Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
बागबाहरा।पूज्य गुरुजी डॉ. आनंद मतावले जी (गुरुसत्ता आध्यात्मिक तंत्र ज्योतिष वेलफेयर सोसाइटी, छत्तीसगढ़) के पावन सानिध्य में 7 कुण्डीय बगलामुखी अखंड (24 घंटे) मंत्र आहुति अनुष्ठान का विधिवत शुभारंभ किया गया। एम.के. बहरा (भीमखोज-खल्लारी) में भक्ति और शक्ति का भव्य संगम देखने को मिल रहा है,आयोजन में बड़ी संख्या में साधक, ग्रामीण एवं श्रद्धालु शामिल होकर धार्मिक आस्था का परिचय दे रहे हैं। डॉ. आनंद मतावले के सानिध्य में कलश यात्रा, रावत नाचा और बगलामुखी मंत्र अनुष्ठान से गूंजा पूरा गांव। अनुष्ठान की शुरुआत गुरुजी के आगमन पर भव्य स्वागत के साथ हुई। इसके पश्चात ग्रामीणों एवं मातृशक्ति द्वारा जल…
बसना(जीतयादव)। पिथौरा विकासखंड के भगतदेवरी में पिछले तीन महीनों से स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण मुख्य सड़क पर अंधेरा पसरा हुआ है। सल्डीह रोड पर लगे कई लाइट पोल फ्यूज पड़े हैं, जिससे शाम ढलते ही पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता है और लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण सल्डीह रोड पर बढ़ा हादसों का खतरा, शिकायत के बाद भी PWD विभाग नहीं कर रहा सुधार। ग्रामीणों के अनुसार “किरण डेली नीड्स”, सरस्वती शिशु मंदिर और “महाराज कृषि सेवा केंद्र” के सामने लगे स्ट्रीट लाइट लंबे समय…
सरायपाली(जीतयादव)। अवैध महुआ शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महासमुंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरायपाली क्षेत्र में दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई में कुल 50 लीटर महुआ शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत करीब 10,000 रुपये आंकी गई है। बैदपाली रोड साप्ताहिक बाजार में अवैध महुआ शराब के लिए ग्राहक तलाशते पकड़ा गया आरोपी, आबकारी एक्ट के तहत भेजा गया जेल। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सरायपाली साप्ताहिक बाजार के बैदपाली रोड पर एक व्यक्ति अवैध रूप से हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब…
महासमुंद(जीतयादव)। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं थाना कोमाखान पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 47.300 किलोग्राम गांजा बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं दो विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई है। ओडिशा से मुंगेली गांजा सप्लाई की थी तैयारी, 4 आरोपी गिरफ्तार, 59 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा के कालाहांडी क्षेत्र से एक ट्रक में मादक पदार्थ छत्तीसगढ़ लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर नाकेबंदी कर…
बसना(जीतयादव)। छत्तीसगढ़ी कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नया म्यूजिक वीडियो एलबम “मोर बर ले देबे” आज बसना अंचल में रिलीज किया गया। प्रसिद्धि म्यूजिक के बैनर तले तैयार इस गीत के विमोचन अवसर पर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। ग्रामीण परिवेश पर आधारित म्यूजिक एलबम में दिखेगी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक। गीत का पोस्टर विमोचन पत्रकार कल्याण संघ के जिला उपाध्यक्ष इब्राहिम कादरी के हाथों पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने गीत की सफलता की कामना की।इस म्यूजिक वीडियो में…
बसना(जीतयादव)। सेंट स्टीफेंस मॉडल स्कूल जगदीशपुर में विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय संस्कृति और परंपराओं की समृद्ध झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सेंट स्टीफेंस मॉडल स्कूल में नृत्य, नाटक और प्रदर्शनी के जरिए छात्रों ने दिखाई भारतीय संस्कृति की झलक। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. संगीता श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि डॉ. तुषार कांति नायक तथा पादरी रेव. बेंजामिन नंद की उपस्थिति में हुआ। इस दौरान स्कूल परिसर में सांस्कृतिक गतिविधियों का रंगारंग आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत…
महासमुंद(जीतयादव)। मानव तस्करी के मामलों में महासमुंद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग प्रकरणों में संवेदनशीलता और सख्ती का परिचय दिया है। एक ओर पुलिस ने फंसे हुए परिवार को सुरक्षित रेस्क्यू कर घर पहुंचाया, वहीं दूसरी ओर बंधक बनाकर मजदूरी कराने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की गई। मानव तस्करी कर उत्तरप्रदेश में बंधक बनाकर मजदूरी कराने का खुलासा, पीड़ितों को सुरक्षित घर पहुंचाया गया। पहले मामले में थाना बागबाहरा क्षेत्र के निवासी लोकेश ठाकुर और उनकी पत्नी कृष्णी ठाकुर काम की तलाश में उत्तरप्रदेश के अलीगढ़-गोंडा क्षेत्र चले गए थे, जहां वे फंस गए…
सरायपाली(जीतयादव)। शासकीय प्राथमिक शाला बोडेसरा में बाल सभा का आयोजन कर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बाबा साहेब के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके विचारों को याद किया गया। बच्चों को बाल सभा में शिक्षा और संघर्ष का संदेश, बाबा साहेब के विचारों से लिया प्रेरणा। बाल सभा कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं पालकों को संबोधित करते हुए प्रधान पाठक बनमोती चिन्तामणि भोई ने कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल एक महान व्यक्ति नहीं, बल्कि एक सशक्त विचारधारा हैं।…
सरायपाली(जीतयादव)। विकासखंड सरायपाली के सुदूर क्षेत्र स्थित शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला पण्डरीपानी में ‘नेवता भोज’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन परोसा गया। यह आयोजन प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की माताजी के जन्मदिन पर सामुदायिक सहभागिता से हुआ नेवता भोज का आयोजन। जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे एवं डीएमसी रेखराज शर्मा के निर्देश तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल, सहायक बीईओ डी.एन. दीवान और बीआरसी देवानंद नायक के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। नेवता…
सरायपाली(जीतयादव)। शासकीय प्राथमिक शाला मुधा में कक्षा पाँचवीं के विद्यार्थियों के लिए भावपूर्ण एवं गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के स्वागत से हुई, जिसमें पुष्पगुच्छ, तिलक और रंगगुलाल से उनका अभिनंदन किया गया। पूरे आयोजन में उत्साह और सम्मान का माहौल देखने को मिला। कक्षा पाँचवीं के विद्यार्थियों को विदाई समारोह में“चमकता सितारा” सहित कई सम्मान, यादगार पलों के साथ दी विदाई। कार्यक्रम का संचालन कक्षा चौथी के विद्यार्थियों ने किया, जिन्होंने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। इसके बाद कक्षा पाँचवीं के विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यालय में…