बसना(जीतयादव)। शिक्षा और सामाजिक सरोकार को बढ़ावा देने की दिशा में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा ग्राम भगतदेवरी में पाठ्य सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
भगतदेवरी में मारवाड़ी युवा मंच की पहल से विद्यार्थियों को मिली स्टेशनरी, शिक्षा के लिए किया प्रेरित।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों को स्टेशनरी एवं पाठ्यक्रम उपयोगी सामग्री वितरित की गई। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चे देश और समाज का भविष्य हैं। उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार और उचित मार्गदर्शन मिलना जरूरी है। उन्होंने मारवाड़ी युवा मंच की इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि किसी भी बच्चे की पढ़ाई में संसाधनों की कमी बाधा नहीं बननी चाहिए।
भगतदेवरी में उन्होंने कहा कि शिक्षा बच्चों को आत्मनिर्भर बनने और बेहतर भविष्य बनाने का रास्ता दिखाती है। क्षेत्र की नई पीढ़ी को शिक्षित और जागरूक बनाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करने की बात भी कही।
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि एवं जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरे, विधायक प्रतिनिधि खेमराज अग्रवाल, वरिष्ठ समाजसेवी मुन्नीलाल अग्रवाल, ग्राम पंचायत मोहगांव सरपंच विजय बारिक, निज सचिव नरेंद्र बोरे, तरुण अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, वेदराम साहू, विकास अग्रवाल, संवाददाता खेमराज साहू उपस्थित रहे।
इसके अलावा भगतदेवरी में प्रधान पाठक देवनारायण साहू, प्रधान आचार्य कमल साहू, SMDC अध्यक्ष दुर्गा शंकर जोशी, मंच संचालक बुद्धदेव चौधरी, कमल अग्रवाल (बंटी), किरण सोना, संकुल प्राचार्य महेश राम साव, दीपक अग्रवाल और रवींद्र अग्रवाल सहित मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारी, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


