रायगढ़(जीतयादव)। पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ के चतुर्थ स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह का आयोजन खरसिया (रायगढ़) में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।
खरसिया (रायगढ़) पत्रकार कल्याण महासंघ का गरिमामय आयोजन, सेवक दास दीवान के नेतृत्व में हुआ सम्मान।
समारोह के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सेवक दास दीवान के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने समाज सेवा में योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में महेश साहू (छाया विधायक) एवं कमल गर्ग (नगर पालिका अध्यक्ष) की विशेष उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने पत्रकारों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में मीडिया का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।
समारोह में उपस्थित अतिथियों ने इस तरह के आयोजनों को पत्रकारों की एकजुटता और समाज में सेवा भावना को मजबूत करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में प्रेरणा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह के आयोजन करते रहने की बात कही।



