Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
पिरदा(जीतयादव)। राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMSE) 2025-26 में शासकीय उच्च प्राथमिक शाला सांई सराईपाली के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के चार विद्यार्थियों ने सफलता हासिल कर राष्ट्रीय प्रतिभावान छात्र की सूची में स्थान बनाया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों में खुशी का माहौल है। राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMSE) में हासिल की सफलता, कक्षा 9वीं से 12वीं तक मिलेगी प्रतिमाह 1000 रुपये की छात्रवृत्ति। विद्यालय में पहली बार लोकेश्वर वर्गे, जलेश्वरी धृतलहरे, दिलीप कुमार पटेल, लोमश कुमार पुहुप एवं विरेन्द्र कुमार चौधरी के…
बलौदाबाजार। जिले में अवैध शराब बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुहेला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 235 पाव अंग्रेजी और देशी शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई है। जब्त सामग्री की कुल कीमत 26 हजार 280 रुपए आंकी गई है। रोशनी ढाबा के पास घेराबंदी कर पुलिस ने की कार्रवाई, शराब परिवहन में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब, जुआ और सट्टा गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा…
बलौदाबाजार। झारखंड के कुख्यात जामताड़ा Cyber ठगी गिरोह के एक शातिर सदस्य को बलौदाबाजार पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पर एपीके (APK) फाइल के जरिए लोगों को जाल में फंसाकर ऑनलाइन ठगी करने का आरोप है। पुलिस ने उसके कब्जे से 17 एटीएम कार्ड और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। Cyber सेल की संयुक्त कार्रवाई, आरोपी के पास से 17 एटीएम कार्ड और मोबाइल बरामद। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां संजय कॉलोनी निवासी महेन्द्र त्रिपाठी ने Cyber ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार 21 दिसंबर 2025 को उनके…
रायगढ़। जिले में गौवंश तस्करी और पशु क्रूरता के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत लैलूंगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। यह कार्रवाई ग्राम कमरगा के घने जंगल में रातभर चले सर्च ऑपरेशन के दौरान की गई। पुलिस की भनक लगते ही तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। घने जंगल में रातभर चला सर्च ऑपरेशन, अजगर और जहरीले सांपों के बीच पुलिस ने सुरक्षित बचाए गौवंश । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संचालित अभियान के तहत लैलूंगा पुलिस को…
बसना(जीतयादव)। नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अरेकेल में शाला प्रवेश उत्सव का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पालकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर एवं पुष्प भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। अरेकेल में तिलक, पुष्पवर्षा और मिष्ठान वितरण के साथ हुआ बच्चों का अभिनंदन, जनप्रतिनिधियों ने पालकों से नियमित अध्ययन सुनिश्चित करने की अपील की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत बसना के सभापति जन्मजय साव ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने पालकों…
बागबाहरा(जीतयादव)। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोमाखान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 26 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से शराब, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और नकदी सहित कुल 52 हजार 200 रुपये की संपत्ति जब्त की है। कोमाखान में 26 लीटर महुआ शराब, बाइक और मोबाइल जब्त, शराब बिक्री के नेटवर्क का खुलासा। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना कोमाखान के ग्राम देवरी मुक्तिधाम के पास एक व्यक्ति ओडिशा निर्मित हिरण छाप महुआ शराब की बिक्री कर रहा है।…
बागबाहरा(जीतयादव)। बागबाहरा थाना क्षेत्र में चखना सेंटर संचालक पर हुए जानलेवा चाकू हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना के लगभग दो महीने बाद फरार चल रहे दो मुख्य आरोपी अर्जुन गोस्वामी और सोनू देवांगन को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। बागबाहरा में चखना दुकान संचालक पर हुआ था जानलेवा हमला, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी। पुलिस के अनुसार 6 अप्रैल 2026 को बागबाहरा स्थित देसी शराब दुकान के पास संचालित एक चखना सेंटर में सामान खरीदने और पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद…
बसना(जीतयादव)। महासमुंद पुलिस को अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। करीब 4.5 करोड़ रुपये मूल्य के 912 किलो गांजा तस्करी मामले में फरार चल रहे मुख्य सरगना विनय कुमार शर्मा उर्फ पंडित जी को उत्तर प्रदेश के शामली जिले से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर महासमुंद ला रही है। 912 किलो गांजा मामले में, अंतरराज्यीय नशा कारोबार का सरगना विनय शर्मा गिरफ्तार। पुलिस के अनुसार 17 अप्रैल 2026 को बसना थाना क्षेत्र के पलसापाली बैरियर पर नाकाबंदी के दौरान एक आयशर मालवाहक वाहन से 912.760 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था।…
रायगढ़। जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन से तांबा तार और OHE सामग्री चोरी करने वाले चार सदस्यीय गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी से रेलवे तांबा तार चोरी के तीन मामलों और मोटरसाइकिल की डिक्की से नकदी चोरी के एक मामले का खुलासा हुआ है। घरघोड़ा पुलिस ने OHE 178 मीटर तांबा तार और नकदी बरामद कर मामला का किया खुलासा। पुलिस के अनुसार पिछले कुछ महीनों में घरघोड़ा क्षेत्र में रेलवे लाइन और साइडिंग से तांबा तार चोरी की कई घटनाएं सामने आई थीं। इसके अलावा एक मामले में मोटरसाइकिल की डिक्की…
रायगढ़। जिले में करीब 1 करोड़ 77 लाख रुपये की निवेश धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे आरोपी विश्वजीत देवनाथ को कोतवाली पुलिस ने “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जांजगीर-चांपा से पकड़कर रायगढ़ लाया गया, जहां न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। 6% मासिक रिटर्न का झांसा देकर निवेशकों से करोड़ रुपये जुटाने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में। पुलिस के अनुसार आरोपी ने खुद को शेयर मार्केट ट्रेडिंग और व्यवसाय से जुड़ा बताकर निवेशकों को हर माह 6 प्रतिशत रिटर्न और मूलधन वापसी का लालच दिया…