बसना। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक बसना ने शिक्षकों की विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बसना को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संगठन ने राष्ट्रीय जनगणना 2026 के कार्य में संलग्न शिक्षकों को अर्जित अवकाश प्रदान करने की मांग प्रमुखता से रखी।
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक बसना ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी से की आवश्यक कार्रवाई की मांग।
शिक्षक संगठन का कहना है कि विकासखंड बसना के अंतर्गत कई शिक्षकों ने जनगणना 2026 का कार्य निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूरा किया है। शिक्षकों ने अपनी नियमित शैक्षणिक जिम्मेदारियों के साथ जनगणना जैसे अतिरिक्त दायित्व का भी निर्वहन किया। ऐसे में संगठन ने अतिरिक्त कार्य को ध्यान में रखते हुए संबंधित शिक्षकों को अर्जित अवकाश दिए जाने की मांग की है।
ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों ने कहा कि जनगणना कार्य के दौरान उन्हें नियमित शिक्षण कार्य के अलावा अतिरिक्त जिम्मेदारी निभानी पड़ी। इसलिए इस अतिरिक्त कार्य के बदले नियमानुसार अर्जित अवकाश प्रदान किया जाना चाहिए, जिससे शिक्षकों को अपने कार्यभार से कुछ राहत मिल सके।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक बसना के अध्यक्ष गजेंद्र नायक, सचिव वारिश कुमार, उपाध्यक्ष संतराम बंजारा, संतलाल चौहान, पद्मलोचन पटेल, मनोरंजन साहू, विजय सिदार, ब्लॉक कार्यकारिणी अध्यक्ष अमित चौरसिया, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष कौशिल्या चौहान, प्रमुख सलाहकार अनिल सिंह साव, आरिफ बेग, गजानंद भोई, हेमंत दास, प्रदीप चौधरी, अरुण प्रधान, उस्ताद अली, विकासखंड संयोजक हीराधर साव, मीडिया प्रभारी डिजेन्द्र कुर्रे, सालिक राम टंडन और प्रेमचंद साव सहित अन्य पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
शिक्षक संगठन ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी से मांग पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए जनगणना कार्य में शामिल शिक्षकों को अर्जित अवकाश प्रदान करने की दिशा में पहल करने का आग्रह किया। संगठन ने उम्मीद जताई कि शिक्षकों की मांग पर सकारात्मक विचार करते हुए जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


