Author: Ashok Nishad

बसना। छान्दनपुर के बड़े तालाब में मछलियों की मौत का मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। गांव का यह तालाब निस्तारी का एकमात्र प्रमुख साधन है। तालाब में बड़ी संख्या में मछलियां मृत पाई गई हैं और वे पानी की सतह पर तैरती दिखाई दे रही हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने तालाब में जहर मिला दिया है। हालांकि, जहर डाले जाने की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। तालाब में जहर डाले जाने की आशंका से बढ़ी चिंता, ग्राम पंचायत छान्दनपुर के सरपंच ने लोगों से कुछ दिनों तक…

Read More

बसना। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में पिरदा के भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर विरोध जताया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने टिप्पणी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में युवा मोर्चा पिरदा का प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के निर्देश पर जुटे कार्यकर्ता। यह कार्यक्रम भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के निर्देश तथा भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमन वर्मा के मार्गदर्शन में भाजपा मंडल पिरदा में आयोजित…

Read More

महासमुंद। नेशनल हाईवे -353 पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार दोपहर खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम हाड़ाबांध रेलवे ओवरब्रिज के नीचे एंबुलेंस और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय हुमेश मन्नाडे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, बागबाहरा से महासमुंद-रायपुर की ओर जाने वाले नेशनल हाईवे-353 पर अब तक करीब 65 सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें 36 लोगों की जान जा चुकी है। नेशनल हाईवे-353 पर हाड़ाबांध रेलवे ओवरब्रिज के नीचे एंबुलेंस-बाइक की भिड़ंत, PGDCA छात्र की मौत; बागबाहरा-महासमुंद मार्ग पर…

Read More

रायगढ़। शहर के ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले अज्ञात व्यक्ति के शव के हत्या मामले में जूटमिल पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में राजेश्वर सारथी उर्फ समारू (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया है, जबकि चार विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने लूटपाट के इरादे से सड़क किनारे ट्रक के पास सो रहे व्यक्ति को निशाना बनाया था। उसके जागने और विरोध करने पर एक बालक ने बटन चाकू से कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई। बिरयानी…

Read More

महासमुंद। खैर लकड़ी के अवैध कारोबार, तस्करी और फर्जी एनओसी-बिलिंग के मामले में महासमुंद पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने ओडिशा और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर 95 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं। इस कार्रवाई के साथ ही मामले में अब तक जब्त नकदी का कुल आंकड़ा 3 करोड़ 61 लाख 52 हजार 880 रुपये तक पहुंच गया है। पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह से जुड़े ठिकानों से अब तक करीब 70 टन अवैध खैर लकड़ी और अनुमानित एक करोड़ रुपये कीमत के 9 वाहन भी जब्त किए जा…

Read More

बसना। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बसना में 25 अक्टूबर 2026 को प्राथमिक विभाग का अभिभावक सम्मेलन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति, अनुशासन, संस्कार और नैतिक विकास में विद्यालय एवं अभिभावकों की संयुक्त भूमिका पर चर्चा की गई। सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को जरूरी बताया; अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई, मोबाइल उपयोग और अच्छी आदतों पर नियमित ध्यान देने की अपील। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, ॐ और भारत माता के छायाचित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद समिति…

Read More

बसना। बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पाटनदादर में शरद पूर्णिमा के अवसर पर महोत्सव का आयोजन किया गया। गांव में पिछले 18 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा यह कार्यक्रम स्थानीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बन गया है। समारोह में जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस नेता मोक्ष कुमार प्रधान शामिल हुए और ग्रामीणों से मुलाकात कर आयोजन की सराहना की। संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का संदेश; पाटनदादर के ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयासों की सराहना कर नई पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ने की अपील। कार्यक्रम के दौरान मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि किसी गांव…

Read More

बसना। बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिरको स्थित प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति परिसर में नवनियुक्त अध्यक्ष लखनलाल परमार का पदभार ग्रहण एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके पहुंचने पर समिति के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पुष्पहार, गाजे-बाजे और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। बसना विधायक ने किसानों के हितों को सर्वोपरि रखने की दी नसीहत, सिरको समिति परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद विधिवत शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।…

Read More

महासमुंद। पुराने बर्तनों को नया बनाने और सोने-चांदी के आभूषणों की डिजाइन बदलने का झांसा देकर महिलाओं से ठगी करने के मामले में तेंदूकोना पुलिस ने झारखंड की 20 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपिया के कब्जे से करीब 70 हजार रुपए कीमत का सोने का माला, मोबाइल फोन, छोटी डिजिटल तौल मशीन और विभिन्न धातुओं के बर्तन बरामद किए हैं। महिलाओं से लिए सोने के गहने और पुराने बर्तन लेकर हुई थी फरार, पुलिस ने 70 हजार रुपए के सोने के आभूषण समेत मोबाइल, डिजिटल कांटा और बर्तन किए बरामद। पुलिस के अनुसार, 15 से 17…

Read More

महासमुंद। नियमितीकरण, संविलियन और न्यूनतम 15 हजार रुपए मासिक पारिश्रमिक की मांग को लेकर जिले के कोटवारों ने दूसरे चरण का एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। कोटवार एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के बैनर तले जिले की विभिन्न तहसीलों से पहुंचे कोटवारों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। कोटवारों ने नियमितीकरण, राजस्व विभाग में संविलियन और न्यूनतम 15 हजार रुपए मासिक पारिश्रमिक की मांग को लेकर रैली निकालकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। प्रदर्शनकारी सुबह करीब 11 बजे लोहिया चौक पर एकत्र हुए। यहां धरना देकर मांगों के समर्थन में नारेबाजी की गई। इसके बाद दोपहर करीब 3 बजे कोटवार रैली…

Read More