बसना। बसना विधानसभा क्षेत्र के सांकरा ब्लॉक में कांग्रेस पार्टी द्वारा राहुल गांधी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मधुसूदन साहू के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
मोक्ष कुमार प्रधान सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांकरा में केक काटकर दी शुभकामनाएं।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एवं मिठाई वितरित कर राहुल गांधी के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने उनके राजनीतिक जीवन, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान भी शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राहुल गांधी देश के युवाओं, किसानों, मजदूरों और आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाने वाले नेता हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा जनता के हितों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष किया है।
वहीं सांकरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मधुसूदन साहू ने कहा कि राहुल गांधी सामाजिक न्याय, संविधान और लोकतंत्र के सशक्त समर्थक हैं। उन्होंने देश के वंचित वर्गों, किसानों और युवाओं की समस्याओं को लगातार उठाया है और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया है।

इस अवसर पर सतपत सिदार, पुष्पराज नेताम, अंकित छाबड़ा, महिपाल जटाल, लेकरू नंद, प्रशांत पंडा, सुनील भोई, पीताम्बर यादव, कृष और धर्मेंद्र बनर्जी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सांकरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल रहा और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।


