बसना। आगामी विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन एवं जिला स्तरीय राष्ट्रीय चिंतन संवाद सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भाजपा मंडल पिरदा में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक वरिष्ठ भाजपा नेता एवं राष्ट्रीय चिंतन संवाद कार्यक्रम प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी की उपस्थिति और दिशा-निर्देश में संपन्न हुई। इसमें कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति पर चर्चा की गई।
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कार्यक्रम प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी की मौजूदगी पिरदा में हुई बैठक, विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन और जिला स्तरीय राष्ट्रीय चिंतन संवाद की तैयारियों पर चर्चा।
बैठक में ‘लोकतंत्र बचाओ–भीड़तंत्र हटाओ’ कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाले सम्मेलनों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने पिरदा में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन और जिला स्तरीय राष्ट्रीय चिंतन संवाद सम्मेलन को सफल बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की बात कही।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय चिंतन संवाद के विभिन्न विषयों को लेकर बूथ स्तर तक पहुंचने और आम लोगों के बीच संवाद स्थापित करने का आह्वान किया। बैठक में लोकतंत्र और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर जनजागरूकता बढ़ाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
बैठक में ये पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित।

बैठक में मुख्य रूप से ओमप्रकाश चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा जगदीश प्रधान, मंडल अध्यक्ष पिरदा अभिमन्यु प्रधान, जनपद सदस्य श्रीमती विमला बेहरा, जिला महामंत्री अजजा मोर्चा हेमलाल सिदार, जिला कार्यसमिति सदस्य परशुराम गढ़तिया, महामंत्री सुभाष बंजारा एवं मनीराम निषाद, उपाध्यक्ष इंदल साव एवं तोस कुमार पटेल, कोषाध्यक्ष अजय पटेल, मंत्री मेरियन नायक, भाजयुमो अध्यक्ष दिनेश कश्यप, किसान मोर्चा अध्यक्ष नीलमणि बारीक, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष सुरेश नायक, सरपंच भरत लाल चौधरी, प्रवक्ता ताराचंद प्रधान, पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री हेतराम राठौड़ उपस्थित रहे।
इसके अलावा अजजा मोर्चा उपाध्यक्ष बिहारी खूंटे, भाजयुमो उपाध्यक्ष राजाराम परमार, जिला शिक्षा प्रकोष्ठ सदस्य बसंत साहू, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दीनदयाल भोई, सरकंडा सोसायटी अध्यक्ष संतोष नायक, भस्करापाली सोसायटी अध्यक्ष मुरली नायक, जगदीशपुर सोसायटी अध्यक्ष रोशन प्रधान, जाड़ामुड़ा सोसायटी अध्यक्ष संजय प्रधान, पथरला सोसायटी अध्यक्ष संजय पटेल, शाला विकास समिति अध्यक्ष हेमकुमार गढ़तिया, पद्मालोचन, भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष सच्चिदानंद पटेल, संयोजक सेत कुमार साहू, पूर्व संयोजक सुरेश पांडे एवं लक्ष्मी बारीक सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में विभिन्न मोर्चों, प्रकोष्ठों, सहकारी समितियों और स्थानीय इकाइयों से जुड़े पदाधिकारियों ने भी सहभागिता की।


