बसना(जीतयादव)। जिले में अवैध महुआ शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सांकरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 13 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त की है।
पुलिस की कार्रवाई, आबकारी एक्ट के तहत महुआ शराब के आरोपी को भेजा गया जेल।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 15 मई 2026 को सांकरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चूड़ामणि विश्वकर्मा पिता ब्रम्हा विश्वकर्मा (59 वर्ष) निवासी सांकरा के पास से बिक्री के लिए रखी गई 13 हजार एमएल अवैध महुआ शराब बरामद की। जब्त शराब की कीमत करीब 2600 रुपए बताई गई है।
मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
महासमुंद पुलिस के अनुसार, जिले में अवैध शराब निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान की शुरुआत से अब तक जिले में 7153.770 लीटर शराब जब्त की जा चुकी है, जिसकी कुल कीमत 20 लाख 63 हजार 360 रुपए आंकी गई है।
वहीं अब तक 586 प्रकरण दर्ज कर 662 लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



