Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: बिलखंड में मिनी जियो टावर के बावजूद नेटवर्क की समस्या, ग्रामीण और छात्र परेशान।

    01/08/2026

    रायपुर: छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाकों में बढ़ेगी डिजिटल कनेक्टिविटी, 2305 मोबाइल टावर लगाने की तैयारी।

    01/08/2026

    बसना: जिला पंचायत महासमुंद में जनहित के मुद्दे गूंजे, मोक्ष कुमार प्रधान ने शिक्षा और कृषि विभाग पर उठाए सवाल।

    01/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 1
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»सरायपाली»सरायपाली: शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में बाल संसद का गठन, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ।
    सरायपाली

    सरायपाली: शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में बाल संसद का गठन, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad01/08/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    सिरशोभा में बाल संसद का गठ
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    सरायपाली(जीतयादव)। शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में बाल संसद के गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ज्ञान की देवी मां सरस्वती, भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ हुई।

    शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में विद्यार्थियों को सौंपे गए विभिन्न विभागों के दायित्व; नेतृत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों का दिया संदेश।

    इसके बाद विद्यालय में गठित बाल संसद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रधान पाठक श्री दुर्वादल दीप ने ताज एवं हार पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को उनके दायित्वों और कर्तव्यों का निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने की शपथ दिलाई।

    बाल संसद में अमन बरिहा को प्रधानमंत्री, पुरुषोत्तम चौहान को शिक्षा मंत्री, हेमराज भोई को खेल मंत्री, आयुष यादव को स्वास्थ्य मंत्री, चम्पा चौहान को सांस्कृतिक मंत्री, सुजीत विश्वकर्मा को जल मंत्री, खुशी चौहान को स्वच्छता मंत्री, परी भोई को बागवानी मंत्री, मौर्य भोई को अनुशासन मंत्री, ईसान भोई को खोया-पाया मंत्री, धनवी निषाद को भोजन मंत्री तथा उषा भोई को प्रार्थना मंत्री का दायित्व सौंपा गया।

    इसी क्रम में कक्षा नायकों का भी चयन किया गया। शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में कक्षा पहली से अजीत विश्वकर्मा, दूसरी से नितिन भोई, तीसरी से सुजीत विश्वकर्मा, चौथी से शिवांगी विश्वकर्मा तथा पांचवीं से गगन भोई को कक्षा नायक के रूप में शपथ दिलाई गई।

    कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बाल संसद के उद्देश्यों और लोकतांत्रिक मूल्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाल संसद के माध्यम से बच्चों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी और निर्णय लेने की भावना विकसित होती है। विद्यार्थियों को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए विद्यालय के विकास और बेहतर शैक्षणिक वातावरण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।

    शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार ने सभी नवनिर्वाचित बाल संसद पदाधिकारियों एवं कक्षा नायकों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    सरायपाली: विकासखंड स्तरीय व्यायाम शिक्षकों की बैठक में खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन पर बनी रणनीति।

    01/08/2026

    सरायपाली: शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में विद्यार्थियों को वितरित किए गए निःशुल्क गणवेश।

    31/07/2026

    सरायपाली: शासकीय आदिवासी कन्या आश्रम डूडुमचुंवाँ में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा।

    30/07/2026

    सरायपाली: रक्तदान सेवा समिति की पहल, जरूरतमंदों की मदद के लिए लोगों से जुड़ने की अपील।

    28/07/2026

    सरायपाली: सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी.एन. दीवान को भावभीनी विदाई, शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने दी शुभकामनाएं।

    27/07/2026

    सरायपाली: सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर हुआ ‘एकता वृक्षारोपण’।

    22/07/2026
    टॉप पोस्ट
    सरायपाली

    सरायपाली: विकासखंड स्तरीय व्यायाम शिक्षकों की बैठक में खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन पर बनी रणनीति।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में विद्यार्थियों को वितरित किए गए निःशुल्क गणवेश।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: शासकीय आदिवासी कन्या आश्रम डूडुमचुंवाँ में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: बिलखंड में मिनी जियो टावर के बावजूद नेटवर्क की समस्या, ग्रामीण और छात्र परेशान।

    01/08/2026

    रायपुर: छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाकों में बढ़ेगी डिजिटल कनेक्टिविटी, 2305 मोबाइल टावर लगाने की तैयारी।

    01/08/2026

    बसना: जिला पंचायत महासमुंद में जनहित के मुद्दे गूंजे, मोक्ष कुमार प्रधान ने शिक्षा और कृषि विभाग पर उठाए सवाल।

    01/08/2026

    सरायपाली: विकासखंड स्तरीय व्यायाम शिक्षकों की बैठक में खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन पर बनी रणनीति।

    01/08/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.