Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
सरायपाली(जीतयादव)। शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में नवीन शाला प्रबंधन एवं विकास समिति (एसएमडीसी) का गठन सर्वसम्मति से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ज्ञान की देवी मां सरस्वती, भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। सिरशोभा विद्यालय के समग्र विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति को लेकर समिति ने लिया सक्रिय सहयोग का संकल्प। बैठक के दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। श्रीमती बिलासिनी चौहान को अध्यक्ष, श्रीमती जमुना विश्वकर्मा को उपाध्यक्ष, श्री दुर्वादल दीप को सचिव, श्री राजकुमार भोई को कोषाध्यक्ष तथा श्री…
महासमुंद(जीतयादव)। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला महासमुंद ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन ने कमलेश डड़सेना को बलोदा मंडल प्रभारी नियुक्त किया है। बलोदा मंडल सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। भाजयुमो ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बढ़ाने का जताया संकल्प। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद कमलेश डड़सेना ने पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व और जिला संगठन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दिया गया यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।…
बसना(जीतयादव)। बंसुला डीपा में धार्मिक आस्था, भक्ति और सांस्कृतिक परंपरा का अनूठा संगम एक बार फिर देखने को मिलेगा। यहां बंसुला डीपा रथयात्रा समिति के तत्वावधान में नौवें वर्ष श्री जगन्नाथ झूलन रथयात्रा एवं सावन झूला महोत्सव मेला का आयोजन 8 और 9 अगस्त 2026 को किया जा रहा है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में खासा उत्साह है। बंसुला डीपा में 8 और 9 अगस्त को निकलेगी भव्य रथयात्रा, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ जुटेंगे बड़ी संख्या में श्रद्धालु। रथयात्रा समिति के सदस्यों के अनुसार दोनों दिनों दोपहर 2 बजे से भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और…
रायपुर(जीतयादव)। छत्तीसगढ़ में बेटियों के सम्मान ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’, ग्रामीण विकास और रोजगार को नई गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महानदी भवन, नवा रायपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान राज्यव्यापी ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान 15 अगस्त 2026 से 26 जनवरी 2027 तक पूरे प्रदेश में संचालित किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’, जल संरक्षण और रोजगार को गति देने के लिए कई विकास कार्यों की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन सरकार का लक्ष्य केवल विकास कार्यों को आगे बढ़ाना नहीं, बल्कि ग्रामीण…
सांकरा(जीतयादव)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सावित्रीपुर में मारवाड़ी युवा मंच सांकरा द्वारा आयोजित ‘शिक्षा साथी अभियान’ और ‘वृक्षारोपण अभियान’ ने विद्यार्थियों के बीच उत्साह का नया माहौल बना दिया। शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सावित्रीपुर स्कूल में नोटबुक-पेन वितरित कर विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह, सोशल मीडिया जागरूकता और ‘पर्यावरण मित्र’ अभियान का दिया संदेश। कार्यक्रम को विद्यार्थियों की आयु और शैक्षणिक स्तर के अनुसार तीन चरणों में आयोजित किया गया। प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों को पढ़ाई में सहयोग के लिए नोटबुक और पेन वितरित…
सरायपाली(जीतयादव)। बलौदा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुजारीपाली में दबिश देकर अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 45 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 9 हजार रुपये बताई गई है। बलौदा थाना पुलिस पुजारीपाली में की कार्रवाई, जमीन में छिपाकर रखी गई थी हाथ भट्ठी निर्मित शराब; आबकारी एक्ट के तहत भेजा गया जेल। पुलिस के अनुसार 4 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पुजारीपाली निवासी सूरजो मांझी अपने…
महासमुंद(जीतयादव)। बेमचा स्थित पनखटिया तालाब के किनारे संचालित कथित जुआ फड़ पर महासमुंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नकदी, मोबाइल फोन और 11 मोटरसाइकिल सहित करीब 3.84 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुए 10 अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। बेमचा में 31,980 रुपये नकद, 11 मोटरसाइकिल और 4 मोबाइल जब्त, 10 फरार आरोपियों की तलाश जारी। पुलिस के अनुसार 4 अगस्त 2026 की रात करीब 9:30 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि पनखटिया तालाब, बेमचा के पास…
सरायपाली(जीतयादव)। शासकीय प्राथमिक शाला एवं उच्च प्राथमिक शाला बोडेसरा में नए शैक्षणिक सत्र के लिए शाला प्रबंधन समिति (SMC) का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में विद्यालय के शैक्षणिक विकास, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति और शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बोडेसरा में शैक्षणिक गुणवत्ता और बच्चों की नियमित उपस्थिति पर हुई चर्चा, राधाबाई कृष्णकुमार साव चुनी गईं उपाध्यक्ष। कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद आयोजित बैठक में पालकों, शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों की पढ़ाई के स्तर को बेहतर बनाने के लिए नियमित…
सरायपाली(जीतयादव)। बच्चों में अपनत्व, सहभागिता और सामुदायिक भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासकीय प्राथमिक शाला रिसेकेला में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत नेवता भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को गुड़ से बने स्वादिष्ट मुर्रा लड्डू परोसे गए, जिन्हें पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत रिसेकेला मेंआयोजित कार्यक्रम में पालकों से खुशी के अवसरों पर नेवता भोज कराने की अपील। यह आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल के निर्देशन में संपन्न हुआ। विद्यालय की रसोइयों श्रीमती सेतकुंवर यादव एवं श्रीमती सरुणा यादव ने विशेष रूप…
बसना(जीतयादव)। आगामी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को भव्य और धार्मिक गरिमा के साथ मनाने की तैयारियों को लेकर झेरिया यादव समाज बसना-सरायपाली की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को बसना में आयोजित की गई। बैठक में समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। बसना में आयोजित बैठक में पूजा, भजन-कीर्तन, झांकी और आयोजन की व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा, समाजजनों से अधिक से अधिक सहभागिता की अपील। बैठक में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के सफल आयोजन के लिए पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन, आकर्षक झांकियां, प्रसाद वितरण, आयोजन स्थल की व्यवस्थाएं तथा समाज के प्रत्येक सदस्य की सक्रिय…