Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
बसना(जीतयादव)। महासमुंद पुलिस द्वारा जिले में “नवा बिहान” जागरूकता अभियान चलाकर आम जनता को साइबर अपराध, नशा मुक्ति और सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस टीम हाट-बाजार, स्कूल, कॉलेज, बस स्टैंड, बैंक सहित शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को सीधे जानकारी दे रही है। कार्यक्रम में 1000 से अधिक लोगों ने भाग लेकर लाभ उठाया। “नवा बिहान” अभियान साइबर चलाकर अपराध, नशा मुक्ति और सुरक्षा को लेकर 1000 से अधिक लोगों को किया जागरूक। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा साइबर अपराध से बचाव, सोशल मीडिया सुरक्षा, ऑनलाइन फ्रॉड से सतर्क…
बसना(जीतयादव)। ऑपरेशन “निश्चय” के तहत महासमुंद पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं बसना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 912.760 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 56 लाख 38 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त वाहन सहित कुल 4 करोड़ 66 लाख 45 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। केला की आड़ में हो रही थी गांजा की तस्करी, झारखंड का आरोपी गिरफ्तार। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से एक आईशर…
बसना(जीतयादव)। मोक्ष कुमार प्रधान ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि संसद द्वारा 2023 में सर्वसम्मति से पारित महिला आरक्षण विधेयक के बावजूद इस मुद्दे को बार-बार उठाना सरकार की दोहरी नीति को दर्शाता है। महिला आरक्षण मुद्दे पर प्रधानमंत्री पर दोहरी नीति का आरोप, राहुल गांधी के समर्थन में बोले। प्रधान ने आरोप लगाया कि अधिकारों को लागू करने के बजाय इसे राजनीतिक मंचों पर भुनाया जा रहा है, जो महिलाओं के सम्मान के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि सरकार…
बसना(जीतयादव)।प्रशासन द्वारा गांव-गांव लगाए जा रहे “सुशासन शिविर” को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। पिछले वर्ष जिस “सुशासन” का दावा किया गया था, वह जमीनी स्तर पर पूरी तरह सफल नहीं दिखा। अब फिर से शिविर आयोजित करने की तैयारी के बीच लोगों में संशय बना हुआ है कि क्या इस बार वास्तव में समस्याओं का समाधान होगा या यह केवल कागजी प्रक्रिया बनकर रह जाएगा। “सुशासन शिविर” में पिछली बार जैसे हालात दोहराने की आशंका, मोक्ष कुमार प्रधान ने बताया महज़ खानापूर्ति। ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर इन शिविरों में पहुंचते…
महासमुंद(जीतयादव)। महासमुंद पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना महासमुंद क्षेत्र में एक और कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने छिपीयापारा क्षेत्र में घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा और उसके पास से अवैध शराब बरामद की। छिपीयापारा क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई, 44 पौवा अवैध देशी शराब बरामद। पुलिस को सूचना मिली थी कि वार्ड नं. 09 छिपीयापारा स्थित पुराने शराब दुकान के पास एक व्यक्ति प्लास्टिक बोरी में देशी शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर…
महासमुंद(जीतयादव)। महासमुंद पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना महासमुंद क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी कर मोटरसाइकिल सवार को रोका और जांच की, जिसमें उसके कब्जे से अवैध देशी शराब बरामद हुई, जिसे वह बिक्री के लिए ले जा रहा था। सत्यनारायण महाराणा के कब्जे से 5.4 लीटर अवैध देशी शराब बरामद, 42 हजार से अधिक की संपत्ति जब्त। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध रूप से शराब परिवहन कर बिक्री के लिए…
पिथौरा(जीतयादव)।पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान जारी रखते हुए बड़ी कार्रवाई की गई है। थाना पिथौरा एवं सिटी कोतवाली क्षेत्र में अवैध शराब के ठिकानों पर दबिश देकर पुलिस ने बड़ी मात्रा में देशी शराब जब्त की है। अवैध शराब मामले में संतोष यादव गिरफ्तार, फरार आरोपी कमलजीत उर्फ प्रिंस सलूजा की तलाश जारी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रानीसागर पारा, पिथौरा में एक व्यक्ति कार में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गौशाला के पास घेराबंदी कर रेड डाली और आरोपी को रंगे हाथों…
महासमुंद(जीतयादव)। महासमुंद पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा का नष्टीकरण किया गया। शासन की गाइडलाइन के अनुरूप जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में यह कार्रवाई 17 अप्रैल 2026 को की गई। 18 एनडीपीएस प्रकरणों में जब्त गांजा बालाजी प्लांट बेलसोण्डा में नष्ट, ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में कार्रवाई। जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न थानों में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के 18 प्रकरणों में जब्त कुल 999.200 किलोग्राम (09 क्विंटल 99 किलो 200 ग्राम) गांजा को नष्ट किया गया। इस जब्त मादक पदार्थ की कुल अनुमानित कीमत 5 करोड़…
बसना(जीतयादव)।संस्कार द राइजिंग स्कूल ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में अपना परचम लहराया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर न सिर्फ स्कूल बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में 17 अप्रैल को विद्यालय परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर छात्रों की सफलता को साझा किया गया। संस्कार द राइजिंग स्कूल के अभ्युदय कर ने 97.8% के साथ किया टॉप, कई छात्रों ने हासिल किए 90% से अधिक अंक। इस वर्ष परीक्षा परिणाम में अभ्युदय कर ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।…
बसना(जीतयादव)। बसना अनुविभाग के अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालन में बदलाव किया गया है। प्रशासन द्वारा मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति उड़ेला द्वारा संचालित लोहड़ीपुर (582005046) और जमदरहा (582005045) उचित मूल्य दुकानों का समर्पण कर दिया गया है। वहीं प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति चनाट द्वारा संचालित दलदली (गड़गांव) (582005032) दुकान भी समर्पित कर दी गई है। लोहड़ीपुर, जमदरहा, दलदली और सुखापाली की उचित मूल्य दुकानों के समर्पण के बाद शुरू हुई प्रक्रिया। इसके अलावा सुखापाली (582005075) उचित मूल्य दुकान, जो पहले ग्राम पंचायत सुखापाली द्वारा संचालित थी, उसे निरस्त कर अस्थायी रूप से…