Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महासमुंद: महासमुंद में निकली भव्य तिरंगा बाइक रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर।

    11/08/2026

    बसना: बसना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियारबंद अंतरराज्यीय गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार।

    11/08/2026

    बसना: पीएम श्री सेजेस बसना के बच्चों ने सैनिकों के लिए बनाई राखियां, देशभक्ति के साथ भेजा स्नेह संदेश।

    11/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बिछिया में लोकतांत्रिक प्रक्रिया से विद्यालय संसद चुनाव संपन्न।
    बसना

    बसना: शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बिछिया में लोकतांत्रिक प्रक्रिया से विद्यालय संसद चुनाव संपन्न।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad11/08/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बिछिया
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीतयादव)। शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बिछिया (पो.), विकासखंड बसना में विद्यार्थियों को लोकतंत्र की कार्यप्रणाली और मतदान प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव कराने के उद्देश्य से विद्यालय संसद चुनाव सत्र 2026-27 का आयोजन किया गया। कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया।

    बिछिया में विद्यार्थियों ने मतदान, मतगणना और शपथ ग्रहण की प्रक्रिया में लिया हिस्सा, आभाष यादव बने विद्यालय के प्रधानमंत्री।

    चुनाव के दौरान विद्यार्थियों को मतदान, मतगणना, परिणाम घोषणा और शपथ ग्रहण की पूरी प्रक्रिया से परिचित कराया गया। विद्यार्थियों ने अपने प्रतिनिधियों के चयन के लिए मतदान किया और इसके बाद पारदर्शी तरीके से मतगणना कर परिणाम घोषित किए गए।

    कक्षा पहली से भुवनेश्वरी जगत, दूसरी से पूनम पटेल और तीसरी से शौर्य साव निर्विरोध कक्षा मंत्री चुने गए। कक्षा चौथी में प्रभंजन यादव 6 मत प्राप्त कर कक्षा मंत्री और रीतु यादव 4 मत के साथ उप कक्षा मंत्री बनीं। कक्षा पांचवीं में आहना साहू को 6 मत और बबली प्रधान को 4 मत मिले।

    कक्षा छठवीं में गोपेश गड़तिया 15 मत के साथ कक्षा मंत्री और नीलम यादव 9 मत के साथ उप कक्षा मंत्री बनीं। कक्षा सातवीं में देवकी प्रधान को 11 मत और लीजा साहू को 6 मत मिले। वहीं कक्षा आठवीं में पूनम यादव 8 मत के साथ कक्षा मंत्री तथा लोकेश पटेल 7 मत के साथ उप कक्षा मंत्री चुने गए।

    बिछिया विद्यालय के प्रधानमंत्री (शाला नायक) पद के चुनाव में कक्षा आठवीं के आभाष यादव ने सर्वाधिक 37 मत हासिल कर जीत दर्ज की। भूपेंद्र को 27 और दिपान पटेल को 23 मत प्राप्त हुए। दोनों को बाल कैबिनेट में उप प्रधानमंत्री का दायित्व सौंपा गया।

    नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री, उप प्रधानमंत्री, कक्षा मंत्रियों और उप कक्षा मंत्रियों को विद्यालय के विकास, अनुशासन, स्वच्छता, नियमित अध्ययन एवं आपसी सहयोग के लिए शपथ दिलाई गई।

    संसद चुनाव का आयोजन बिछिया विद्यालय के प्रभारी प्रधान पाठक श्री रामनाथ साव के मार्गदर्शन में हुआ। श्री विनोद विशाल, श्रीमती शुभकुमारी बाघ, श्री नरेश कुमार मिश्रा, प्राथमिक प्रधान पाठक श्री अभिषेक कर एवं सहायक शिक्षक श्री सुशील प्रधान ने आयोजन को सफल बनाने में विशेष सहयोग दिया।

    विद्यालय परिवार ने सभी नवनिर्वाचित बाल प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए लोकतंत्र को केवल किताबों में पढ़ने के बजाय व्यवहार में समझने और सीखने का प्रेरणादायक अवसर बना।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: बसना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियारबंद अंतरराज्यीय गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार।

    11/08/2026

    बसना: पीएम श्री सेजेस बसना के बच्चों ने सैनिकों के लिए बनाई राखियां, देशभक्ति के साथ भेजा स्नेह संदेश।

    11/08/2026

    बसना: पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्रमांक 9 में मनाया गया कृमि मुक्ति दिवस।

    11/08/2026

    बसना: सुरंगीपाली में शराबबंदी और नशामुक्ति को लेकर पंचायत व महिलाओं ने उठाया कदम।

    11/08/2026

    बसना: महतारी वंदन की किस्त के साथ महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर पर भी चर्चा हो : मोक्ष कुमार प्रधान।

    10/08/2026

    बसना: अरेकेल स्कूल में ‘पर्यावरण प्रहरी’ अभियान, बच्चों ने सीखा स्वच्छता और कचरा प्रबंधन का पाठ।

    10/08/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: बसना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियारबंद अंतरराज्यीय गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: पीएम श्री सेजेस बसना के बच्चों ने सैनिकों के लिए बनाई राखियां, देशभक्ति के साथ भेजा स्नेह संदेश।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्रमांक 9 में मनाया गया कृमि मुक्ति दिवस।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    महासमुंद: महासमुंद में निकली भव्य तिरंगा बाइक रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर।

    11/08/2026

    बसना: बसना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियारबंद अंतरराज्यीय गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार।

    11/08/2026

    बसना: पीएम श्री सेजेस बसना के बच्चों ने सैनिकों के लिए बनाई राखियां, देशभक्ति के साथ भेजा स्नेह संदेश।

    11/08/2026

    बसना: शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बिछिया में लोकतांत्रिक प्रक्रिया से विद्यालय संसद चुनाव संपन्न।

    11/08/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.