बसना। बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरडीह में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस नेता मोक्ष कुमार प्रधान शामिल हुए। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
ग्राम बरडीह में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, सांस्कृतिक आयोजन में कलाकारों का बढ़ाया उत्साह।
विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर ग्रामवासियों और आयोजन समिति की ओर से ओड़िशा के आपेरा नाटक का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मोक्ष कुमार प्रधान ने फीता काटकर नाटक का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कलाकारों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम लोककला और परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ ही लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने का काम करते हैं। इस तरह के आयोजनों से स्थानीय कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है।
मोक्ष कुमार प्रधान बसना विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयोजित सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों में लगातार शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में वे ग्राम बरडीह में आयोजित विश्वकर्मा पूजा कार्यक्रम में पहुंचे और ग्रामीणों के साथ समय बिताया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र से जुड़े विषयों पर बातचीत भी की। उनका कहना है कि जनता के बीच रहना, उनकी बात सुनना और जरूरत के समय उनके साथ खड़ा रहना ही जनसेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
विश्वकर्मा पूजा एवं आपेरा नाटक कार्यक्रम में ग्रामीणों और आयोजन समिति के सदस्यों की मौजूदगी रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुंचे।


