Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
महासमुंद(जीतयादव)। सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी Diamond ब्लॉक में हीरों की प्राप्ति से प्रदेश के खनिज क्षेत्र को नई पहचान मिलने की उम्मीद जगी है। पैकिंन गांव के किसान योगेश्वर बेहरा के खेत से वैज्ञानिक अन्वेषण के दौरान एनएमडीसी-सीएमडीसी लिमिटेड को 200 टन बल्क सैंपल के परीक्षण और प्रसंस्करण के बाद कुल 5 हीरे प्राप्त हुए हैं, जिनका कुल वजन 1.22 कैरेट बताया गया है। इनमें दो जेम क्वालिटी के हीरे भी शामिल हैं। बलौदा-बेलमुंडी Diamond ब्लॉक में 5 हीरों की प्राप्ति, निवेश और रोजगार की बढ़ी संभावनाएं। विशेषज्ञों के अनुसार यह उपलब्धि क्षेत्र में Diamond खनिजीकरण की संभावनाओं की पुष्टि…
बसना(जीतयादव)। ग्राम पंचायत गढ़पटनी में पंचायत प्रशासन को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से पंचायत की पांच स्थायी समितियों का सर्वसम्मति से गठन किया गया। आयोजित बैठक में सरपंच, सचिव एवं समस्त पंचगण की उपस्थिति में विभिन्न समितियों के सभापति, सदस्यों एवं सचिवों का चयन किया गया। नई समितियों के गठन से पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। ग्राम पंचायत गढ़पटनी में सर्वसम्मति से चुने गए सभापति, सदस्य और सचिव; पंचायत के समग्र विकास का लिया संकल्प। बैठक में सामान्य प्रशासन समिति एवं ग्राम एवं जल स्वच्छता समिति के…
रायगढ़। महिला एवं विशेष वर्ग के विरुद्ध अपराधों पर सख्ती बरतते हुए घरघोड़ा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और धमकी के गंभीर मामले में एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी पर युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने तथा विरोध करने पर धमकी देने का आरोप है। दुष्कर्म,अपहरण और धमकी के मामले में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय पीड़िता ने थाना घरघोड़ा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पहचान ग्राम पुसल्दा निवासी ललित लोहार उर्फ ललित अगरिया से हुई थी। आरोपी ने…
रायगढ़। तमनार-पूंजीपथरा मार्ग पर जली हुई अवस्था में मिली महिला की लाश के मामले में रायगढ़ पुलिस ने 72 घंटे के भीतर अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पुलिस ने तकनीकी, वैज्ञानिक और मानवीय सूचना तंत्र की मदद से इस जघन्य हत्याकांड की गुत्थी सुलझाई। पहचान छिपाने महिला के शव को पेट्रोल डालकर जलाया, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार। जानकारी के अनुसार 17 जून को तमनार चौक से पूंजीपथरा जाने वाले पगडंडी मार्ग पर एक महिला का जला हुआ शव मिला था। शव…
रायगढ़। नाबालिग बालिका के आपत्तिजनक फोटो और Instagram या पर साझा करने के मामले में रायगढ़ साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बाल अपचारी को पकड़ लिया है। आरोपी ने इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती कर बालिका के निजी फोटो और वीडियो विभिन्न चैट ग्रुपों में साझा किए थे। साइबर थाना रायगढ़ की कार्रवाई, Instagram पर फोटो-वीडियो साझा करने वाला किशोर न्यायालय में किया गया प्रस्तुत। मामले की शिकायत 19 मई 2026 को साइबर थाना रायगढ़ में दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसकी नाबालिग पुत्री के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो अज्ञात व्यक्ति द्वारा…
पिथौरा(जीतयादव)। अवैध शराब निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महासमुंद पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। सुखीपाली स्थित सागौन प्लांट के पास खेत में छापामार कार्रवाई करते हुए 150 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सुखीपाली में एक आरोपी गिरफ्तार, शराब बनाने के उपकरण भी किए गए जब्त। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सुखीपाली के सागौन प्लांट के समीप एक व्यक्ति अवैध रूप से हाथ भट्ठी महुआ शराब का निर्माण कर रहा है। सूचना के आधार पर थाना पिथौरा से विशेष टीम…
महासमुंद(जीतयादव)। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के किसानों को बड़ी राहत मिली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर के किसानों के खातों में योजना की 23वीं किस्त की राशि ऑनलाइन जारी की, जिसके तहत महासमुंद जिले के 1 लाख 26 हजार 154 किसानों के बैंक खातों में कुल 25 करोड़ 23 लाख रुपये की राशि सीधे हस्तांतरित की गई। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का भलेसर कृषि विज्ञान केंद्र में हुआ सीधा प्रसारण, किसानों ने जताई खुशी। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र भलेसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां प्रधानमंत्री के संबोधन और राशि हस्तांतरण…
पिरदा(जीतयादव)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल (भाजपा) पिरदा द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर पिरदा परिसर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण का संदेश दिया। सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में भाजपा मंडल द्वारा योग दिवस पर स्वस्थ एवं सशक्त भारत का दिया गया संदेश। कार्यक्रम के दौरान योग शिक्षक श्री लिंगराज साहू के मार्गदर्शन में उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। योगाभ्यास के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन…
बसना(जीतयादव)। शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बिछिया (पो) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “करो योग, रहो निरोग” के संकल्प के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और योग के महत्व को आत्मसात करने का संदेश दिया। बिछिया स्कूल में बच्चों के साथ जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों ने किया योगाभ्यास, ‘करो योग, रहो निरोग’ का दिया संदेश। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक प्रार्थना के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कतारबद्ध होकर अत्यंत अनुशासित ढंग से विभिन्न योग मुद्राओं और आसनों का प्रदर्शन…
रायगढ़। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खरसिया पुलिस ने 52 किलो गांजा तस्करी मामले में मुख्य सप्लायर महिला को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस की गांजा तस्करी मामले में कार्रवाई। जानकारी के अनुसार, 22 अप्रैल 2026 को खरसिया रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 52 किलोग्राम गांजा जब्त किया था। बरामद गांजे की…