Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
बसना(जीतयादव)।संकुल केंद्र जमदरहा अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला ललितपुर में प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत नेवता भोज का आयोजन किया गया। यह आयोजन संकुल समन्वयक डिजेंद्र कुर्रे की स्वप्रेरणा से संपन्न हुआ। विद्यालय में यह लगातार 18वीं बार नेवता भोज का आयोजन रहा, जिससे विद्यार्थियों और ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। चावल-दाल-अंडा सब्जी के साथ विद्यार्थियों को परोसा गया पौष्टिक नेवता भोज। कार्यक्रम बसना विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्रीविशाल जोल्हे, विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक अनिल सिंह साव, एबीईओ लोकेश्वर सिंह कंवर तथा संकुल नोडल प्राचार्य उत्तर कुमार चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माता के छायाचित्र पर पुष्प…
बसना(रूपानंद साव)। बसना शहर से गांवों को जोड़ने वाली लोक निर्माण विभाग एवं प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत बनी कई सड़कों की हालत इन दिनों खराब हो चुकी है। परसकोल चौक से बरोली-आमापाली-कुदारीबाहरा मार्ग तथा गढ़फूलझर से सालहेझरिया (ओडिशा) पहुंच मार्ग पर साइड सोल्डर उखड़ जाने और सड़क किनारे धंसाव होने से वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर धंसा साइड सोल्डर, परसकोल–बरोली व गढ़फूलझर मार्ग पर बढ़ा हादसों का खतरा। ग्रामीणों के अनुसार डामर सड़क के किनारे बने मुरुम सोल्डर कई जगहों पर नीचे बैठ चुके हैं। इसके अलावा सड़क किनारे उगी कंटीली…
बसना(जीतयादव)। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अरेकेल में विशेष “आकाश दर्शन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा बसना के तत्वावधान में यह कार्यक्रम विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्री विशाल जोल्हे, विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक अनिल सिंह साव, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लोकेश्वर सिंह कंवर के मार्गदर्शन तथा सेजेस बसना के भौतिकी व्याख्याता अजय कुमार भोई और विज्ञान शिक्षक प्रेमचन्द साव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। अरेकेल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर ‘आकाश दर्शन’ का विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को टेलिस्कोप के माध्यम से चंद्रमा, उसके क्रेटर,…
बागबाहरा(जीतयादव)। 1 मार्च (रविवार) को सरस्वती शिशु मंदिर बागबाहरा में प्रस्तावित “युवा संगम कार्यक्रम (युवा हिंदू सम्मेलन)” की तैयारी को लेकर क्षेत्र में विभिन्न संस्थानों में संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मंडल बागबाहरा के कार्यकर्ताओं द्वारा युवाओं के बीच पहुंचकर राष्ट्रहित और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर चर्चा की जा रही है। सरस्वती शिशु मंदिर बागबाहरा में हिंदू सम्मेलन का होगा आयोजन, संस्थानों में युवाओं को किया गया आमंत्रित। कार्यक्रम की तैयारियों के तहत हाल ही में गोविंदा सर कोचिंग इंस्टिट्यूट, फलेश चक्रधारी सर कोचिंग इंस्टिट्यूट, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बागबाहरा तथा प्राइवेट आईटीआई बागबाहरा में…
महासमुंद(जीतयादव)। जिले में अवैध महुआ शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बागबाहरा, तेंदूकोना और सांकरा पुलिस ने संयुक्त रूप से कई स्थानों पर दबिश देकर 132 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की है। जब्त शराब की कुल कीमत लगभग 44 हजार रुपये आंकी गई है। बागबाहरा, तेंदूकोना और सांकरा में छापेमारी; 150 किलो महुआ लाहन नष्ट, आबकारी एक्ट में कार्रवाई जारी। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान शराब बनाने में प्रयुक्त बर्तन एवं अन्य सामग्री भी जब्त की है। साथ ही लगभग 150 किलो…
सरायपाली(जीतयादव)। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर शासकीय उच्च प्राथमिक शाला रिमजी में विज्ञान दिवस पखवाड़ा के समापन पर भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विज्ञान के विविध विषयों पर आधारित आकर्षक वर्किंग मॉडल, त्रिआयामी (3D) मॉडल और प्रयोगात्मक प्रस्तुतियाँ प्रदर्शित कीं। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर वर्किंग और 3D मॉडलों ने खींचा ध्यान, ‘उत्प्लावन बल’ मॉडल रहा प्रथम। कार्यक्रम विकासखंड शिक्षा अधिकारी टीकमचंद पटेल, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी.एन. दीवान, संकुल स्त्रोत केंद्र समन्वयक देवानंद नायक तथा संकुल प्राचार्य पी.के. ग्वाल एवं व्याख्याता डॉ. गेसमोती पटेल के मार्गदर्शन…
पिथौरा(जीतयादव)।आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को शराब नीति मामले में बरी किए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ युवा विंग के जिला अध्यक्ष खिरोद पटेल ने प्रेस बयान जारी कर फैसले का स्वागत किया है। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बरी होने पर युवा विंग ने जताई खुशी, महासमुंद में अभियान का ऐलान। खिरोद पटेल ने कहा कि अदालत के निर्णय से यह स्पष्ट हुआ है कि न्यायपालिका पर जनता का विश्वास मजबूत है। उन्होंने इसे “सच्चाई की जीत”…
बसना(जीतयादव)। बसना पुलिस को आयरन स्पंज की चोरी, अवैध परिवहन और खपाने के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रकों में लदे कुल 68.755 मीट्रिक टन अवैध स्पंज आयरन जब्त किया है। जब्त सामग्री और वाहनों की कुल कीमत करीब 42 लाख रुपये आंकी गई है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दो ट्रकों सहित आयरन स्पंज की 42 लाख की संपत्ति जब्त, फर्जी दस्तावेजों से वैध दिखाने की रची जा रही थी साजिश। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रक क्रमांक CG 04 JC 4585 और CG 07…
सरायपाली(जीतयादव)। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार प्रहार करते हुए ANTF और थाना सिंघोड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में 35 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत 17 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। ANTF ने एनएच-53 रेहटीखोल में नाकाबंदी कर पकड़ी गई कार; 29.80 लाख की संपत्ति जब्त। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की वेरना एचएक्स कार (क्रमांक MP 07 ZZ 5221) ओडिशा की ओर से गांजा लेकर आ रही है। सूचना पर एनएच-53 स्थित रेहटीखोल में नाकाबंदी की गई। कुछ समय बाद…
महासमुंद(जीतयादव)। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में भारत सरकार के युवाओं को नेतृत्व कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ कार्यक्रम में महासमुंद की सांसद रूपकुमारी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। सांसद रूपकुमारी चौधरी ने युवाओं को नेतृत्व और जिम्मेदारी निभाने का दिया संदेश। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना, नेतृत्व क्षमता विकसित करना और राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न समसामयिक विषयों पर अपने विचार…