रायपुर(जीतयादव)। नारी सम्मान और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना लगातार महिलाओं के लिए आर्थिक सहारे का माध्यम बन रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित इस योजना के तहत महिलाओं के खातों में 30वीं किस्त जारी की गई है। किस्त जारी होने से प्रदेश की पात्र महिलाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक संबल देने की पहल, योजना की 30वीं किस्त से लाभार्थी महिलाओं में बढ़ा उत्साह।
सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के साथ उनके आत्मविश्वास और स्वावलंबन को बढ़ावा देना है। नियमित आर्थिक सहायता से महिलाएं अपनी व्यक्तिगत जरूरतों के साथ परिवार की आवश्यकताओं में भी सहयोग कर पा रही हैं।
महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी होने को महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की निरंतर पहल के रूप में देखा जा रहा है। योजना के माध्यम से मिलने वाली राशि महिलाओं को आर्थिक निर्णयों में भागीदारी बढ़ाने और छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भरता कम करने में मदद कर रही है।
सरकार की महिला-केंद्रित नीतियों में आर्थिक सशक्तिकरण के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और स्वरोजगार जैसे विषयों पर भी जोर दिया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को विभिन्न योजनाओं से जोड़कर उन्हें विकास की मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कहना है कि प्रदेश के विकास में महिलाओं की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। जब महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर होंगी, तो परिवार और समाज भी मजबूत होगा। इसी सोच के साथ सरकार नारी सम्मान और सशक्तिकरण को विकसित छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण आधारशिला मानते हुए योजनाओं को आगे बढ़ा रही है।


