बसना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) मंडल भंवरपुर की ओर से 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को श्री विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 9 बजे सरस्वती शिशु मंदिर, भंवरपुर में आयोजित होगा। आयोजन को लेकर संघ के स्वयंसेवकों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। आयोजकों ने क्षेत्र के नागरिकों और संघ के शुभचिंतकों से कार्यक्रम में शामिल होकर उत्सव की शोभा बढ़ाने की अपील की है।
समाजसेवी ओमप्रकाश पटेल होंगे मुख्य अतिथि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(RSS) जिला कार्यवाह महासमुंद चंद्रशेखर नाग करेंगे मुख्य वक्ता के रूप में मार्गदर्शन; सुबह 9 बजे सरस्वती शिशु मंदिर में होगा आयोजन।
कार्यक्रम में समाजसेवी ओमप्रकाश पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, चंद्रशेखर नाग, जिला कार्यवाह महासमुंद, मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहकर मार्गदर्शन देंगे। विजयादशमी उत्सव के साथ पथ संचलन भी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेगा।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में स्वयंसेवक अनुशासन और संगठनात्मक एकता के साथ सहभागिता करेंगे। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में आपसी सद्भाव, संगठन भावना और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश देना है।
कार्यक्रम से संबंधित जानकारी के लिए सोमनाथ पटेल (909166772) और विद्या चौधरी (9826107133) से संपर्क किया जा सकता है। मंडल प्रमुख कमल स्वर्णकार (9589081555) ने भी सभी लोगों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है।


