Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
बसना(जीतयादव)। भारत स्काउट-गाइड के बेसिक कमिश्नर के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसना बद्री विशाल जोल्हे एवं स्थानीय स्काउट-गाइड संघ बसना की अध्यक्ष शीत गुप्ता के सम्मान में गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों और स्काउट-गाइड पदाधिकारियों ने दोनों का सम्मान करते हुए उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। स्काउट-गाइड सम्मान समारोह में स्मृति चिन्ह, पुष्पगुच्छ, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर दी गई शुभकामनाएं, विद्यार्थियों में सेवा और राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत करने पर जोर। समारोह के दौरान बद्री विशाल जोल्हे और शीत गुप्ता को स्मृति चिन्ह, पुष्पगुच्छ,…
बसना(जीतयादव)। शासकीय हाई स्कूल बड़ेटेमरी में इंस्पायर अवार्ड–मानक योजना एवं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस–2026 को लेकर विज्ञान शिक्षकों और प्रभारियों के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को योजनाओं की प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और अनुसंधान की भावना को बढ़ावा देना रहा। इंस्पायर अवार्ड–मानक योजना और राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस–2026 को लेकर बड़ेटेमरी में शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण, विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार बढ़ाने पर जोर। जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद बी.एल. देवांगन के निर्देशानुसार एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसना श्री बद्री विशाल जोल्हे के…
बसना। जगदीशपुर स्थित जे.एम.एस. स्कूल में जिला स्तरीय कबड्डी चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बसना विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। जे.एम.एस. स्कूल जगदीशपुर में आयोजित प्रतियोगिता में महासमुंद जिले के पांच विकासखंडों से पहुंचे बालक-बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत जगदीशपुर की सरपंच श्रीमती रिद्धि मनसा नायक ने की। वहीं, प्राचार्य वी.एस. कंवर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता में महासमुंद…
बसना(जीतयादव)। शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला खपरीडीह में दिव्यांग अधिकारी-कर्मचारी संघ, महासमुंद के जिला अध्यक्ष श्री चरण सिंह साहू के जन्मदिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए नेवता भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों को स्नेहपूर्वक भोजन कराया गया, जिससे विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल रहा। खपरीडीह में दिव्यांग अधिकारी-कर्मचारी संघ महासमुंद के जिला अध्यक्ष चरण सिंह साहू के जन्मदिवस पर विद्यार्थियों को कराया गया स्नेहपूर्वक भोजन। नेवता भोज के दौरान बच्चों ने सामूहिक रूप से भोजन का आनंद लिया। इस अवसर पर श्री चरण सिंह साहू ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की…
सरायपाली(जीतयादव)। शासकीय प्राथमिक शाला कंवरपाली में शासन की नि:शुल्क गणवेश वितरण योजना के तहत विद्यार्थियों को गणवेश प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया, जिसमें विद्यालय परिवार, जनप्रतिनिधि, पालक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। शासन की गणवेश वितरण योजना के तहत शासकीय प्राथमिक शाला कंवरपाली में विद्यार्थियों को मिला नि:शुल्क गणवेश, कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, शिक्षक, पालक और शाला प्रबंधन समिति के सदस्य रहे मौजूद। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद उपस्थित अतिथियों एवं विद्यालय के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को नि:शुल्क गणवेश वितरित…
बसना(जीतयादव)। महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम बिलखंड में मिनी जियो टावर स्थापित होने के बावजूद मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सेवा की समस्या दूर नहीं हो पाई है। ग्रामीणों का कहना है कि टावर लगने के बाद भी उन्हें बेहतर नेटवर्क सुविधा नहीं मिल रही है। नेटवर्क की परेशानी के कारण जहां आम लोगों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं, वहीं विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलिंग और इंटरनेट सेवा प्रभावित होने से ऑनलाइन पढ़ाई, बिलखंड में मिनी जियो टावर के बावजूद डिजिटल भुगतान और जरूरी ऑनलाइन कार्यों…
रायपुर(जीतयादव)। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ, आदिवासी और सीमावर्ती क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क एवं हाई-स्पीड इंटरनेट की सुविधा को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। डिजिटल भारत निधि (डीबीएन) योजना के तहत प्रदेश के ऐसे इलाकों में 2305 नए मोबाइल टावर लगाए जाने की योजना है। इससे ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सुविधा मिलने की उम्मीद है। सीएम विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की मुलाकात; छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके में सड़क-बिजली कनेक्टिविटी और चावल उठाव से जुड़े मुद्दे भी उठाए। इस संबंध में मुख्यमंत्री…
बसना। जिला पंचायत महासमुंद की सामान्य सभा की बैठक में बसना विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-12 के जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। बैठक में उन्होंने शिक्षा और कृषि विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाते हुए अधिकारियों से जवाब मांगा और समस्याओं के जल्द निराकरण की मांग की। जिला पंचायत महासमुंद की सामान्य सभा में पिरदा में शिक्षकों की कमी और किसानों को खाद की उपलब्धता का मुद्दा उठा। बैठक में शिक्षा विभाग का मुद्दा उठाते हुए मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि जिले के कई शासकीय विद्यालय…
सरायपाली: विकासखंड स्तरीय व्यायाम शिक्षकों की बैठक में खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन पर बनी रणनीति।
सरायपाली। विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल की अध्यक्षता में विकासखंड शिक्षा कार्यालय में शुक्रवार को विकासखंड के समस्त व्यायाम शिक्षकों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान होने वाली विकासखंड एवं जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के सफल, व्यवस्थित एवं सुचारू संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। क्रीड़ा अंशदान जमा कराने से लेकर प्रतियोगिताओं के संचालन तक कई महत्वपूर्ण निर्णय, विकासखंड क्रीड़ा संचालन समिति का भी हुआ गठन। बैठक में निर्णय लिया गया कि पिछले वर्षों के लंबित क्रीड़ा अंशदान की राशि सात दिवस के भीतर कार्यालय में जमा कराने के लिए सभी…
सरायपाली(जीतयादव)। शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में बाल संसद के गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ज्ञान की देवी मां सरस्वती, भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ हुई। शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में विद्यार्थियों को सौंपे गए विभिन्न विभागों के दायित्व; नेतृत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों का दिया संदेश। इसके बाद विद्यालय में गठित बाल संसद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रधान पाठक श्री दुर्वादल दीप ने ताज एवं हार पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को उनके दायित्वों और कर्तव्यों का निष्ठा, ईमानदारी एवं…