बसना(जीतयादव)। शासकीय प्राथमिक शाला बिलखंड में 28 जुलाई 2026 को समस्त पालकों एवं विद्यालय परिवार की उपस्थिति में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के गठन के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से पूर्ववर्ती समिति को भंग कर नई स्कूल प्रबंधन समिति का गठन किया गया।
बैठक में पूर्ववर्ती समिति को भंग कर नई समिति का गठन, बिलखंड में विद्यालय के शैक्षणिक विकास और विद्यार्थियों के हित में मिलकर कार्य करने का लिया संकल्प।
बैठक में अभ्यास भोई को समिति का अध्यक्ष तथा कुंजराम यादव को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं ईश्वर चौहान को पंचायत प्रतिनिधि और कनकुमारी चौहान को महिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
समिति के सदस्यों के रूप में जयनंद बरिहा, जितेन्द्र चौहान, बसंत बरिहा, बिमला भोई, उषा प्रजापति, मायावती निषाद, भानुमति चौहान, रविका बरिहा, विद्यानंदिनी चौहान, फूलबाई प्रजापति, जेमाबाई चौहान, युवराज सिदार एवं अमेरिका बरिहा का सर्वसम्मति से चयन किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं समिति सदस्यों ने विद्यालय के शैक्षणिक विकास, विद्यार्थियों के हित, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन समिति विद्यालय और पालकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
शासकीय प्राथमिक शाला बिलखंड के प्रधान पाठक विजय कुमार धृतलहरे एवं शिक्षक शम्भू सिंह पारेश्वर सहित विद्यालय के पालक एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी उपस्थित पालकों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।


