प्रथम जन्मदिवस पर नेवता भोज का आयोजन। शासकीय प्राथमिक शाला बस्ती सरायपाली में पदस्थ सहायक शिक्षक राजेश प्रधान तथा केंद्रीय विद्यालय सरायपाली में पदस्थ शिक्षिका मल्लिका प्रधान ने अपनी पुत्री के प्रथम जन्मदिवस के अवसर पर यह विशेष नेवता भोज आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन शासकीय प्राथमिक…
बसना(जीतयादव)। विकासखंड बसना के लिए इस वर्ष का जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा परिणाम गर्व का विषय बन गया है। इस परीक्षा में बसना क्षेत्र के कुल 14 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इन विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह उपलब्धि प्राप्त की है। बसना विकासखंड के 14 विद्यार्थियों का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन। चयनित विद्यार्थियों में शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली से प्रियांश साहू और जयंती नेताम, प्राथमिक शाला दुरूगपाली से मानवी प्रधान और तनीषा प्रधान, सरस्वती शिशु मंदिर रसोड़ा से यवान टांडी, प्राथमिक शाला उमरिया से…
बसना(जीतयादव)। पावन चैत्र नवरात्रि पर्व के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए माता दुर्गा से क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। चैत्र नवरात्रि पर्व को शक्ति, भक्ति और आस्था का पर्व बताया जिला पंचायत सदस्य ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि नवरात्रि का पर्व शक्ति, भक्ति और आस्था का प्रतीक है। यह पर्व हमें धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि…
बसना(जीतयादव)। क्षेत्र के होनहार छात्र आयुष जगत ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर बड़ी सफलता हासिल करते हुए सैनिक स्कूल और जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में चयन प्राप्त किया है। आयुष की इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। सैनिक स्कूल और नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में मिली सफलता परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल। आयुष ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के विश्वास और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। उनके पिता अमर जगत शिक्षक हैं, जबकि माता कुंती देवी जगत भी शिक्षिका के…
बसना(जीतयादव)। भगत देवरी में इन दिनों ग्रामीणों को गंभीर बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण गांव में लगे ट्रांसफार्मर में अस्थायी बोर कनेक्शन दे दिया गया है, जिससे लगातार लो वोल्टेज और बिजली आपूर्ति में अनियमितता की समस्या बनी हुई है। भगत देवरी में लो वोल्टेज और ट्रांसफार्मर समस्या से ग्रामीण परेशान, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप। ग्रामीणों के अनुसार कम वोल्टेज के कारण घरों में उपयोग होने वाले बिजली उपकरण ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। पंखे, बल्ब और अन्य घरेलू उपकरण बार-बार…
बसना(जीतयादव)। संकुल केंद्र रसोड़ा अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला दुरुगपाली की दो छात्राओं ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छात्रा कु. मानवी प्रधान (पिता राजेश प्रधान) और कु. तनीषा प्रधान (पिता रोहित प्रधान) का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय छिंदपाली के लिए हुआ है। इस उपलब्धि से ग्राम दुरुगपाली और संकुल रसोड़ा क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन में दो छात्राओं ने हासिल की सफलता गांव और संकुल क्षेत्र में खुशी, शिक्षकों ने दी बधाई। जानकारी के अनुसार विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्रीविशाल जोल्हे और विकासखंड स्रोत समन्वयक अनिल…
बसना(जीतयादव)।कुडेकेल के होनहार छात्र प्रणव जगत ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर बड़ी सफलता हासिल की है। प्रणव का चयन देश के प्रतिष्ठित जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में हुआ है। इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में मिली सफलता ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बने प्रेरणा। प्रणव की सफलता के पीछे परिवार का शैक्षणिक माहौल भी महत्वपूर्ण रहा है। उनके पिता राजेन्द्र सिंह जगत एक शिक्षक हैं, जबकि माता कीर्ति जगत सहायक ग्रेड-2 के पद पर कार्यरत हैं। वहीं उनके दादा…