बसना(जीतयादव)।बसना विधानसभा क्षेत्र में जनसेवा के प्रति अपनी सक्रियता के लिए पहचाने जाने वाले जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस नेता मोक्ष कुमार प्रधान ने एक ही दिन में 13 गांवों का दौरा कर लोगों के बीच मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। भीषण गर्मी के बावजूद सुबह से देर रात तक लगातार विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर उन्होंने सेवा और समर्पण की मिसाल पेश की।
मोक्ष कुमार प्रधान भीषण गर्मी में सुबह 8 से रात 11 बजे तक लगातार कार्यक्रमों में रहे शामिल।
30 अप्रैल 2026 को सुबह 8 बजे से शुरू हुआ यह दौरा देर रात 11 बजे तक जारी रहा। इस दौरान मोक्ष कुमार प्रधान ग्राम छुईपाली, जगदीशपुर, बम्हनी, पंडरीपानी, बहादुलपुर, अमसुला, बस्ती सरायपाली, सुरंगीपाली, बंसुला, खेमड़ा सहित अंतिम पड़ाव झगरेनडीह पहुंचे। उन्होंने विभिन्न हरि संकीर्तन महायज्ञ, एकादश कर्म एवं दशगात्र कार्यक्रमों में भाग लिया।
हर स्थान पर उन्होंने श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए कामना की। साथ ही ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और समाधान का भरोसा दिलाया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां कई जनप्रतिनिधि औपचारिकता निभाते नजर आते हैं, वहीं मोक्ष कुमार प्रधान हर छोटे-बड़े कार्यक्रम में खुद उपस्थित होकर लोगों से सीधा जुड़ाव बनाए रखते हैं। उनका व्यवहार सभी वर्गों के लोगों के प्रति समान और आत्मीय है, जिससे उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।
भीषण गर्मी में भी लगातार सक्रिय रहना उनकी मेहनत, लगन और जनता के प्रति निष्ठा को दर्शाता है। यह दौरा केवल कार्यक्रमों में भागीदारी नहीं, बल्कि जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का स्पष्ट उदाहरण बनकर सामने आया है।




